BhokochandBhokochand
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Search
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: उत्तर बस्तर कांकेर : जिला प्रशासन की अभिनव पहल : ‘मावा मोदोल’ के तहत सीजी पीएससी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए निःशुल्क मैराथन टेस्ट सीरीज का आयोजन.
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

उत्तर बस्तर कांकेर : जिला प्रशासन की अभिनव पहल : ‘मावा मोदोल’ के तहत सीजी पीएससी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए निःशुल्क मैराथन टेस्ट सीरीज का आयोजन.

Basant Ratre
Last updated: January 18, 2025 3:53 pm
Basant Ratre
Share
3 Min Read
SHARE

उत्तर बस्तर कांकेर 18 जनवरी 2025कलेक्टर श्री निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन कांकेर की एक और अभिनव पहल ‘‘मावा मोदोल’’ योजना के तहत जिला मुख्यालय कांकेर में 150 छात्रों एवं भानुप्रतापपुर में 250 छात्रों कुल 400 बच्चों के लिए निःशुल्क कोचिंग की व्यवस्था की गई है। जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि इन छात्रों के अलावा जिले के ऐसे छात्र जिन्होंने माह फरवरी 2025 में आयोजित परीक्षा के प्रवेश फार्म भरे हैं। उन छात्र-छात्राओं एवं युवाओं के लिए निःशुल्क मैराथन परीक्षा टेस्ट सीरीज का आयोजन किया जा रहा है। जिले के ऐसे छात्र जो छत्तीसगढ़ पीएससी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तथा परीक्षा फार्म भरे हैं, ऐसे छात्रों के लिए एक सुनहरा अवसर दिया जा रहा है।जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री हरेश मंडावी ने बताया कि सीजी पीएससी की तैयारियों में जुटे युवक युवतियों के लिए मावा मोदोल मैराथन टेस्ट सीरीज की परीक्षा 27 जनवरी से 06 फरवरी तक प्रति दिवस विषयवार परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसके लिए ऑनलाईन पंजीयन हेतु बारकोड भी जारी किया गया है तथा गूगल लिंक के माध्यम से भी पंजीयन कराया जा सकता है। मैराथन टेस्ट के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार भी किया जा रहा है ताकि क्षेत्र के युवाओं को अधिक से अधिक लाभ प्राप्त हो सकें। उन्होंने बताया कि सभी विषयों की अलग-अलग तिथि को परीक्षा प्रति दिवस दो घंटे आयोजित किया जाएगा। यह परीक्षा 11 दिवस तक जिले के निर्धारित परीक्षा केन्द्रों में संचालित किया जाएगा। विषय विशेषज्ञों के माध्यम से प्रश्न पत्र तैयार कराया जा रहा है। मैराथन टेस्ट सीरीज के लिए जिला प्रशासन द्वारा व्यापक तैयारी की जा रही है।उन्होंने जानकारी दी है कि सीजी पीएससी के मैराथन टेस्ट सीरीज के अंतर्गत विकासखंड चारामा, कांकेर एवं नरहरपुर के प्रतिभागियों के लिए डाईट भवन कांकेर एवं बीआरसीसी भवन कांकेर में परीक्षा आयोजित किया जाएगा। इसी प्रकार से विकासखंड अंतागढ़ एवं कोयलीबेड़ा क्षेत्र के छात्रों के लिए पीएमश्री स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय अंतागढ़ को परीक्षा केन्द्र बनाया गया है। विकासखंड दुर्गूकोंदल एवं भानुप्रतापपुर क्षेत्र के छात्रों के लिए मावा मोदोल निःशुल्क कोचिंग सेंटर बीईओ कार्यालय के बाजू में भानुप्रतापपुर में आयोजित किया जाएगा। पखांजूर क्षेत्र के छात्रों के लिए बीआरसीसी प्रशिक्षण कक्ष जनपद पंचायत प्रशिक्षण कक्ष पखांजूर में आयोजित किया जाएगा। मैराथन टेस्ट सीरीज हेतु अब तक 402 छात्रों ने पंजीयन करा लिया है। पंजीयन कराने की अंतिम तिथि 25 जनवरी निर्धारित की गई है। कलेक्टर श्री निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने जिले के सभी अर्हताधारी छात्र-छात्राओं एवं युवाओं से अपील करते हुए कहा है कि अधिक से अधिक संख्या में पंजीयन कराकर सुनहरा अवसर का लाभ अवश्य उठाएं।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X

Like this:

Like Loading…

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article रायपुर : जगदलपुर में नवीन मुख्य अभियंता कार्यालय के लिए 35 पदों के सृजन की स्वीकृति.
Next Article उत्तर बस्तर कांकेर : कलेक्टर दर पर नियुक्त डाटा एन्ट्री ऑपरेटरों की मजदूरी दर स्वीकृत.
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

विधायक भावना बोहरा ने ₹4.12 करोड़ के बहुप्रतीक्षित दामापुर से करपी तक सड़क एवं नवीन विश्राम गृह निर्माण कार्य का किया भूमिपूजन
कबीरधाम September 22, 2026
IMG 20260922 WA0033
कानून की जटिलताओं को सरल भाषा में समझाएगी ‘विधिक प्रतिबिम्ब’, पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने किया विमोचन
घरघोडा़ छत्तीसगढ़ रायगढ़ September 22, 2026
file 00000000fdb0820895e54f841a860814
जगन्नाथ पुरी दर्शन के दौरान लापता हुए फिरूराम बेहरा, तलाश जारी मालीडीह निवासी फिरूराम का अब तक नहीं मिला सुराग, जानकारी देने वाले को ₹5,000 का इनाम
घरघोडा़ रायगढ़ September 22, 2026
IMG 20260921 WA0037
खसरा 740/1 के अर्जन और खनन उपयोग पर उठे सवाल, कलेक्टर से जांच की मांग एसईसीएल बरौद परियोजना में निजी भूमि के उपयोग का मामला, अभिलेखों की जांच और नियमानुसार मुआवजे की मांग
घरघोडा़ रायगढ़ September 21, 2026

Categories

  • Blog
  • कबीरधाम
  • कवर्धा
  • खेल
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • जांजगीर-चांपा
  • डभरा
  • तमनार
  • पंडरिया
  • पामगढ़
  • भटगांव
  • राजधानी
  • रायगढ़
  • रायपुर
  • लैलूंगा
  • शक्ति
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?
%d