BhokochandBhokochand
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: नगर पंचायत घरघोड़ा में भावुक विदाई: 39 वर्षों की सेवा के बाद सहायक राजस्व निरीक्षक शंभुदयाल पटनायक हुए सेवानिवृत्त
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

नगर पंचायत घरघोड़ा में भावुक विदाई: 39 वर्षों की सेवा के बाद सहायक राजस्व निरीक्षक शंभुदयाल पटनायक हुए सेवानिवृत्त

Basant Ratre
Last updated: July 31, 2026 7:14 pm
Basant Ratre 5 Views
Share
4 Min Read
1785504730196 scaled
SHARE


घरघोड़ा, रायगढ़।
नगर पंचायत घरघोड़ा में शुक्रवार को सहायक राजस्व निरीक्षक शंभुदयाल पटनायक के सेवानिवृत्त होने पर गरिमामय एवं भावुक विदाई समारोह का आयोजन किया गया। लगभग 39 वर्षों की निष्कलंक शासकीय सेवा पूरी करने के बाद उनके सम्मान में आयोजित समारोह में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनके उत्कृष्ट योगदान को याद करते हुए सम्मानपूर्वक विदाई दी।

1003924077


श्री पटनायक ने वर्ष 1987 में शासकीय सेवा में प्रवेश किया था। उन्होंने वर्ष 2008 तक घरघोड़ा, 2008 से 2016 तक धरमजयगढ़ तथा 1 अप्रैल 2016 से सेवानिवृत्ति तक पुनः नगर पंचायत घरघोड़ा में सहायक राजस्व निरीक्षक के रूप में अपनी सेवाएं दीं। अपने पूरे सेवाकाल में उन्होंने ईमानदारी, पारदर्शिता और कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य करते हुए विभाग एवं आम नागरिकों का विश्वास अर्जित किया। उनका सहज, सरल और सहयोगात्मक व्यवहार उन्हें एक लोकप्रिय अधिकारी के रूप में पहचान दिलाता रहा।

1003924034


विदाई समारोह में मुख्य नगर पालिका अधिकारी पुष्पा खलखो, नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र चौधरी, उपाध्यक्ष अमित त्रिपाठी, पार्षद अनिल लकड़ा, विमला जोल्हे, संजय डोंडे, राजकुमारी डनसेना एवं अनुराधा पैकरा सहित नगर पंचायत के अधिकारी-कर्मचारियों ने शाल, श्रीफल एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर उनका सम्मान किया।


इस अवसर पर लखन साहु, किशोर पटेल, पुष्पेंद्र चंद्रा, अनिल चौहान, भूपेंद्र यादव, अमित भगत, उपेन्द्र बंजारा सहित नगर पंचायत परिवार के सभी कर्मचारियों ने श्री पटनायक के साथ बिताए वर्षों को याद करते हुए उनके अनुशासन, ईमानदारी और कार्यशैली की सराहना की।


कृषक परिवार से शासकीय सेवा तक का प्रेरणादायक सफर
6 जुलाई 1964 को एक साधारण कृषक परिवार में जन्मे श्री शंभुदयाल पटनायक के पिता स्वर्गीय राजाराम पटनायक थे। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा डोलेशरा में कक्षा 1 से 5, कापू में कक्षा 6 से 8 तथा धरमजयगढ़ में कक्षा 9 से 11 तक प्राप्त की। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने मेहनत और लगन के बल पर शासकीय सेवा में अपनी अलग पहचान बनाई और लगभग चार दशक तक जनसेवा करते हुए अपनी जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया।


नगर पंचायत अध्यक्ष ने दी शुभकामनाएं
नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र चौधरी ने कहा कि “श्री शंभुदयाल पटनायक ने अपने 39 वर्षों के सेवाकाल में पूरी ईमानदारी, निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ कार्य किया। उनका कार्य व्यवहार सभी के लिए प्रेरणादायक रहा है। नगर पंचायत उनके योगदान को सदैव याद रखेगी। हम उनके स्वस्थ, सुखी एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हैं।”


मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने बताया कर्मठ अधिकारी
मुख्य नगर पालिका अधिकारी पुष्पा खलखो ने कहा कि “श्री पटनायक एक अनुशासित, कर्तव्यनिष्ठ और अनुभवी अधिकारी रहे हैं। उन्होंने अपने कार्यकाल में कार्यालयीन व्यवस्था को बेहतर बनाने के साथ-साथ नागरिकों की समस्याओं के समाधान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके अनुभव और मार्गदर्शन की कमी नगर पंचायत परिवार को हमेशा महसूस होगी। हम उनके सुखद एवं स्वस्थ सेवानिवृत्त जीवन की हार्दिक शुभकामनाएं देते हैं।”


अपने उद्बोधन में श्री शंभुदयाल पटनायक ने कहा कि उन्हें पूरे सेवाकाल में अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, सहकर्मियों और नगरवासियों का भरपूर सहयोग एवं स्नेह मिला, जिसके लिए वे सभी के प्रति आभारी हैं। उन्होंने कहा कि शासकीय सेवा का यह अध्याय भले ही समाप्त हो गया हो, लेकिन समाज और लोगों के प्रति उनका जुड़ाव हमेशा बना रहेगा।


समारोह के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट के बीच श्री शंभुदयाल पटनायक को सम्मानपूर्वक विदाई दी तथा उनके स्वस्थ, सुखमय और दीर्घायु जीवन की मंगलकामनाएं व्यक्त कीं।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article IMG 20260731 WA0032 scaled एनएमएल तलईपल्ली का बड़ा कदम: विक्रेताओं और ग्राहकों के साथ सीधे संवाद से बढ़ेगी पारदर्शिता 50 से अधिक विक्रेताओं ने रखीं अपनी बातें, बिल भुगतान से लेकर कोयला विक्रय तक अहम मुद्दों पर हुई खुली चर्चा
Next Article IMG 20260731 WA0040 इस फ्रेंडशिप डे, एयरटेल के साथ दोस्तों को दें एक डिजिटल फ्रेंडशिप बैंड
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

IMG 20260731 WA0040
इस फ्रेंडशिप डे, एयरटेल के साथ दोस्तों को दें एक डिजिटल फ्रेंडशिप बैंड
Blog July 31, 2026
IMG 20260731 WA0032 scaled
एनएमएल तलईपल्ली का बड़ा कदम: विक्रेताओं और ग्राहकों के साथ सीधे संवाद से बढ़ेगी पारदर्शिता 50 से अधिक विक्रेताओं ने रखीं अपनी बातें, बिल भुगतान से लेकर कोयला विक्रय तक अहम मुद्दों पर हुई खुली चर्चा
Blog July 31, 2026
Screenshot 20260730 202323
विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से पंडरिया नगर में 250 सीटर ऑडिटोरियम निर्माण हेतु मिली 1.99 करोड़ रु.से अधिक की प्रशासकीय स्वीकृति
Blog July 30, 2026
Screenshot 20260730 163900
पंडरिया विधायक भावना बोहरा द्वारा अमरकंटक में कबीरधाम जिले के कांवड़ियों हेतु निःशुल्क भोजन और विश्राम की सुविधा, सावन के प्रथम दिन 400 कांवड़ियों का हुआ आगमन
Blog July 30, 2026

Categories

  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?