BhokochandBhokochand
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Search
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: कोण्डागांव : कृषि उपयोगी सूक्ष्मजीव पर कृषक संगोष्ठी व प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ आयोजन
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

कोण्डागांव : कृषि उपयोगी सूक्ष्मजीव पर कृषक संगोष्ठी व प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

Basant Ratre
Last updated: April 9, 2025 7:52 pm
Basant Ratre
Share
4 Min Read
SHARE

कोण्डागांव, 09 अप्रैल 2025भारतीय कृषि अनुसन्धान परिषद् राष्ट्रीय कृषि उपयोगी सूक्ष्मजीव ब्यूरो कुशमैर, मऊ (उ.प्र.) एवं इंदिरा गाँधी कृषि विश्विद्यालय रायपुर, कृषि विज्ञान केन्द्र कोंडागांव के संयुक्त तत्वाधान में अनुसूचित जनजाति उप योजना अंतर्गत कृषक संगोष्ठी व प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन कृषि विज्ञान केन्द्र कोंडागांव परिसर में संपन्न हुआ। प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत, मुख्य कार्यपालन अधिकारी कोंडागांव अविनाश भोई, आईसीआर-एनबीएआईएम के प्रमुख वैज्ञानिक डॉ. प्रमोद कुमार साहू, आ आईसीआर-एनबीएआईएम के एडमीनिस्ट्रेटिव ऑफिसर श्री रजनीश मीना, श्री तरुण साना, जनपद उपाध्यक्ष फरसगांव जदूराम नाग, पूर्वी बोरगांव सरपंच चन्द्रकला नेताम, वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. ओम प्रकाश एवं जिले के किसानो के द्वारा छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया तथा कार्यक्रम की रूपरेखा एवं सूक्ष्मजीव की संक्षिप्त जानकारी वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. ओम प्रकाश ने दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने की तथा उन्होंने किसानो को संबोधित करते हुए कहा की फसल चक्र बहुत जरुरी है मिट्टी की उर्वरा शक्ति को बढ़ाने के लिए दलहन, तिलहन फसल लगाने की जरुरत है। साथ ही लाभदायक सूक्ष्मजीव के साथ खेती करने की सलाह दिया। मुख्य कार्यपालन अधिकारी कोंडागांव अविनाश भोई ने वैज्ञानिक विधि के साथ खेती करने के लिए किसानो को प्रेरित किया। श्री तरुण साणा ने किसानो को आधुनिक पद्धति से फसल परिवर्तन के साथ खेती करने के बारे में कहा। जनपद उपाध्यक्ष फरसगांव जदूराम नाग ने समय समय पर प्रशिक्षण के माध्यम से नए तकनीको के बारे में जानकारी प्राप्त करने के बारे में कहा। आईसीआर-एनबीएएम के आईसीआर-एनबीएआईएम मऊ (उ.प्र.) के प्रमुख वैज्ञानिक डॉ. प्रमोद कुमार साहू ने कहा की सूक्ष्मजीव ब्यूरो पुरे भारत वर्ष के लिए काम करता है साथ ही साथ पुरे विश्व में इसकी संस्था स्थापित है। उन्होंने बताया की लाभदायक सूक्ष्मजीव पौधों और मिट्टी के बीच का माध्यम है जो ज्यादा से ज्यादा मात्रा में पौधों के लिए पोषक तत्त्व प्रदान कराता है तथा मिट्टी को मजबूत बनता है, साथ ही साथ बीज बुआई के पूर्व बीजो का शोधन बहुत जरुरी है इससे फसल गुणवत्ता बढ़ता है तथा कहा की मिट्टी की उर्वरक शक्ति बढ़ने के लिए सूक्ष्मजीव की आवश्यकता है जिस पर किसानो को ध्यान देने की आवश्यकता है। ऑफिसर रजनीश मीना ने बताया कि मिट्टी में लाभदायक सूक्ष्मजीव की उपस्तिथि से फसल की उत्पादकता व गुणवत्ता में अत्यधिक फर्क पड़ता है तथा भविष्य के लिए मिट्टी को मरने से बचाने के लिए खाद व कम्पोस्ट के साथ सूक्ष्मजीव (सुडोमोनस, अजेटोबेक्टर आदि) के प्रयोग को आवश्यक पड़ता है। विषय वस्तु विषेषज्ञ उद्यानिकी डॉ. सुरेश कुमार मरकाम ने फूलों, फलो तथा सब्जियों में सूक्ष्मजीव की महत्ता को बताया, पशुधन एवं प्रबंधन डॉ. हितेश कुमार मिश्रा ने पशुओ में टीकाकरण के बारे में जानकारी प्रदान की, कृषि मशीनरी एवं शक्ति अभियांत्रिकी डॉ. प्रिया सिन्हा ने कृषि कार्याे में उपयोगी उपकरणों के उपयोग व उनके रखरखाव के बारे में जानकारी प्रदान किया। कार्यक्रम के दौरान बोरगांव के जनप्रतिनिधि, पंचगण एवं कोंडागांव जिले के विभिन्न गावों से आए हुए किसान उपस्थित रहे।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X

Like this:

Like Loading…

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article धमतरी : राज्य शासन द्वारा राजनीतिक प्रकरणों की वापसीःलोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय
Next Article मोहला : हथकरघा से बदली कौडूटोला की महिलाओं ने अपनी जीवनशैली, आत्मनिर्भरता की मिसाल बनी दंतेश्वरी महिला बुनकर सहकारी समिति
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

IMG 20261010 WA0010
लोकतंत्र की मजबूती के लिए जागरूक मतदाता जरूरी, शासकीय महाविद्यालय घरघोड़ा में विशेष शिविर आयोजित BLO अजय वर्गीस ने विद्यार्थियों को दी मतदाता पंजीकरण एवं ऑनलाइन संशोधन की जानकारी, भावी मतदाताओं ने ली शपथ
घरघोडा़ रायगढ़ October 10, 2026
IMG 20261008 WA0000
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी में 51 चेंजमेकर्स सम्मानित, खेमलाल खटर्जी को मिला राष्ट्रीय सम्मान
शक्ति छत्तीसगढ़ October 8, 2026
IMG 20261007 WA0054 scaled
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी हसौद ने मनाई पूर्व सांसद स्व.श्री परसराम भारद्वाज जी की 78 वी जयंती।
जांजगीर-चांपा छत्तीसगढ़ October 8, 2026
IMG 20261007 WA0006
जय स्तंभ चौक में गूंजा ‘नमो सेवा—अनकही कहानी’ का संदेश, NSS स्वयंसेवकों ने दी संगीतमय नाट्य प्रस्तुति सेवा संकल्प अभियान के तहत शासकीय महाविद्यालय घरघोड़ा में विविध कार्यक्रमों का आयोजन, विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रस्तुति ने खींचा नागरिकों का ध्यान
घरघोडा़ रायगढ़ October 7, 2026

Categories

  • Blog
  • कबीरधाम
  • कवर्धा
  • खेल
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • जांजगीर-चांपा
  • डभरा
  • तमनार
  • पंडरिया
  • पामगढ़
  • भटगांव
  • राजधानी
  • रायगढ़
  • रायपुर
  • लैलूंगा
  • शक्ति
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?
%d