BhokochandBhokochand
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Search
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: सुशासन दिवस पर ग्राम टेरम और रूमकेरा में अटल जी की जयंती का भव्य आयोजनस्वच्छता की शपथ और सामूहिक आरती ने बनाया यादगार माहौल .
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

सुशासन दिवस पर ग्राम टेरम और रूमकेरा में अटल जी की जयंती का भव्य आयोजनस्वच्छता की शपथ और सामूहिक आरती ने बनाया यादगार माहौल .

Basant Ratre
Last updated: December 25, 2024 8:15 pm
Basant Ratre 99 Views
Share
3 Min Read
IMG 20241225 WA0007 5
SHARE

कुडूमकेला भाजपा मंडल के ग्राम टेरम और रूमकेरा में 25 दिसंबर को अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती के अवसर पर सुशासन दिवस का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष श्री राजेश बेहरा की उपस्थिति में अटल जी के शताब्दी वर्ष को समर्पित कई गतिविधियां आयोजित की गईं।अटल जी के चित्र पर माल्यार्पण, पुष्प अर्पण और दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। सामूहिक रूप से आरती की गई, जिसमें ग्रामीणों ने एवं महिलाओ ने अटल जी को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद उपस्थित वरिष्ठ जनों और गणमान्य नागरिकों ने अटल जी के जीवन और उनके योगदान पर प्रकाश डाला मंडल के वरिष्ठ गुरुजनों श्री मनबोध बेहरा और कृपा राम राठिया ने अपने विचार साझा करते हुए कहा कि,”अटल जी का जीवन उनके आदर्शों और दूरदर्शी सोच का प्रतीक है। उन्होंने हर क्षेत्र में भारत को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने का प्रयास किया। उनका सपना था कि हर नागरिक के जीवन में सुशासन और न्याय पहुंचे।”ग्राम पंचायत टेरम की सरपंच महोदया द्वारा भी श्रद्धेय अटल जी को श्रद्धांजलि दी गयी।अटल बिहारी वाजपेयी: एक युगद्रष्टा नेताअटल जी का जन्म 25 दिसंबर 1924 को हुआ। वे न केवल एक राजनेता थे, बल्कि एक कवि, वक्ता और विचारक भी थे। उनके कार्यकाल में भारत ने पोखरण परमाणु परीक्षण जैसे साहसिक कदम उठाए और स्वर्णिम चतुर्भुज योजना के माध्यम से देश के बुनियादी ढांचे को सशक्त किया। उनकी राजनीति में नैतिकता और मानवीयता के लिए वे सदैव याद किए जाएंगे, कार्यक्रम के समापन पर सभी उपस्थित लोगों ने स्वच्छता की शपथ ली। ग्रामीणों ने गांव को स्वच्छ, सुंदर और हरित बनाने का संकल्प लिया। इसके बाद मिठाई, लड्डू और बूंदी का वितरण किया गया, जिससे सभी उपस्थित लोग उत्साहित हुए।ग्राम टेरम और रूमकेरा में आयोजित यह कार्यक्रम न केवल अटल जी के जीवन और विचारों को स्मरण करने का एक अवसर था, बल्कि यह समाज में स्वच्छता, सुशासन और नैतिकता के प्रति जागरूकता लाने का भी एक सफल प्रयास रहा। उपस्थित ग्रामीणों और गणमान्य नागरिकों ने इस आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री नरेश बेहरा,टेरम उपसरपंच यदुवर साहू,सिरोत्तम चौहान,टेरम सरपंच प्रतिनिधि पिंटू राठिया परमानंद यादव, बलदेव बेहरा, सुखदेव राठिया, विश्वनाथ बेहरा,अनुज राठिया,दिलेश्वर राठिया, देवेंद्र राठिया, और विष्णु चौहान साथ ही, टेरम ग्राम पंचायत सचिव और रुमकेरा ग्राम पंचायत सचिव, टेरम ग्राम पंचायत सचिव,रोजगार सहायक एवं अमरनाथ चौहान,चंद्रभानु,निर्भय दास ने भी अपनी सहभागिता दी।एवं अन्य कार्यकर्तागण एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे.

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article सुशासन दिवस पर ग्राम टेरम और रूमकेरा में अटल जी की जयंती का भव्य आयोजनस्वच्छता की शपथ और सामूहिक आरती ने बनाया यादगार माहौल.
Next Article IMG 20241226 WA0009 पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व.श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती पर जिले में मनाया गया सुशासन दिवस.
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

IMG 20260802 WA0024
थाईलैंड में गूंजा भारत का जयघोष, रायगढ़ के ऋषि सिंह ने रचा स्वर्णिम इतिहास
खेल रायगढ़ August 2, 2026
16 3
जिले में सहकारिता व्यवस्था को मिलेगी नई मजबूती, सचिव सी.आर. प्रसन्ना ने किया कोतरा पैक्स का औचक निरीक्षण सहकारी समितियों को बनाया जाएगा बहुउद्देशीय सेवा केंद्र, डिजिटल सेवाओं और आयवर्धक गतिविधियों के विस्तार के निर्देश
रायगढ़ August 2, 2026
17
बारभौना में रेत के अवैध उत्खनन पर बड़ी कार्रवाई, 10 ट्रैक्टर और एक ट्रैक्टर-लोडर जब्त  शिकायत मिलते ही संयुक्त टीम ने की त्वरित कार्रवाई जब्त वाहन पुलिस थाना छाल की सुपुर्दगी में सुरक्षित रखे गए
रायगढ़ August 2, 2026
3 11
शिक्षा का अर्थ सिर्फ डिग्री नहीं, समाज के लिए जीने का संकल्प: राज्यपाल रमेन डेकाओ.पी. जिंदल विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में 688 विद्यार्थियों को मिली उपाधि, 84 मेधावी छात्र हुए सम्मानित
Blog August 1, 2026

Categories

  • Blog
  • खेल
  • रायगढ़
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?