BhokochandBhokochand
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: गरियाबंद : इस बार प्राकृतिक रंगों से रंगीन होगी होली
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

गरियाबंद : इस बार प्राकृतिक रंगों से रंगीन होगी होली

Basant Ratre
Last updated: February 24, 2026 6:31 pm
Basant Ratre 80 Views
Share
5 Min Read
SHARE

समूह की महिलाएं पलास, चुकंदर एवं पालक के पत्तों से बना रही हर्बल गुलालशासन के सहयोग से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रही महिलाएं

गरियाबंद 24 फरवरी 2026

जिले में रंगों के त्योहार होली को स्वसहायता समूह की महिलाएं इस बार और खास बना रही है।

होली के त्योहार को प्राकृतिक रंगों से मनाने के लिए महिलाएं हर्बल गुलाल बना रही है। ग्राम सढ़ौली की राखी महिला ग्राम संगठन की 10 सक्रिय महिलाएँ राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान के तहत हर्बल गुलाल का निर्माण कर आत्मनिर्भरता और स्वावलंबन की मिसाल पेश कर रही हैं।

समूह की महिलाएं पलाश से पीला, चुंकदर से लाल और पालक के पत्तों से हरा रंग निकालकर मक्के की सूखी डंठल से प्राप्त अरारोट पाउडर में मिलाकर प्राकृतिक गुलाल का निर्माण कर रही है। इसमें हानिकारक रसायनिक तत्वों का बिल्कुल भी उपयोग नहीं किया जाता।

जिससे हर्बल गुलाल त्वचा एवं सेहत के लिए सुरक्षित रहता है। राखी महिला ग्राम संगठन की ये महिलाएँ न केवल होली के त्योहार को प्राकृतिक और सुरक्षित बना रही हैं, बल्कि अपनी आजीविका को भी मजबूत कर रही हैं।

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ की ग्रामीण महिलाएँ आत्मनिर्भरता और स्वावलंबन की नई कहानी लिख रही हैं।

यह पहल प्रदेश में महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम साबित हो रही है।

कलेक्टर श्री बीएस उइके एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रखर चंद्राकर ने भी इन महिलाओं के प्रयासों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज महिलाएं स्वरोजगार सृजित कर आत्मनिर्भर बन रही है और समाज में अपनी अलग पहचान बना रही है।

पीआरपी मीना साहू ने बताया कि पिछले वर्ष भी बिहान समुह के दीदीयों द्वारा कुल 30 हजार रूपये से अधिक की बिक्री कर लगभग 10 हजार रूपये से अधिक की शुद्ध मुनाफा अर्जित की थी।समूह की महिलाओं से चर्चा के फलस्वरूप पारंपरिक तरीकों से बनाए गए प्राकृतिक गुलाल से न केवल सेहत स्वस्थ रहेगा, बल्कि यह पर्यावरण के लिए भी अनुकूल रहेगा।

साथ ही महिलाओं के लिए आमदनी का नया स्रोत भी बन रहा है। पिछले वर्ष हर्बल गुलाल की मांग अधिक रही, जिसे देखते हुए इस बार महिलाओं ने रंग बनाना शुरू कर दिया है।

महिलाओं ने बताया कि गुलाल बनाने की प्रक्रिया पूरी तरह प्राकृतिक है। इसे तैयार करने में फूलों और पत्तियों का उपयोग किया जाता है, जिससे यह त्वचा के लिए सुरक्षित होता है।

विभिन्न रंग बनाने के लिए प्राकृतिक सामग्रियों का उपयोग किया जाता है गुलाबी रंग के लिए चुकंदर और गुलाब की पंखुड़ियां, पीला रंग के लिए हल्दी और गेंदे के फूल, हरा रंग के लिए पालक व मेंहदी के पत्ते, नीला रंग के लिए अपराजिता के फूल और लाल रंग के लिए टेसू के फूलों का इस्तेमाल कर रही है।

समूह में पीआरपी मीना साहू, समूह की अध्यक्ष ललिता काशी, सचिव लक्ष्मी शांडिल्य, कोषाध्यक्ष ओमसाहू, सदस्य गुंजा धु्रव, संतोषी चौधरी, सुरेखा चंद्रवंशी, भोजेश्वरी धु्रव, नुतन शांडिल्य, गितेश्वरी कश्यप, जितेन्द्री मुर्रा प्राकृतिक संसाधनों से हर्बल गुलाल तैयार कर रही हैं।

जंगलों से पलाश के फूलों से पीला, चुकंदर एवं गुलाब के फूलों से लाल और पालक पत्तों से हरा रंग निकाला जाता है, जिसे मक्के के सूखे डंठल (अरारोट) में मिलाकर शुद्ध और सुरक्षित गुलाल बनाया जाता है।

महिलाओं ने जिला प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भविष्य में भी इसी तरह के आजीविका मूलक प्रशिक्षण से अधिक से अधिक महिलाएं आत्मनिर्भर बन सकेंगी।

हर्बल गुलाल की बढ़ती मांग को देखते हुए महिलाएं अब बड़े पैमाने पर बनाने की योजना बना रही हैं। जिससे स्थानीय महिलाओं के लिए आजीविका का नया द्वार भी खुलेगा।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article गौरेला पेंड्रा मरवाही : कलेक्टर जनदर्शन में 33 आवेदन प्राप्त हुए
Next Article अंबिकापुर : एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में शिक्षण सत्र 2026-27 कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु प्राक्चयन परीक्षा 01 मार्च को
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

शिक्षा की गुणवत्ता पर विशेष जोर जिला शिक्षा अधिकारी ने विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण
Blog July 10, 2026
file 000000005ce871fb8bcbe2ea1aa51ed7
💥👉घरघोड़ा को मिली बड़ी सौगात: डीएमएफ से 2.80 करोड़ में होगा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का उन्नयन, स्वास्थ्य सुविधाएं होंगी और बेहतर
Blog July 9, 2026
IMG 20260709 WA0018
💥👉पोस्टर नहीं छपे, लेकिन गाड़ियाँ खूब दौड़ीं! घरघोड़ा जनपद पंचायत की आवास शाखा में ‘वाहन महोत्सव’ या सरकारी धन का खेल?
Blog July 9, 2026
रायपुर : बिहान योजना से महिलाओं को मिल रही आत्मनिर्भरता की नई दिशा
Blog July 8, 2026

Categories

  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?