BhokochandBhokochand
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Search
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: छाल थाना में गुण्डा-बदमाशों की परेड, थाना प्रभारी ने दी सख्त हिदायत – सुधार दिखे तो हटेगा नाम, वरना सख्त कार्रवाई तय
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

छाल थाना में गुण्डा-बदमाशों की परेड, थाना प्रभारी ने दी सख्त हिदायत – सुधार दिखे तो हटेगा नाम, वरना सख्त कार्रवाई तय

Basant Ratre
Last updated: July 14, 2025 6:52 pm
Basant Ratre 82 Views
Share
2 Min Read
SHARE
IMG 20250714 WA0002

रायगढ़ 13 जुलाई, 2025– पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल के स्पष्ट निर्देश पर कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए आज 13 जुलाई 2025 को थाना छाल में विशेष कार्रवाई के तहत थानाक्षेत्र के चिन्हित गुण्डा-बदमाशों को तलब कर थाना बुलाया गया। थाना प्रभारी निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी द्वारा यह कार्रवाई पूर्व नियोजित थी, जिसके तहत पहले उप निरीक्षक मदन पटेल और थाना स्टाफ के माध्यम से सभी चिन्हित व्यक्तियों की वर्तमान आजीविका, गतिविधियों और व्यवहारिक स्थिति की जानकारी जुटाई गई थी।

थाना बुलाए गए सभी गुण्डा बदमाशों को थाना प्रभारी त्रिपाठी ने सख्त लहजे में हिदायत दी कि वे क्षेत्र की शांति व्यवस्था में किसी भी प्रकार का व्यवधान उत्पन्न न करें, न ही किसी अवैध गतिविधि में संलिप्त रहें। उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यक्ति स्वयं में सुधार लाकर समाज के हित में कार्य करता है, तो पुलिस न केवल उसे सहयोग करेगी, बल्कि ऐसे व्यक्तियों के गुण्डा सूची से नाम हटाने हेतु प्रतिवेदन पुलिस अधीक्षक को भेजा जाएगा।

थाना प्रभारी ने यह भी स्पष्ट किया कि पुलिस लगातार उनकी गतिविधियों पर निगरानी रखे हुए है। उन्होंने सभी से अपेक्षा की कि वे आपराधिक छवि को छोड़ सामाजिक कार्यों से जुड़ें, रोज़गारमूलक गतिविधियों में लगे और सामान्य नागरिक की तरह जीवन यापन करें। साथ ही भरोसा दिलाया कि पुलिस किसी पूर्वाग्रह से नहीं, बल्कि व्यवहार और आचरण के आधार पर कार्रवाई करती है। इस पहल को ग्रामीण क्षेत्र में पुलिस और समाज के बीच सकारात्मक संवाद स्थापित करने की दिशा मंं महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जिससे न केवल अपराधियों में भय बल्कि सुधार की दिशा में अवसर भी पैदा हो रहा है। थाना छाल की यह पहल क्षेत्रीय शांति और सामाजिक सौहार्द की दिशा में एक सशक्त प्रयास है।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article महासमुंद : पेंशन प्रकरणों की समीक्षा हेतु बैठक मंगलवार को
Next Article प्रतिबद्धता के साथ योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना हो लक्ष्य : सांसद राधेश्याम राठिया @दिशा समिति की बैठक में योजनाओं की प्रगति की हुई समीक्षा, अधिकारियों को समयबद्ध क्रियान्वयन के निर्देश
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

स्वतंत्रता दिवस पर सन राइस पब्लिक स्कूल में देशभक्ति का रंग
कवर्धा August 16, 2026
spiral null 1786856116499
तिरंगे के रंग में रंगा घरघोड़ा, सरकारी दफ्तरों से चौक-चौराहों तक गूंजा देशभक्ति का जयघोष हर्षो उल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
घरघोडा़ रायगढ़ August 16, 2026
15 अगस्त पर विकास के दावों को आईना दिखा रही पंडरिया की बदहाल सड़क
कवर्धा Blog August 16, 2026
स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगे और धर्म ध्वजा के साथ आगे बढ़ी विधायक भावना बोहरा और कांवड़ियों की कांवड़ यात्रा, राष्ट्रभक्ति और सनातन आस्था का दिखा अद्भुत संगम
कवर्धा August 15, 2026

Categories

  • Blog
  • कवर्धा
  • खेल
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • डभरा
  • तमनार
  • पंडरिया
  • भटगांव
  • राजधानी
  • रायगढ़
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?