BhokochandBhokochand
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Search
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: गौरेला पेंड्रा मरवाही : जिले के सभी शैक्षणिक संस्थानों को तम्बाकू मुक्त शिक्षण संस्थान घोषित कराएं : कलेक्टर.
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

गौरेला पेंड्रा मरवाही : जिले के सभी शैक्षणिक संस्थानों को तम्बाकू मुक्त शिक्षण संस्थान घोषित कराएं : कलेक्टर.

Basant Ratre
Last updated: December 10, 2024 6:17 pm
Basant Ratre
Share
3 Min Read
SHARE

जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक में कोटपा अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष जोरगौरेला पेंड्रा मरवाही, 10 दिसम्बर 2024राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत कलेक्ट्रेट के अरपा सभाकक्ष में आज जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक हुई। बैठक में कोटपा अधिनियम (सिगरेट एवं अन्य तम्बाकू उत्पाद अधिनियम) 2003 के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष जोर दिया गया। कलेक्टर श्रीमती लीना कमलेश मंडावी ने कोटपा अधिनियम के प्रावधानों के तहत जिले के सभी शैक्षणिक संस्थानों को तम्बाकू मुक्त शिक्षण संस्थान घोषित कराने के साथ ही तम्बाकू सेवन के दुष्प्रभाव एवं उसके रोकथाम हेतु सार्वजनिक स्थलों पर बैनर, पोस्टर, पाम्पलेट आदि के माध्यम से जन जागरूकता के लिए निर्देश दिए। उन्होंने कोटपा अधिनियम के उल्लंघन की दशा में प्राधिकृत अधिकारियों द्वारा अर्थदंड लगाने के भी निर्देश दिए। राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम के जिला समन्वयक ने प्रस्तुतिकरण के जरिए बताया कि ग्लोबल यूथ टोबैको सर्वे 2019 के अनुसार 13 से 15 वर्ष की आयु वर्ग के 8.5 प्रतिशत स्कूली बच्चों द्वारा किसी न किसी रूप में तम्बाकू का उपयोग करते हैं। भारत सरकार के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने नाबालिगों और युवाओं को तम्बाकू के उपयोग से बचाने के लिए तम्बाकू मुक्त शैक्षणिक संस्थान घोषित करने दिशा निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने तम्बाकू सेवन के दुष्प्रभाव और रोकथाम के लिए किए जा रहे उपायों की जानकारी दी। प्रस्तुतिकरण के जरिए कोटपा अधिनियम की प्रमुख धाराएं, उत्पाद एवं बिक्री पर प्रतिबंध, दण्ड प्रावधान, रोकथाम के लिए किए गए गतिविधियों, नशा मुक्ति केन्द्र, ई-सिगरेट पर कार्रवाई आदि की जानकारी दी गई। बैठक में बताया गया कि जिले के समस्त सार्वजनिक स्थानो एवं समस्त शासकीय कार्यालयों में धूम्रपान करना एवं तम्बाकू पदार्थ का सेवन करना या इसे प्रोत्साहित करने वाली वस्तुओं को रखा जाना पूर्णतः प्रतिबंधित है। इसके उल्लंघन पर 200 रुपए का जुर्माना देय होगा। शैक्षणिक संस्थानों से 100 गज की सीमा में तम्बाकू पदार्थ बेचा जाना पूर्णतः प्रतिबंधित है। जिले में वैधानिक चेतावनी वाले तम्बाकू पदार्थों के विक्रय करने एवं तम्बाकू पदार्थों का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से प्रचार-प्रसार एवं विज्ञापन करने पर कोटपा अधिनियम 2003 के तहत दंडात्मक कार्रवाई की प्रावधान है। बैठक में अपर कलेक्टर श्रीमती नम्रता आनंद डोंगरे, सीएमएचओ डॉ. रामेश्वर शर्मा, डीईओ जे के शास्त्री, राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम के जिला नोडल अधिकारी डॉ पारस जैन, डीपीएम सुश्री विभा टोप्पो, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) पेंड्रारोड अमित बेक, सभी तहसीलदार, जनपद सीईओ, मुख्य नगर पालिका अधिकारी एवं खण्ड शिक्षा अधिकारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X

Like this:

Like Loading…

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article अम्बिकापुर : जिला स्तरीय युवा उत्सव एवं महिला खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन 11 दिसंबर को.
Next Article एमसीबी : पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी-02 तथा मतदान अधिकारी -03 को मास्टर ट्रेनरों ने दिया प्रशिक्षण
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

आनंद बुद्ध विहार भीमनगर में वर्षावास के 65वें दिन सामूहिक वंदना एवं ध्यान साधना
रायपुर October 2, 2026
IMG 20261002 WA3754
डोलनारा के प्रभावितों को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, 28 फरवरी 2025 को कट-ऑफ मानकर फिर तय होगा मुआवजा
घरघोडा़ रायगढ़ October 2, 2026
श्याम बिहारी जायसवाल के जन्मदिन पर NEET UG काउंसलिंग में कथित घोटाले के खिलाफ छात्रों का हल्लाबोल, विकास जैन मित्तल के नेतृत्व में कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
रायपुर राजधानी October 1, 2026
अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
घरघोडा़ October 1, 2026

Categories

  • Blog
  • कबीरधाम
  • कवर्धा
  • खेल
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • जांजगीर-चांपा
  • डभरा
  • तमनार
  • पंडरिया
  • पामगढ़
  • भटगांव
  • राजधानी
  • रायगढ़
  • रायपुर
  • लैलूंगा
  • शक्ति
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?
%d