BhokochandBhokochand
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: जशपुर नगर :जिला पंचायत सीईओ अभिषेक ने प्रधानमंत्री आवास योजना के कार्यों की समीक्षा की व्यापारियों को आवास निर्माण में सहयोग प्रदान करने के लिए कहा.
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

जशपुर नगर :जिला पंचायत सीईओ अभिषेक ने प्रधानमंत्री आवास योजना के कार्यों की समीक्षा की व्यापारियों को आवास निर्माण में सहयोग प्रदान करने के लिए कहा.

Basant Ratre
Last updated: January 5, 2025 6:08 pm
Basant Ratre 104 Views
Share
3 Min Read
1736078104 891e97b7f241b3b228a9
SHARE

समाचारजिला पंचायत सीईओ अभिषेक ने प्रधानमंत्री आवास योजना के कार्यों की समीक्षा कीव्यापारियों को आवास निर्माण में सहयोग प्रदान करने के लिए कहाजशपुरनगर 5 जनवरी 25/ प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत जशपुर जिले में 2024 – 25 में 39891 आवास निर्माण का लक्ष्य दिया गया है जिसमें से 31364 आवास स्वीकृत हो चुके हैं और 27656 को प्रथम किस्त राशि जारी की जा चुकी है। जिले में आवास के हितग्राहियों को सामग्री के दरों में कमी लाने एवं सामग्री उपलब्ध कराने की दिशा में शासन के मंशा अनुरूप कलेक्टर श्री रोहित व्यास के मार्गदर्शन में जिला पंचायत सीईओ अभिषेक कुमार ने इस पहल को करने के लिए मैटेरियल सप्लायर एवं ट्रेडर्स के साथ जिला पंचायत सभागार में बैठक आयोजित की। जिसमें सभी व्यापारियों को योजना की विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए हितग्राहियों को अपने व्यापार क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत में हितग्राहियों को निर्माण सामग्री रियायत दरों में उपलब्ध कराने सहयोग प्रदान करने की अपील की ताकि अधिक से अधिक हितग्राही इसका लाभ उठा सके और जिले को आवास निर्माण हेतु प्राप्त लक्ष्य की पूर्ति समय सीमा में पूर्ण हो सके। साथ ही उन्होंने व्यापारियों को यह भी अवगत कराया कि यह योजना व्यापारियों के लिए भी लाभप्रद होगी क्योंकि यह बिक्री और क्षेत्रीय पहचान को बढ़ावा देने में सहायक होगी । योजना के तहत सामग्री सस्ते दामों पर उपलब्ध कराकर समाज के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की मदद कर सकते हैं जो समाज के समग्र विकास का एक हिस्सा है, जिसमें व्यापारियों का सहयोग महत्वपूर्ण है।व्यापारियों का यह कदम क्षेत्र के हितग्राहियों को आवास निर्माण में सुविधा प्रदान करेगा, जिससे वे सम्मानजनक जीवन जी सकें और समाज में व्यापारियों की एक जिम्मेदार और सेवा-भावना से ओत-प्रोत छवि बनेगी। साथ ही व्यापारियों ने भी लक्ष्य पूर्ति के सम्बन्ध में अपने महत्वपूर्ण सुझाव रखे और उक्त बातों में सकारात्मक पहल के साथ हितग्राहियों को सहयोग प्रदान करने की बात कही। उक्त बैठक में जिले के मैटेरियल सप्लायर्स, ट्रेडर्स के प्रोपराइटर, कार्यपालन अभियंता आर ई एस, जनपद सीईओ एवं जिला पंचायत के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article अम्बिकापुर : संभाग के विभिन्न स्वास्थ्य संस्थाओं में कार्यरत कर्मचारियों को मिली पदोन्नति.
Next Article IMG 20250105 WA0006 प्रसिद्धि पाने के ऐसा क्या भूख की बुजुर्ग महिला के जमीन की दलाल प्रचार करने वाला सुनील पटेल अनिरुद्ध महराज के सामने बुजुर्ग महिला को भूमिहीन बता रहा है.
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

IMG 20260511 WA0011
💥👉जनप्रतिनिधियों से दुर्व्यवहार का आरोप, नगर पंचायत सीएमओ के खिलाफ एसडीएम से की गई शिकायत
Blog May 11, 2026
IMG 20260510 WA0010
Indo-US ट्रेड डील के विरोध में दिल्ली में जारी न्याय सत्याग्रह में युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष उस्मान बेग की सक्रिय सहभागिता
Blog May 10, 2026
माँ – ईश्वर का सबसे खूबसूरत रूप — ममता जायसवाल
Blog May 9, 2026
IMG 20260509 074502
💥👉सुशासन तिहार 2026: घरघोड़ा जनपद के 42 ग्राम पंचायतों में लगेगा जन समस्या निवारण शिविर, शिकायतों का होगा त्वरित समाधान
Blog May 9, 2026

Categories

  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?