BhokochandBhokochand
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Search
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: मल्टीपल सिलेक्शन से अधूरी भर्ती: 2000 पद खाली, अभ्यर्थियों में आक्रोश
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

मल्टीपल सिलेक्शन से अधूरी भर्ती: 2000 पद खाली, अभ्यर्थियों में आक्रोश

Basant Ratre
Last updated: April 13, 2026 3:12 pm
Basant Ratre 66 Views
Share
2 Min Read
IMG 20260413 WA0027 scaled
SHARE


छत्तीसगढ़ पुलिस भर्ती 2023-24 एक बार फिर विवादों में घिरती नजर आ रही है। कुल 5967 पदों के लिए आयोजित इस भर्ती प्रक्रिया में “मल्टीपल सिलेक्शन” की वजह से लगभग 1800 से 2000 पद अब भी रिक्त रह गए हैं।

इस स्थिति ने हजारों मेहनतकश अभ्यर्थियों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया है।


अभ्यर्थियों का कहना है कि उन्होंने इस भर्ती के लिए सालों तक कठिन परिश्रम किया—किसी ने रोजगार छोड़ दिया, तो किसी ने दिन-रात ग्राउंड और पढ़ाई में झोंक दिया। लेकिन चयन प्रक्रिया की खामियों के चलते वे अंतिम सूची से बाहर रह गए। उनका आरोप है कि यदि मल्टीपल सिलेक्शन की स्थिति को समय रहते सही ढंग से संभाला जाता, तो आज इतने बड़े पैमाने पर पद खाली नहीं रहते।


इसी मुद्दे को लेकर अभ्यर्थियों ने प्रदेश के गृह मंत्री विजय शर्मा और पुलिस विभाग से गुहार लगाई है कि सभी रिक्त पदों को जल्द से जल्द भरा जाए। उनका कहना है कि यह सिर्फ भर्ती नहीं, बल्कि हजारों गरीब परिवारों के भविष्य का सवाल है।


अभ्यर्थियों ने यह भी बताया कि छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर ने राज्य शासन (गृह विभाग) और पुलिस विभाग को दो महीने के भीतर सभी पद भरने के निर्देश दिए हैं। ऐसे में अब सरकार और विभाग की जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है कि वे न्यायालय के आदेश का सम्मान करें।


अभ्यर्थियों की मांग साफ है—रिक्त पड़े 1800-2000 पदों के लिए जल्द से जल्द दूसरी चयन सूची जारी की जाए, ताकि वर्षों की मेहनत और संघर्ष व्यर्थ न जाए और योग्य उम्मीदवारों को उनका हक मिल सके।


📢 अब सबकी नजर सरकार के अगले कदम पर टिकी है—क्या मिलेगी अभ्यर्थियों को न्याय?

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article 01f19dca75ea411a9aec2240ab647292 भव्य शोभा यात्रा के साथ मनाई जाएगी अंबेडकर जयंती, शांति समिति की बैठक संपन्न
Next Article IMG 20260413 WA0012 scaled जानकीवन धाम शिव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में पर्यटन मंत्री श्री राजेश अग्रवाल जी और पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने पूजा कर छत्तीसगढ़ की समृद्धि की कामना की
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

17
बारभौना में रेत के अवैध उत्खनन पर बड़ी कार्रवाई, 10 ट्रैक्टर और एक ट्रैक्टर-लोडर जब्त  शिकायत मिलते ही संयुक्त टीम ने की त्वरित कार्रवाई जब्त वाहन पुलिस थाना छाल की सुपुर्दगी में सुरक्षित रखे गए
रायगढ़ August 2, 2026
3 11
शिक्षा का अर्थ सिर्फ डिग्री नहीं, समाज के लिए जीने का संकल्प: राज्यपाल रमेन डेकाओ.पी. जिंदल विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में 688 विद्यार्थियों को मिली उपाधि, 84 मेधावी छात्र हुए सम्मानित
Blog August 1, 2026
IMG 20260801 133346
घरघोड़ा के AK Cinemas में छत्तीसगढ़ी फिल्म “जान लेबे का” की धमाकेदार एंट्री, दर्शकों में जबरदस्त उत्साह
Blog August 1, 2026
Screenshot 08 01 2026 09.40
कबीरधाम जिले में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन और बिक्री के खिलाफ आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है।
Blog August 1, 2026

Categories

  • Blog
  • रायगढ़
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?