BhokochandBhokochand
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Search
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: रायपुर : कोरबा में राष्ट्रभक्ति का भव्य उत्सव
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

रायपुर : कोरबा में राष्ट्रभक्ति का भव्य उत्सव

Basant Ratre
Last updated: January 26, 2026 4:51 pm
Basant Ratre
Share
4 Min Read
SHARE
1769423208 f7436c9448b3b0adf93b

77वें गणतंत्र दिवस पर सीएसईबी ग्राउंड बना उल्लास और गौरव का साक्षीजिला स्तरीय समारोह में राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा ने किया ध्वजारोहण, शहीदों के परिजन सम्मानितआकर्षक मार्च पास्ट, रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और झांकियों ने बढ़ाई कार्यक्रम की गरिमा

रायपुर, 26 जनवरी 2026

कोरबा जिला मुख्यालय स्थित सीएसईबी फुटबॉल ग्राउंड में 77वां गणतंत्र दिवस हर्षाेल्लास और गरिमामय वातावरण में मनाया गया। जिला स्तरीय मुख्य समारोह में प्रदेश के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, पुनर्वास तथा उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंक राम वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली और प्रदेश के मुख्यमंत्री का छत्तीसगढ़ वासियों के नाम संदेश का वाचन किया।

इस अवसर पर राष्ट्रगान के साथ राष्ट्रीय गीत का सस्वर गायन किया गया। अनेकता में एकता के प्रतीक स्वरूप आकाश में गुब्बारे छोड़े गए। गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर जिले के शहीदों के परिजनों को शॉल और श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया तथा उनकी वीरता और बलिदान के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की गई।मार्च पास्ट में दिखी अनुशासन और देशभक्ति की झलकमुख्य कार्यक्रम में परेड कमांडर सुबेदार अनंत राम पैंकरा के नेतृत्व में आकर्षक मार्च पास्ट हुआ।

इसमें केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल, छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल, जिला पुलिस बल (पुरुष एवं महिला), नगर सेना, वन रक्षक, एनसीसी सीनियर डिवीजन, स्काउट एवं गाइड दलों ने भाग लिया। हर्ष फायर के साथ पुलिस बैंड द्वारा राष्ट्रगान की धुन प्रस्तुत की गई।

मार्च पास्ट के प्रोफेशनल वर्ग में जिला पुलिस बल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, वहीं वन रक्षक बल द्वितीय और जिला पुलिस बल महिला तृतीय स्थान पर रही। नॉन प्रोफेशनल वर्ग में एनसीसी सीनियर डिवीजन बालक प्रथम, गाइड दल सीनियर द्वितीय और एनसीसी सीनियर डिवीजन बालिका तृतीय स्थान पर रही।सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मनसमारोह में स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।

इन प्रस्तुतियों में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोरबा को प्रथम पुरस्कार, कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय को द्वितीय, डीडीएम पब्लिक स्कूल को तृतीय तथा न्यू एरा प्रोग्रेसिव स्कूल और जैन पब्लिक स्कूल गोढ़ी को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया।

झांकियों में स्वास्थ्य विभाग अव्वल गणतंत्र दिवस समारोह में 14 शासकीय विभागों की आकर्षक और संदेशपरक झांकियां प्रदर्शित की गईं। इनमें स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की झांकी को प्रथम, वनमंडल कोरबा को द्वितीय और नगर पालिका निगम कोरबा की झांकी को तृतीय पुरस्कार मिला। झांकियों ने विभागीय योजनाओं और सामाजिक संदेशों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया।103 अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित मुख्य अतिथि श्री वर्मा द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने वाले विभिन्न विभागों के 103 अधिकारी-कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इनमें कलेक्ट्रेट, जिला पंचायत, नगरीय निकाय, पुलिस, वन, स्वास्थ्य, राजस्व सहित अन्य विभागों के अधिकारी-कर्मचारी शामिल थे।

कार्यक्रम में महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत, कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत, पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी, वनमंडलाधिकारी कटघोरा श्री कुमार निशांत सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी, शिक्षक, विद्यार्थी और बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित रहे।पूरा समारोह देशभक्ति, अनुशासन और जनभागीदारी का प्रेरक उदाहरण बना।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X

Like this:

Like Loading…

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article बलरामपुर : संयुक्त जिला कार्यालय परिसर में कलेक्टर ने किया ध्वजारोहण
Next Article रायपुर : 77वें गणतंत्र दिवस पर कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम ने फहराया तिरंगा
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

spiral null 1791190173407
NTPC तलाईपाली के गेट पर प्रभावितों का धरना, दस मांगों पर अड़े ग्रामीण आज प्रशासन–NTPC–ग्रामीणों के बीच त्रिपक्षीय वार्ता, मीडिया कवरेज को लेकर भी उठे सवाल PRO ने कहा मिडिया इज नाट अलाउटेड
घरघोडा़ रायगढ़ October 5, 2026
file 0000000032e48207aaa39810b0a832f6
 छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी का बड़ा मौका, 1710 पदों पर भर्ती परीक्षा की घोषणा
घरघोडा़ रायगढ़ October 5, 2026
आनंद बुद्ध विहार भीमनगर में वर्षावास के 65वें दिन सामूहिक वंदना एवं ध्यान साधना
रायपुर October 2, 2026
IMG 20261002 WA3754
डोलनारा के प्रभावितों को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, 28 फरवरी 2025 को कट-ऑफ मानकर फिर तय होगा मुआवजा
घरघोडा़ रायगढ़ October 2, 2026

Categories

  • Blog
  • कबीरधाम
  • कवर्धा
  • खेल
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • जांजगीर-चांपा
  • डभरा
  • तमनार
  • पंडरिया
  • पामगढ़
  • भटगांव
  • राजधानी
  • रायगढ़
  • रायपुर
  • लैलूंगा
  • शक्ति
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?
%d