BhokochandBhokochand
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: न्यायालय घरघोड़ा में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्सव मनाया गया
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

न्यायालय घरघोड़ा में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्सव मनाया गया

Basant Ratre
Last updated: June 21, 2025 7:12 pm
Basant Ratre 110 Views
Share
3 Min Read
IMG 20250621 WA0013 scaled
SHARE

छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर एवं छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के निर्देशानुसार एवं प्रधान जिला न्यायाधीश जितेंद्र जैन जी के मार्गदर्शन में 21 जून 2025 को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर विशेष योग शिविर व योग प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन न्यायालय प्रांगण घरघोड़ा में जिला अपर सत्र न्यायालय घरघोड़ा एवं तालुका विधिक सेवा समिति घरघोड़ा के द्वारा किया गया।

IMG 20250621 WA0043

उक्त शिविर का आयोजन तालुका विधिक सेवा समिति घरघोड़ा अध्यक्ष न्यायाधीश शहाबुद्दीन कुरैशी एफ.टी.एस.सी.(पाक्सो) एवं अभिषेक शर्मा जिला अपर सत्र न्यायाधीश घरघोड़ा के नेतृत्व में हुआ जिसमें व्यवहार न्यायाधीश वरिष्ठ श्रेणी दामोदर प्रसाद चंद्रा एवं प्रीति झा व्यवहार न्यायाधीश कनिष्ठ श्रेणी, अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष, अधिवक्तागण, न्यायालय कर्मचारीगण एवं तालुका घरघोड़ा के सभी पैरालिगल वैलेंटियर उपस्थित रहे।

IMG 20250621 074935

न्यायाधीश शहाबुद्दीन कुरैशी जी ने सभी को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के महत्व के बारे में बताते हुए कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा इस अवसर पर आयोजित किए गए विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य है कि योग कैसे शारीरिक और मानसिक रोगों को ठीक कर सकता है, इस बारे में जागरूकता फैलाने के लिए, योग अभ्यास के माध्यम से बेहतर मानसिक, शारीरिक और आध्यात्मिक विकास को बढ़ावा देना, बच्चों पर योग के सकारात्मक प्रभाव आपके मस्तिष्क के कार्यों, स्मृति और एकाग्रता में सुधार करता है, आपको लचीलापन हासिल करने में मदद करता है और आपकी मुद्रा में सुधार करता है, रक्त परिसंचरण में सुधार करने में मदद करता है जो आपके दिमाग और शरीर के स्वस्थ विकास के लिए आवश्यक है।

IMG 20250621 WA0040

न्यायाधीश अभिषेक शर्मा जी ने अपने उद्बोधन में कहा हर साल 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पूरी दुनिया में योग के महत्व और उसके लाभों को समझाने के उद्देश्य से मनाया जाता है। योग हर आयु वर्ग के लिए बेहद महत्वपूर्ण अभ्यास है, जो शरीर, मन और आत्मा को संतुलित रखने में मदद करता है।

IMG 20250621 WA0017

विश्व योग दिवस 2025 के आयोजन इस बात पर केंद्रित हैं कि कैसे योग व्यक्तिगत स्वास्थ्य के साथ-साथ पृथ्वी के स्वास्थ्य को संतुलित करने में एकता का संदेश देता है।न्यायाधीश दामोदर चंद्रा जी ने कहा कि योग शरीर और मन को स्वस्थ रखने का माध्यम है।योग से तनाव कम होता है और एकाग्रता बढ़ती है।यह दिन हमें नियमित योग करने की प्रेरणा देता है।

IMG 20250621 WA0018

न्यायाधीश प्रीति झा जी ने अपने विचार रखे और बताए कि योग करने से शारीरिक, मानसिक और आत्मिक विकास होता है।हमें रोज़ाना योग करना चाहिए ताकि हम स्वस्थ और खुशहाल रह सकें।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article कवर्धा : प्रयास आवासीय विद्यालयों में कक्षा 9वीं प्रवेश के लिए वर्गवार मेरिट एवं काउंसलिंग तिथि जारी
Next Article राजनांदगांव : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस – अभूतपूर्व एवं ऐतिहासिक जिला स्तरीय योग कार्यक्रम का हुआ भव्य आयोजन
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

IMG 20260419 WA0050
💥👉घरघोड़ा मे गुंजा गौरव —एनडीए में 30वीं रैंक लाने वाले अक्षत किशोर मिश्रा का भव्य नागरिक अभिनंदन
Blog April 19, 2026
IMG 20260419 WA0020
💥👉128 मोबाइल लौटे, चेहरे पर लौटी मुस्कान: रायगढ़ पुलिस ने 25 लाख से ज्यादा की संपत्ति वापस दिलाई
Blog April 19, 2026
IMG 20260419 WA0013
💥👉विशेष रिपोर्ट : घरघोड़ा उपकोषालय या ‘कमीशनखोरी का केंद्र’?…जब रक्षक ही भक्षक बन जाए: मेडिकल क्लेम पास करने के बदले महिला कर्मचारी से डिजिटल वसूली!
Blog April 19, 2026
FB IMG 1776573422808
सरगुजिहा बोलने पर 4 साल के मासूम को नहीं मिला एडमिशन, स्कूल पर 1 लाख का जुर्माना
Blog April 19, 2026

Categories

  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?