BhokochandBhokochand
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: जशपुर-जल जीवन मिशन: घर-घर बह रही है स्वस्थ जीवन की धारा
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

जशपुर-जल जीवन मिशन: घर-घर बह रही है स्वस्थ जीवन की धारा

Basant Ratre
Last updated: April 2, 2026 8:08 pm
Basant Ratre 56 Views
Share
4 Min Read
SHARE
1775132518 ca68ac5030149d24742e 1

जल जीवन मिशन: घर-घर बह रही है स्वस्थ जीवन की धाराघरेलू नल से बदली ग्रामीण जिंदगी, सुरक्षित और आसान हुआ जीवन

जशपुरनगर 02 अप्रैल 2026/ पानी के बिना जीवन की कल्पना असंभव है। स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल हर परिवार की मूलभूत आवश्यकता है।

इसी आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए सरकार ने हर घर जल के संकल्प के साथ जल जीवन मिशन की शुरुआत की। इस महत्वाकांक्षी योजना का उद्देश्य देश के हर ग्रामीण घर तक नल के माध्यम से स्वच्छ पेयजल पहुंचाना है।

आज यह योजना गांवों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। जहां पहले लोगों को पानी के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ती थी, वहीं अब उन्हें अपने घर पर ही साफ और सुरक्षित पानी मिल रहा है।

इससे वर्षों से चली आ रही जल समस्या का स्थायी समाधान संभव हुआ है और ग्रामीण जीवन अधिक सहज, सुरक्षित और सम्मानजनक बन गया है।

जशपुर जिले में इस योजना का प्रभावी और सफल क्रियान्वयन किया जा रहा है।

हर घर नल योजना के अंतर्गत दिसंबर 2023 से फरवरी 2026 तक जिले में 20श्300 से अधिक घरेलू नल कनेक्शन पूर्ण किए जा चुके हैं। इसके साथ ही 430 सोलर पंप स्थापित किए गए हैं तथा 518 नलकूपों का खनन किया गया है।

जिले में 52 ग्रामों को हर घर जल प्रमाणित किया जा चुका है। इन उपलब्धियों से हजारों परिवारों को राहत मिली है और अब उन्हें घर पर ही शुद्ध पेयजल उपलब्ध हो रहा है।

महिलाओं का जीवन में आया बदलाव, बच्चियों की शिक्षा पर सकारात्मक प्रभावजल जीवन मिशन के तहत प्रत्येक व्यक्ति को प्रतिदिन 55 लीटर जल उपलब्ध कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

घर तक जल पहुंचने से महिलाओं को सबसे अधिक राहत मिली है। अब उन्हें पानी लाने के लिए रोजाना लंबी दूरी तय नहीं करनी पड़ती, जिससे उनका समय और श्रम दोनों की बचत हो रही है।

इस बदलाव का सकारात्मक प्रभाव स्वास्थ्य, शिक्षा और आजीविका पर भी स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है।

महिलाएं अब अपने परिवार, बच्चों की देखभाल, खेती-बाड़ी एवं अन्य स्वरोजगार गतिविधियों में अधिक समय दे पा रही हैं। साथ ही, भारी बर्तन ढोने से होने वाली कमर और घुटनों के दर्द जैसी समस्याओं में भी कमी आई है।

घर में ही पानी उपलब्ध होने से बच्चियों की शिक्षा पर भी सकारात्मक असर पड़ा है, क्योंकि अब उन्हें पानी लाने में समय नहीं लगाना पड़ता और वे नियमित रूप से स्कूल जा पा रही हैं।

जल जनित बीमारियों में कमी , स्वास्थ्य पर सकारात्मक प्रभावहर घर में नल कनेक्शन के माध्यम से स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता से जल जनित बीमारियों के जोखिम में उल्लेखनीय कमी आई है।

दूषित पानी के कारण होने वाली बीमारियां जैसे डायरिया, हैजा और पेचिश अब पहले की तुलना में कम हो रही हैं।कई क्षेत्रों में पानी में पाए जाने वाले आर्सेनिक और फ्लोराइड जैसे हानिकारक तत्वों से होने वाली समस्याओं से भी लोगों को राहत मिली है।

इससे न केवल स्वास्थ्य में सुधार हुआ है, बल्कि इलाज पर होने वाले खर्च में भी कमी आई है। सुरक्षित पेयजल तक आसान पहुंच के कारण जल जनित रोगों से होने वाली मृत्यु दर में भी कमी देखी जा रही है।

यह योजना न केवल पानी की उपलब्धता सुनिश्चित कर रही है, बल्कि स्वास्थ्य, शिक्षा और महिलाओं के सशक्तिकरण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। हर घर में नल से बहता स्वच्छ जल, खुशहाल और स्वस्थ जीवन की नई पहचान भी बन चुका है।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article जशपुर-आरोग्य जशपुर अभियान: सुदूर वनांचल में स्वास्थ्य क्रांति
Next Article रायपुर : राज्यपाल डेका ने हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर की पूजा-अर्चना
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

IMG 20260711 200143 scaled
शराब के नशे में सड़कों पर बिखर रही ज़िंदगियाँ, जवाबदेही तय करने की उठी मांग
Blog July 11, 2026
Collage New Doc 07 11 2026 20.27 1 scaled
*जिला शिक्षा अधिकारी ने तीन विकासखंडों में किया मेगा निरीक्षण*
Blog July 11, 2026
जिला शिक्षा अधिकारी ने तीन विकासखंडों में किया मेगा निरीक्षण
Blog July 11, 2026
IMG 20260711 WA0001
विधायक भावना बोहरा की बड़ी पहल: अब पंडरिया विधानसभा के सरकारी स्कूलों के बच्चें उड़ाएंगे ड्रोन, AI और रोबोटिक्स की मिलेगी अत्याधुनिक शिक्षा
Blog July 11, 2026

Categories

  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?