BhokochandBhokochand
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Search
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: गौरेला पेंड्रा मरवाही : आगामी 8 मार्च को आयोजित हो रहे नेशनल लोक अदालत में अधिक से अधिक प्रकरणों को निराकृत कराने जिला अधिकारियों को निर्देश.
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

गौरेला पेंड्रा मरवाही : आगामी 8 मार्च को आयोजित हो रहे नेशनल लोक अदालत में अधिक से अधिक प्रकरणों को निराकृत कराने जिला अधिकारियों को निर्देश.

Basant Ratre
Last updated: February 25, 2025 6:03 pm
Basant Ratre 107 Views
Share
4 Min Read
SHARE

प्रधानमंत्री आवास, पीएम जनमन, जाति प्रमाण पत्र, भूमि आबंटन, धान उठाव, किसान पंजीयन सहित हितग्राहीमूलक योजनाओं के क्रियान्वयन में लाएं तेजीजनसमस्याओं एवं जनशिकायतों के लंबित प्रकरणों को त्वरित रूप से करें निराकृतकलेक्टर ने ली समय-सीमा की बैठकगौरेला पेंड्रा मरवाही, 25 फरवरी 2025कलेक्ट्रेट के अरपा सभा कक्ष में आयोजित समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर श्रीमती लीना कमलेश मंडावी ने तहसील विधिक सेवा समिति द्वारा आगामी 8 मार्च शनिवार को व्यवहार न्यायालय पेण्ड्रारोड में आयोजित हो रहे नेशनल लोक अदालत में अधिक से अधिक लंबित मामलों का निपटारा कराने जिला अधिकारियों को निर्देश दिए। बैठक के दौरान अध्यक्ष तहसील विधिक सेवा समिति श्रीमती ज्योति अग्रवाल ने वीडियो कॉन्फेंसिंग के माध्यम से जिला अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि लोक अदालत में सिविल, दांडिक, राजस्व, श्रम, मोटर दुर्घटनादावा, बैंक, बीमा, विद्युत, रेल्वे ट्रिब्यूनल आपरेटिव, दूरभाष, डाकतार, आयकर, विक्रयकर, ईधन आपूर्ति, स्थानीय निकाय तथा अन्य न्यायिक व अर्द्धन्यायिक संस्थानों एवं फोरम आदि में लंबित मामलों का निपटारा किया जाता है। उन्होंने संबंधित विभागों को 8 मार्च से पहले अधिक से अधिक प्रकरणों को शामिल करने और आपसी समझाइश एवं सुलह के आधार पर सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में निराकरण कराने कहा। समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर ने स्थायी ऐजेंडा में शामिल विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन एवं प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास, आकांक्षी ब्लाक गौरेला में संचालित पीएम जनमन, स्कूली बच्चों का जाति प्रमाण पत्र, विभिन्न विभागों-कार्यालयों के लिए भूमि आबंटन, उपार्जन केन्द्रों से धान उठाव, किसान पंजीयन सहित विभिन्न हितग्राहीमूलक योजनाओं की स्थिति की जानकारी ली तथा योजनाओं के क्रियान्वयन में लक्ष्य के अनुरूप प्रगति लाने संबंधित विभागों को निर्देश दिए। उन्होंने अभियान चलाकर कक्षा पहली से पांचवी के बच्चों और आंगनबाड़ी के बच्चों का जाति प्रमाण पत्र बनाने, सभी स्कूली बच्चों का अपार आईडी एवं आधार कार्ड अपडेट कराने, समग्र शिक्षा के तहत् निर्माणाधीन कार्यों को मार्च तक पूर्ण करने कहा। कलेक्टर ने राजस्व अधिकारियों को स्पोर्ट्स काम्पलेक्स, नवोदय विद्यालय, नगरीय निकायों में सॉलिड एवं लिक्विड बेस्ट मैनेजमेंट सहित विभिन्न शासकीय प्रयोजनों के लिए भूमि आबंटन की कार्रवाई सुनिश्चित करने तथा संबंधित विभागों को भूमि आबंटन के लिए राजस्व विभाग से समन्वय कर फॉलोअप करने कहा। उन्होंने अनुकंपा नियुक्ति और पेंशन प्रकरणों का निराकरण संवेदनशीलता के साथ करने के साथ ही ई-ऑफिस क्रियान्वयन के तहत् सभी अधिकारियों- कर्मचारियों का एनआईसी से ई-मेल आईडी बनवाने, सामाजिक सहायता कार्यक्रम के तहत् आधार सीडिंग एवं डीबीटी से भुगतान सुनिश्चित करने, आंगनबाड़ी सहायिकाओं-कार्यकर्ताओं की लंबित भर्ती प्रक्रिया को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने समय-सीमा में निराकृत होने वाले प्रकरणों की समीक्षा के दौरान सभी जिलाधिकारियों को जनसमस्याओं एवं जनशिकायतों के लंबित प्रकरणों को त्वरित रूप से निराकृत करने कहा। बैठक में अपर कलेक्टर नम्रता आनंद डोंगरे, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुरेन्द्र प्रसाद वैद्य, संयुक्त कलेक्टर दिलेराम डाहिरे, एसडीएम पेण्ड्रारोड अमित बेक एवं मरवाही प्रफुल्ल रजक, डिप्टी कलेक्टर ऋचा चन्द्राकर, सीएमएचओ डॉ. रामेश्वर शर्मा एवं डीईओ जे के शास्त्री सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित थे।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article कोरिया : जिले में बोर्ड परीक्षा की गोपनीय सामग्री का सुरक्षित वितरण.
Next Article दंतेवाड़ा : कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक.
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

IMG 20260811 065105
 शंखदेव मिश्रा को मिला ‘विश्वास-चेतना सम्मान  लेखन, समाजसेवा और जनजागरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए बलांगीर में हुए सम्मानित
घरघोडा़ रायगढ़ August 11, 2026
भारतीय ज्ञान परंपरा और संस्कृति से ही पत्रकारिता को मिलेगी सही दिशा
राजधानी August 10, 2026
तीन बहनों ने एक साथ पास की नीट परीक्षा, उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने घर पहुंचकर दी बधाई
कवर्धा August 10, 2026
आस्था के पथ पर जनकल्याण का संकल्प: माँ नर्मदा मंदिर अमरकंटक से भोरमदेव तक विधायक भावना बोहरा की 151 किमी कांवड़ पदयात्रा शुरू, 600 से अधिक कांवड़ियों ने की सहभागिता
कवर्धा August 10, 2026

Categories

  • Blog
  • कवर्धा
  • खेल
  • घरघोडा़
  • डभरा
  • तमनार
  • पंडरिया
  • भटगांव
  • राजधानी
  • रायगढ़
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?