BhokochandBhokochand
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Search
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: गरियाबंद : जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण षिविर गरियाबंद ब्लॉक के अंतिम छोर के गाँव आमामोरा में आयोजित किया गया
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

गरियाबंद : जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण षिविर गरियाबंद ब्लॉक के अंतिम छोर के गाँव आमामोरा में आयोजित किया गया

Basant Ratre
Last updated: April 3, 2026 7:25 pm
Basant Ratre 113 Views
Share
5 Min Read
SHARE

हितग्राहियों को किया गया लाभान्वित14 आवेदनों का मौंके पर ही किया गया

निराकरणअब आमामोरा और ओढ़ क्षेत्र में बहेगी विकास की बयार

गरियाबंद, 03 अप्रैल 2026

गरियाबंद विकासखंड के अंतिम छोर स्थित घने जंगलों एवं दुर्गम क्षेत्र में बसे ग्राम आमामोरा के शासकीय आदिवासी छात्रावास परिसर में वर्षों उपरांत जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में ग्रामीणों से कुल 14 आवेदन प्राप्त हुए, जिसमें से सभी आवेदनों का त्वरित निराकरण किया गया।

शिविर के दौरान सभी विभागों के अधिकारियों द्वारा शासन के महत्वाकांक्षी योजनाओं की जानकारी साझा करते हुए ग्रामीणों को लाभ उठाने की अपील की गई।

शिविर में विभागीय स्टॉल लगाए गए थे। इसके अलावा स्वास्थ्य शिविर का भी आयोजन किया गया था।

इस दौरान ग्रामीणों का स्वास्थ्य जांच कर उन्हें लाभान्वित किया गया।इस दौरान बिन्द्रनवागढ़ विधायक श्री जनक धु्रव ने संबोधित करते हुए कहा कि इस क्षेत्र को जनप्रतिनिधि, शासन-प्रशासन एवं ग्रामीणों के संयुक्त प्रयास से विकसित करेंगे।

उन्होंने कहा कि आमामोरा क्षेत्र के आसपास के ग्रामीण काफी अभाव की जिंदगी जीने पर विवश थे। जिसे आने वाले समय में सभी मूलभूत सुविधाएं और अधिक मिलेगी।

उन्होंने गाँवों में विद्युत की समस्या को देखते हुए कहा कि क्रेडा विभाग द्वारा लगाएं गए सौर ऊर्जा की केपेसिटी में बढ़ोत्तरी करें ताकि ग्रामीणों को और अधिक विद्युत मिल सके। उन्होंने कहा कि यहॉ के लोगों को खाद्यान्न की कमी न हो। इसका विशेष ध्यान रखें।

शिक्षक नियमित रूप से स्कूल आकर बच्चों को अध्यापन कार्य कराएं। श्री धु्रव ने कहा कि इस क्षेत्र में पर्यटन की असीम संभावनाएं है।

इसे और अधिक सहज बनाएं ताकि पर्यटन यहॉ आकर रूक सके। जनसमस्या निवारण शिविर के यहॉ आयोजन होने से लोगों की उम्मीदें और अधिक बढ़ी है।

जिला पंचायत सदस्य श्री संजय नेताम ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा लगातार आज दुसरे दिन अति पिछड़े और संवेदनशील गॉव में यहॉ कि आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए पहुँचे है।

इस क्षेत्र में अति पिछड़ी जनजाति कमार एवं भंुजिया के अधिकांश लोग निवासरत है। पूर्व में यहॉ के निवासी विकास से कोसों दूर थे।

अब उनका बेहतरीन तरीके से विकास किया जाएगा। उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि आप लोग बे-झिझक होकर अपनी मांग एवं समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत करें।

कलेक्टर श्री बीएस उइके ने कहा कि देश नक्सल मुक्त होने के उपरांत यहॉ जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर लगाया है।

