BhokochandBhokochand
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: फेसबुक फ्रेंड ने बनाई युवती की फेक इंस्टाग्राम आईडी, अश्लील तस्वीरें अपलोड कर युवती को किया बदनाम @मामले की शिकायत पर कोतरारोड़ पुलिस ने त्वरित कार्यवाही कर आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

फेसबुक फ्रेंड ने बनाई युवती की फेक इंस्टाग्राम आईडी, अश्लील तस्वीरें अपलोड कर युवती को किया बदनाम @मामले की शिकायत पर कोतरारोड़ पुलिस ने त्वरित कार्यवाही कर आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

Basant Ratre
Last updated: October 20, 2024 6:31 pm
Basant Ratre 144 Views
Share
4 Min Read
IMG 20241020 WA0011
SHARE

20 अक्टूबर, रायगढ़*। थाना कोतरारोड़ क्षेत्र में एक युवती की सोशल मीडिया का दुरुपयोग कर उसे बदनाम करने के मामले में कोतरारोड़ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी मोहम्मद आसिफ कुरैशी (24 वर्ष) को जैजेपुर, सक्ती से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पीड़ित युवती के नाम से फेक इंस्टाग्राम आईडी बनाकर उसके सोशल मीडिया अकाउंट से तस्वीरें निकालकर अश्लील रूप में अपलोड की थीं। उसे आज न्यायिक रिमांड पर पेश कर जेल भेजा गया है।*घटना का विवरण:* पीड़ित युवती के भाई ने 18 अक्टूबर को थाना कोतरारोड़ में लिखित शिकायत दर्ज कराई कि 17 अक्टूबर को उसकी बहन की सगाई तय हुई थी। अगले दिन एक परिचित युवक ने सूचना दी कि उसकी बहन की अश्लील तस्वीरें एक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपलोड की गई हैं। जब परिवार ने यह इंस्टाग्राम अकाउंट चेक किया, तो पता चला कि यह फेक आईडी युवती के नाम से बनाई गई थी, जिस पर उसकी तस्वीरों के साथ आपत्तिजनक सामग्री अपलोड की गई थी। इस घटना से परिवार को गहरा आघात पहुंचा, और उन्होंने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई।*पुलिस की त्वरित कार्रवाई:* आवेदन मिलने के तुरंत बाद थाना कोतरारोड़ में मोबाइल नंबर धारक के खिलाफ पर धारा 77, 79 बीएनएस के तहत (अपराध क्रमांक 353/2024) मामला दर्ज किया। थाना प्रभारी त्रिनाथ त्रिपाठी के नेतृत्व में पीड़िता का बयान लिया गया और आरोपी की तलाश शुरू की गई। इंस्टाग्राम अकाउंट की जांच से आरोपी की पहचान मोहम्मद आसिफ कुरैशी, निवासी किरोड़ीमल नगर के रूप में हुई, जिसका आखिरी लोकेशन रायपुर में पाया गया। पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के मार्गदर्शन में आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दो टीमें गठित की गईं। एक टीम को रायपुर भेजा गया जबकि दूसरी टीम आरोपी के रिश्तेदारों से जानकारी जुटाने में लगी रही। आरोपी, जो गिरफ्तारी से बचने के लिए अपना मोबाइल स्विच ऑफ कर छिपा हुआ था, को पुलिस ने जैजेपुर में घेराबंदी कर हिरासत में लिया।*आरोपी का कबूलनामा:* गिरफ्तारी के बाद आरोपी मोहम्मद आसिफ कुरैशी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। उसने बताया कि उसकी 8 साल पहले फेसबुक के माध्यम से पीड़िता से मित्रता हुई थी। जब उसे 17 अक्टूबर को युवती की सगाई की सूचना मिली, तो उसने बदला लेने की भावना से 18 अक्टूबर को युवती के नाम से फेक इंस्टाग्राम आईडी बनाकर उसमें अश्लील तस्वीरें और वीडियो अपलोड कर दिए। इसके बाद, उसने अपने मोबाइल की सिम कार्ड तोड़कर रायपुर में फेंक दी थी। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन (विवो) को जब्त कर लिया है और आरोपी पर आईटी एक्ट की धारा 66, 67 के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।*पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका:* इस पूरी कार्रवाई में पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल, एडिशनल एसपी आकाश मरकाम, डीएसपी अखिलेश कौशिक के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतरारोड़ निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी, महिला उप-निरीक्षक कुसुम कैवर्त, सहायक उप-निरीक्षक डीपी चौहान, प्रधान आरक्षक शंकर राम कालो, आरक्षक चंद्रेश पांडे, प्रवीण काठे, मुकेश चौबे और शिवा प्रधान ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पुलिस की त्वरित और प्रभावी कार्रवाई से आरोपी को जल्दी ही गिरफ्तार कर लिया गया, जिससे पीड़िता और उसके परिवार को न्याय मिल सका।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article IMG 20241019 WA0042 स्वच्छता पखवाडा 4.0 विशेष जागरूकता अभियान के तहत ग्रामीण स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता संपन्न
Next Article IMG 20241021 WA0010 ग्राम अमुर्रा में जान चौपाल लगाकर ग्रामीणों को सरिया पुलिस द्वारा दी गई सायबर काईम एवं नवीन कानुन की जानकारी
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

IMG 20260419 WA0020
💥👉128 मोबाइल लौटे, चेहरे पर लौटी मुस्कान: रायगढ़ पुलिस ने 25 लाख से ज्यादा की संपत्ति वापस दिलाई
Blog April 19, 2026
IMG 20260419 WA0013
💥👉विशेष रिपोर्ट : घरघोड़ा उपकोषालय या ‘कमीशनखोरी का केंद्र’?…जब रक्षक ही भक्षक बन जाए: मेडिकल क्लेम पास करने के बदले महिला कर्मचारी से डिजिटल वसूली!
Blog April 19, 2026
FB IMG 1776573422808
सरगुजिहा बोलने पर 4 साल के मासूम को नहीं मिला एडमिशन, स्कूल पर 1 लाख का जुर्माना
Blog April 19, 2026
Screenshot 2026 04 18 18 40 07 94 282d022627b3c6a616b39ea68b467221 scaled
💥👉घरघोडा़ कंचनपुर में गर्मी ने तोड़े रिकॉर्ड, तापमान 41 डिग्री के पार वायु गुणवत्ता बेहद खराब, AQI 204 पहुंचा, लोगों को सतर्क रहने की सलाह
Blog April 18, 2026

Categories

  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?