BhokochandBhokochand
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Search
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: जशपुरनगर : व्यवहार न्यायालय बगीचा में राष्ट्रीय लोक अदालत सम्पन्न, 430 प्रकरणों का हुआ निराकरण.
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

जशपुरनगर : व्यवहार न्यायालय बगीचा में राष्ट्रीय लोक अदालत सम्पन्न, 430 प्रकरणों का हुआ निराकरण.

Basant Ratre
Last updated: March 9, 2025 7:51 pm
Basant Ratre
Share
4 Min Read
1741525092 f54d286e84fd65f44694
SHARE

जशपुरनगर, 9 मार्च 2025बगीचा न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी / तालुका विधिक सेवा समिति बगीचा अध्यक्ष श्रीमती कामिनी वर्मा की अध्यक्षता में सफलतापूर्वक किया गया। इस अवसर पर पक्षकारों के बीच समझाइश कराकर और राजीनामे के आधार पर 41 लंबित प्रकरण एवं प्री-लिटिगेशन के 389 प्रकरणों का निराकरण किया गया। तालुका विधिक सेवा समिति बगीचा अध्यक्ष श्रीमती कामिनी वर्मा ने बताया कि माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जशपुर जिला जशपुर छ०ग० श्री मन्सूर अहमद व सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जशपुर जिला जशपुर (छ०ग०) के निर्देशानुसार राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया।इस दौरान न्यायालय में लंबित 41 प्रकरण, बैंक के 29 प्रकरण, ट्रैफिक चालान 335 प्रकरण, आबकारी अधिनियम के कुल 25 प्रकरण इस प्रकार कुल 430 प्रकरणों का निराकरण किया गया। इस अवसर पर पक्षकारों से बकाया राशि बैंक द्वारा राशि 17,66,670/- रुपये की वसूली की गयी। नेशनल लोक अदालत आयोजित किए जाने से न्यायालयों में लंबित प्रकरणों में कमी आई।नेशनल लोक अदालत में चेक बाउंस के प्रकरणों का निपटारा प्रस्तुत प्रकरण थाना कांसाबेल क्षेत्र के हैं जिसमें प्रार्थी द्वारा आरोपी के विरूद्ध वर्ष 2022 में 50 हजार रुपये का मामला प्रस्तुत किया गया जिसमें पक्षकारगण वर्ष 2022 से लगातार न्यायालय में उपस्थित होते रहें। इसी दौरान पीठासीन अधिकारी एवं उनके अधिवक्तागण द्वारा प्रकरण में राजीनामा की चर्चा किये जाने पर पक्षकारगण आपस में राजीनामा होकर प्रकरण की कार्यवाही समाप्त किया गया।मारपीट के मामले का निराकरण एक ऐसा ही मामला थाना बगीचा क्षेत्र का है, जहां प्रार्थी और आरोपी एक ही गांव के रहने वाले हैं। आरोपी द्वारा किसी बात को लेकर प्रार्थी के साथ अश्लील गाली गलौज कर मारपीट की थी, जिसके पश्चात प्रार्थी द्वारा थाना में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने पर वर्ष 2022 में मामला न्यायालय में समक्ष पहुंचा था। चूंकि पक्षकारगण एक ही गांव के होने के कारण पीठासीन अधिकारी द्वारा आपस में राजीनामा कराकर उनके मध्य की कटुता एवं दुश्मनी को समाप्त कर आपसी प्रेम एवं भाईचारे पूर्वक रहने की सलाह देते हुए प्रकरण की कार्यवाही समाप्त किया गया। राजीनामा होने से उनके मध्य आपसी शत्रुता समाप्त होने के साथ-साथ समय, धन एवं श्रम की बचत होने की बात कही। नेशनल लोक अदालत में आसानी से मिलता है न्याय-तालुका विधिक सेवा समिति बगीचा अध्यक्ष श्रीमती कामिनी वर्मा ने बताया कि लोक अदालत लोगों को शीघ्र एवं सस्ता न्याय उपलब्ध कराने का एक सशक्त माध्यम एवं विवादों को आपसी समझौते के आधार पर सुलझाने के लिए वैकल्पिक मंच है। न्यायालय में लंबित प्रकरणों में राजीनामा के आधार पर पक्षकारों के मध्य राजीनामा के आधार पर अधिक व्यक्ति को लाभान्वित किया जाना होता है। पक्षकारों के मध्य आपसी सुलह होने से उनके मध्य आपसी सद्भाव उत्पन्न होता है व शत्रुता समाप्त होकर समय, धन एवं श्रम की भी बचत होती है तथा उनके मध्य लंबे समय से चल रहे विवाद हमेशा के लिए भी समाप्त हो जाता है। नेशनल लोक अदालत में आदेश/अवार्ड का फल पक्षकार को तत्काल मिलता है। नेशनल लोक अदालत को सफल बनाने हेतु पीठासीन अधिकारी, अधिवक्ता संघ बगीचा के अधिवक्तागण लोक अदालत खंडपीठ के सदस्य श्री रामाधार गुप्ता एवं श्री धनेश्वर यादव तथा विभिन्न विभागों से आए हुए अधिकारी, कर्मचारीगण उपस्थित रहे एवं न्यायालयीन कर्मचारियों का भी सराहनीय सहयोग रहा।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X

Like this:

Like Loading…

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने स्वर्गीय बलिराम कश्यप की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की.
Next Article 1741524973 d7ecd94eb1ccda84f9e2 जशपुरनगर : गेंदे की खेती कम लागत में ज्यादा मुनाफा.
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

file 00000000305882079f81ed5f3548e204
21 क्विंटल धान नहीं बेच पाए तो भी किसानों को मिलेगी पूरी सहायता राशि, मुख्यमंत्री साय ने किया धान खरीदी का शुभारंभ
रायगढ़ छत्तीसगढ़ November 15, 2026
IMG 20261115 WA0056
धरमजयगढ़ में जनजातीय गौरव का महाकुंभ: हजारों की मौजूदगी में गूंजा भगवान बिरसा मुंडा का जयघोष, मुख्यमंत्री साय ने जनजातीय समाज के सम्मान और विकास को बताया सरकार का संकल्प
रायगढ़ छत्तीसगढ़ November 15, 2026
IMG 20261115 142044
धरमजयगढ़ में जनजातीय गौरव दिवस की व्यवस्था पर सवाल: सम्मान के मंच पर अपमान! तीर-धनुष के साथ पहुंचे पहाड़ी कोरवाओं को रोका, प्रवेश के इंतजार में खाली रह गईं कुर्सियां
रायगढ़ छत्तीसगढ़ November 15, 2026
IMG 20261114 WA0024
शासकीय कर्मचारियों को SBI के माध्यम से मिले ₹1 करोड़ दुर्घटना बीमा का वास्तविक लाभ – कर्मचारी संघ ने उठाई मांग
छत्तीसगढ़ राजधानी November 14, 2026

Categories

  • Blog
  • कबीरधाम
  • कवर्धा
  • खेल
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • जांजगीर-चांपा
  • डभरा
  • तमनार
  • पंडरिया
  • पामगढ़
  • बलौदाबाजार
  • बोडला
  • भटगांव
  • राजधानी
  • रायगढ़
  • रायपुर
  • लैलूंगा
  • शक्ति
  • सारंगढ़
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?
%d