BhokochandBhokochand
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Search
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत रायगढ़ के बच्चों का ज्ञानवर्धक शैक्षणिक भ्रमण
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत रायगढ़ के बच्चों का ज्ञानवर्धक शैक्षणिक भ्रमण

Basant Ratre
Last updated: January 25, 2026 6:37 pm
Basant Ratre
Share
3 Min Read
SHARE
IMG 20260125 WA0007

रायगढ़।राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत रायगढ़ जिले के प्रारंभिक स्तर के बच्चों के लिए आयोजित जिला स्तरीय शैक्षणिक भ्रमण जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. के. वी. राव एवं डीएमसी आलोक स्वर्णकार के मार्गदर्शन में एवं एपीसी अभय कुमार पांडे के नेतृत्व में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

IMG 20260125 WA0008

यह भ्रमण बच्चों में विज्ञान के प्रति रुचि, जिज्ञासा और भविष्य के अवसरों की समझ विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल सिद्ध हुआ।

भ्रमण के दौरान डीएमसी आलोक स्वर्णकार स्वयं मेडिकल कॉलेज पहुँचे और बच्चों से संवाद करते हुए उन्हें डायरी एवं पेन प्रदान कर दिनभर की गतिविधियों, अनुभवों और सीख को नोट करने के लिए प्रेरित किया।

IMG 20260125 WA0009

उन्होंने बच्चों से कहा कि दिनभर की गतिविधियों को पूरी तरह इंजॉय करें, मेडिकल कॉलेज के सभी विभागों से जानकारी एकत्र करें और यह सोचें कि यह ज्ञान उन्हें भविष्य में कौन-कौन से अवसर प्रदान कर सकता है।

IMG 20260125 WA0006

उन्होंने राष्ट्रीय आविष्कार अभियान की योजनाओं, विज्ञान विषयों के महत्व तथा मेडिकल कॉलेज में प्रवेश की प्रक्रिया के बारे में भी विस्तार से जानकारी साझा की।मेडिकल कॉलेज अस्पताल में बच्चों को ओपीडी, ऑपरेशन थिएटर, ब्लड बैंक सहित विभिन्न विशेषज्ञ डॉक्टरों की ओपीडी का भ्रमण कराया गया।

मेडिकल सुपरिंटेंडेंट आनंद मसीह लकड़ा के मार्गदर्शन में मेडिकल कॉलेज के स्टाफ द्वारा बच्चों को यह बताया गया कि मेडिकल कॉलेज में पढ़ाई कैसे होती है, डॉक्टर बनने की प्रक्रिया क्या है और चिकित्सा क्षेत्र में करियर की संभावनाएं कौन-कौन सी हैं।

इस अवसर पर आयोजक साथियों द्वारा मेडिकल कॉलेज के सभी डॉक्टरों एवं स्टाफ के सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया गया।भ्रमण के दौरान बच्चों ने रायगढ़ जिले के पुरातत्व स्थलों का अवलोकन कर क्षेत्र के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व को जाना।

साथ ही पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय की अटल टिंकरिंग लैब में बच्चों को विभिन्न वैज्ञानिक मॉडल, सेंसर एवं नवाचार आधारित गतिविधियों से अवगत कराया गया, जिससे बच्चों में विज्ञान के प्रति रुचि और नवाचारी सोच को बढ़ावा मिला।

बच्चों ने कमला नेहरू पार्क में आनंददायक क्षण बिताए तथा बाबा धाम, कुसुम नारा में दर्शन कर आध्यात्मिक अनुभव भी प्राप्त किया।

इस शैक्षणिक भ्रमण को सफल बनाने में बीआरसी मनोज अग्रवाल, व्याख्याता बीर सिंह, प्रकाश कुमार पण्डा, खगेश्वर साहू, अंजलि तिर्की एवं पार्वती पटेल का उल्लेखनीय योगदान रहा।समग्र रूप से यह शैक्षणिक भ्रमण बच्चों में ज्ञान संग्रह, वैज्ञानिक दृष्टिकोण, नवाचारी सोच और आत्मविश्वास विकसित करने में पूर्णतः सफल रहा तथा राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के उद्देश्यों को साकार करता दिखाई दिया।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X

Like this:

Like Loading…

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर कोतरा स्कूल के विद्यार्थियों ने रचा इतिहास, जिले में द्वितीय स्थान प्राप्त
Next Article रायपुर : रायपुर साहित्य उत्सव में ‘नाट्यशास्त्र और कला परंपरा’ पर परिचर्चा, भारतीय सांस्कृतिक विरासत पर हुआ विमर्श
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

विधायक भावना बोहरा ने रखी सरदार पटेल की प्रतिमा की नींव, शेयरधारक किसानों को शक्कर व प्रशस्ति पत्र का किया वितरण
कवर्धा September 16, 2026
हिंदी में नाम नहीं होने का हवाला देकर आधार बनाने से किया इनकार, दूसरे केंद्र ने स्वीकार किया आवेदन
कवर्धा September 15, 2026
असिस्टेंट पोस्ट मास्टर की नौकरी का झांसा देकर 2.74 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार
कवर्धा September 15, 2026
1200 675 27615137 thumbnail 16x9 iii
तहसीलदार के निलंबन पर हाईकोर्ट की रोक, शासन से मांगा जवाब पुसौर में सरकारी जमीन के रिकॉर्ड में बदलाव का मामला; पहले विभागीय जांच पर भी लग चुकी है अंतरिम रोक
छत्तीसगढ़ रायगढ़ रायपुर September 14, 2026

Categories

  • Blog
  • कवर्धा
  • खेल
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • जांजगीर-चांपा
  • डभरा
  • तमनार
  • पंडरिया
  • पामगढ़
  • भटगांव
  • राजधानी
  • रायगढ़
  • रायपुर
  • लैलूंगा
  • शक्ति
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?
%d