ताकि आप लोगों की समस्याओं को जानकर उसका निराकरण किया जा सके।

उन्होंने ग्रामीणों की मांग एवं शिकायत पर बताया कि जर्जर आंगनबाड़ी भवन का मरम्मत शीघ्र कराया जाएगा। क्रेडा विभाग द्वारा विद्युत केपेसिटी को बढ़ाया जाएगा।

इसके अलावा उन्होंने बताया कि आमामोरा और ओढ़ क्षेत्र में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलें उसके लिए स्वास्थ्य विभाग के अमले द्वारा सप्ताह में दो दिन आएंगे।

साथ ही ग्रामीणों के राजस्व, कृषि संबंधित कार्य के लिए प्रति सप्ताह पटवारी, सचिव एवं ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी तीन दिन आएंगे।

उन्होंने कहा कि ग्रामीणों के 40 वन अधिकार पट्टे संधारित नहीं हो पाया है। उसे शीघ्र ही संधारित कर ग्रामीणों को उपलब्ध कराया जाएगा।

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत सड़क निर्माण एवं पेयजल व्यवस्था के कार्याें पर भी गति लाई जायेगी। ताकि ग्रामीणों को सुविधाएं मिल सके।

पुलिस अधीक्षक श्री वेदव्रत सिरमौर ने कहा कि ग्रामीणों क्षेत्र के नागरिकों अब रोजगार की दिशा में काम करने की आवश्यकता है।

यहॉ पर्यटन के दृष्टि से असीम संभावनाएं है। यहॉ के लोग पर्यटकों को ट्रेकिंग कराकर टेंट हाउस, मड हाउस बनाकर वहॉ ठहरायें और शुध्द ग्रामीण भोजन कराएं जिससे पर्यटक आकर्षित होंगे।

उन्होंने लोगों से अपील की कि वे नशे से दूर रहे। उन्होंने बताया कि आमामोरा में पुलिस केंद्र भी खोला जाएगा।

इस अवसर पर जिला पंचायत के सीईओ श्री प्रखर चंद्राकर सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, ग्रामीणजन एवं अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे। शिविर में समाज कल्याण विभाग द्वारा 05 हितग्राहियों को छड़ी वितरण किया गया।

इसी प्रकार महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा दो महिलाओं की गोदभरायी एवं दो बच्चों का अन्न प्रासन्न किया गया।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article रायगढ़ : महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों के ई-केवाईसी हेतु प्रशिक्षण आयोजित
Next Article धमतरी : अवैध रेत परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, 7 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

पंडरिया नगर के विकास को मिली नई रफ्तार, विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से ₹1 करोड़ से अधिक के विकास व अधोसंरचना निर्माण कार्यों की मिली स्वीकृति
कवर्धा August 26, 2026
IMG 20260826 085035
सांसद के घर से महज 2 किमी दूर अंधेरे में गांव! रातभर बिजली गुल, गेरवानी फीडर के जिम्मेदार आखिर कहां गायब? उमस में बेहाल ग्रामीण, अंधेरे में सांप-बिच्छुओं का खतरा; पुंजीपथरा, तुमीडीह और समारुमा के लोगों में फूटा आक्रोश
घरघोडा़ रायगढ़ August 26, 2026
IMG 20260825 195532
जश्ने ईद मिलादुन्नबी को लेकर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक, सौहार्दपूर्ण माहौल में जुलूस निकालने पर जोर
रायगढ़ घरघोडा़ August 25, 2026
IMG 20260825 WA0016
नवापारा हाई स्कूल में बच्चों को छाता वितरण, बीएस स्पंज एन पावर प्राइवेट लिमिटेड की सराहनीय पहल
घरघोडा़ रायगढ़ August 25, 2026

Categories

  • Blog
  • कवर्धा
  • खेल
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • डभरा
  • तमनार
  • पंडरिया
  • भटगांव
  • राजधानी
  • रायगढ़
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?