BhokochandBhokochand
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: गौरेला पेण्ड्रा मरवाही : ग्रीष्म ऋतु में लू-तापघात के प्रकोप से बचाव हेतु विभाग प्रमुखों को दिशा-निर्देश जारी
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

गौरेला पेण्ड्रा मरवाही : ग्रीष्म ऋतु में लू-तापघात के प्रकोप से बचाव हेतु विभाग प्रमुखों को दिशा-निर्देश जारी

Basant Ratre
Last updated: March 27, 2025 5:39 pm
Basant Ratre 75 Views
Share
4 Min Read
SHARE

गौरेला पेण्ड्रा मरवाही, 27 मार्च 2025कलेक्टर श्रीमती लीना कमलेश मंडावी ने भारत सरकार गृह मंत्रालय, राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण नई दिल्ली द्वारा लू-तापघात से बचाव के लिए आवश्यक तैयारी के संबंध में जारी किए गए दिशा-निर्देशों के तहत ग्रीष्म ऋतु में लू के प्रकोप से बचाव हेतु सभी विभाग प्रमुखों को दिशा-निर्देश जारी किए हैं। जारी परिपत्र में स्वास्थ्य, पशु, चिकित्सा, श्रम एवं रोजगार विभाग एवं अन्य विभागों से संबंधित दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन करने के साथ ही लू-तापघात से बचाव हेतु दिशा-निर्देशों को तहसील एवं ग्राम पंचायत स्तर पर शिक्षकों, स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं, पंचायत सचिवों, कोटवारों एवं अन्य मैदानी अमलों के माध्यम से जनसमुदाय में जमीनी स्तर पर प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। जिले में लू-तापघात से तैयारी एवं बचाव हेतु अपर कलेक्टर श्रीमती नम्रता आनंद डोंगरे मोबाईल +91-9617845121 को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। जिले में बढ़ते हुये तापमान को ध्यान में रखते हुए लू-तापघात के प्रकोप से बचाव हेतु आम नागरिकों से कहा गया है कि लू-तापघात के लक्षण दिखाई देते ही निकट के अस्पताल में संपर्क कर आवश्यक दवा का उपयोग सुनिश्चित करें। बचाव के उपाय करें। ग्रीष्म ऋतु में लू लगने से गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं उत्पन्न हो सकती है। वृद्ध, बच्चे, खिलाड़ी, धूप में काम करने वाले श्रमिक सर्वाधिक खतरे में रहते हैं। पसीना न आना, गर्म-लाल एवं शुष्क त्वचा, मतली, सिरदर्द, थकान, चक्कर आना, उल्टियां होना, बेहोश हो जाना एवं पुतलियां छोटी हो जाना लू (तापघात) के प्रमुख लक्षण एवं संकेत हैं। गर्मी व लू से बचाव के लिए खूब पानी पिएं व खाली पेट न रहें, ठण्डे पानी से नहाएं, सर ढके व हल्के रंग के ढीले व पूरी बांह के कपड़े पहने, बच्चों को बंद वाहनों में अकेला न छोड़े, दिन में दोपहर 12 से शाम 3 बजे के मध्य बाहर जाने से बचें, धूप में नंगे पाँव न चलें, बहुत अधिक भारी कार्य न करें। बाहर निकलना आवश्यक हो तो छतरी व धूप के चश्मे का उपयोग करें, धूप में निकलने से पहले कम से कम दो गिलास पानी अवश्य पिएं, चक्कर व उल्टी आने पर छायादार स्थान पर विश्राम करें, बुखार व लू लगने पर निकट के अस्पताल में संपर्क कर आवश्यक दवा का उपयोग करें। ओआरएस का घोल, नारियल पानी, छाछ, लस्सी, नींबू पानी, फलों का रस इत्यादि का सेवन लाभदायक होता है। कलेक्टर ने गर्मी एवं लू से बचाव तथा जनित रोगों के उपचार हेतु प्रत्येक स्वास्थ्य केन्द्रों में विशेष चिकित्सा दल का गठन कर लिखित में उनकी ड्यूटी लगाने, ओआरएस पैकेट एवं मौसम आधारित दवाईयों का भण्डारण सभी स्वास्थ्य केन्द्रों, आंगनबाड़ी केन्द्रों में तथा मितानीनों के पास आवश्यक रूप से उपलब्ध कराने, लू से पीडित मरीजों की संख्या बढ़ने की स्थिति में जिला चिकित्सालय तथा सिविल चिकित्सालय में अलग से चिकित्सा वार्ड की व्यवस्था करने तथा किसी व्यक्ति को लू लगने पर उसे तत्काल चिकित्सकीय सहायता प्रदान करने हेतु सार्वजनिक स्थलों पर एंबुलेंस, 108 को विशेषकर दोपहर में तैयार रखने के लिए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देश दिए हैं। इसी तरह सार्वजनिक स्थलों, बाजारों, कार्यालयों, औद्योगिक एवं अन्य क्षेत्र के कामगारों, मनरेगा श्रमिकों, भवन निर्माण में कार्यरत श्रमिकों, शैक्षणिक संस्थाओं, बस स्टैण्ड, धार्मिक स्थलों, वन क्षेत्रों एवं पर्यटन स्थलों में छाया एवं शीतल पेय जल की व्यवस्था करने संबंधित विभागों को निर्देश दिए हैं।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article धमतरी : कलेक्टर की एक और पहल : अब नीट-जेईई के लिए उमंग अभियान
Next Article IMG 20250327 WA0005 थाना बिलाईगढ़ पुलिस द्वारा शराब कोच्चियों पर लगातार कार्यवाही.
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

जांजगीर-चांपा में फर्जी क्राइम ब्रांच बनकर ठगी, पुलिस ने जारी की सख्त चेतावनी
Blog February 26, 2026
1002236137 scaled
नशे पर वार, दुर्घटनाओं पर प्रहार रू कानून व्यवस्था को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड में कलेक्टर-एसएसपी की संयुक्त समीक्षा बैठक, 👉16 बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा एवं सख्त निर्देश जारीनशा मुक्ति, ब्लैक स्पॉट सुधार, हिट एंड रन, अजा/अजजा प्रकरणों पर सख्त निर्देश
Blog February 26, 2026
IMG 20260226 WA0006
विधायक भावना बोहरा ने पंडरिया विधानसभा में सड़क नवीनीकरण, आवास और स्वास्थ्य सुविधाओं का उठाया प्रश्न
Blog February 26, 2026
IMG 20260226 WA0037
रहंगी में मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारियां जोरों परकलेक्टर और एसएसपी ने किया विस्तृत निरीक्षण, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश
Blog February 26, 2026

Categories

  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?