घरघोड़ा। ग्राम मालीडीह, तहसील घरघोड़ा, जिला रायगढ़ निवासी फिरूराम बेहरा के जगन्नाथ पुरी दर्शन के दौरान लापता होने की सूचना सामने आई है। परिजनों के अनुसार उन्हें आखिरी बार जगन्नाथ पुरी मंदिर क्षेत्र, ओडिशा में देखा गया था। 3 सितंबर को हुए तापता इसके बाद से उनका कोई पता नहीं चल पाया है।
लापता फिरूराम बेहरा की पहचान हल्के रंग की चेक शर्ट से की जा सकती है। परिजनों और स्थानीय स्तर पर उनकी लगातार तलाश की जा रही है, लेकिन अभी तक कोई ठोस जानकारी सामने नहीं आई है।
जानकारी देने वाले को ₹5,000 का इनाम
परिजनों ने अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को फिरूराम बेहरा कहीं दिखाई दें या उनके संबंध में कोई जानकारी मिले, तो तत्काल नीचे दिए गए नंबरों पर संपर्क करें। सही जानकारी देकर उनकी तलाश में मदद करने वाले व्यक्ति को ₹5,000 का इनाम दिया जाएगा।
📞 9098974584
📞 9770269913
📞 9131608241
इसके अलावा आपात स्थिति में पुलिस हेल्पलाइन 112 पर भी सूचना दी जा सकती है।
परिजनों की अपील: फिरूराम बेहरा की तस्वीर को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाएं, ताकि उनकी जल्द तलाश हो सके और वे सुरक्षित अपने परिवार तक लौट सकें।
