BhokochandBhokochand
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: गरियाबंद : जिले के एकलव्य विद्यालय कोसमबुड़ा ने राष्ट्रीय मॉडल यूथ ग्राम सभा में हासिल किया प्रथम स्थान
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

गरियाबंद : जिले के एकलव्य विद्यालय कोसमबुड़ा ने राष्ट्रीय मॉडल यूथ ग्राम सभा में हासिल किया प्रथम स्थान

Basant Ratre
Last updated: February 2, 2026 3:58 pm
Basant Ratre 39 Views
Share
3 Min Read
SHARE

नई दिल्ली में चमका छत्तीसगढ़, विद्यार्थियों की प्रतिभा व लोकतांत्रिक समझ को मिली राष्ट्रीय सराहनाउपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने दी बधाई, संस्थान को मिला एक करोड़ रुपये का पुरस्कार

गरियाबंद, 02 फरवरी 2026

गरियाबंद जिले के जनपद पंचायत छुरा के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय, कोसमबुड़ा ने नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय मॉडल यूथ ग्राम सभा में प्रथम पुरस्कार प्राप्त कर प्रदेश का नाम रोशन किया है, यह न केवल जिले बल्कि पूरे प्रदेश के लिए गर्व का विषय है।

इस राष्ट्रीय स्तर की उपलब्धि पर उपमुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री विजय शर्मा ने विजेता विद्यार्थियों से भेंट कर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने कहा कि देशभर के 800 से अधिक विद्यालयों के बीच प्रथम स्थान प्राप्त करना छत्तीसगढ़ के विद्यार्थियों की प्रतिभा, परिश्रम और लोकतांत्रिक सोच का प्रमाण है।

उन्होंने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ युवाओं को ग्राम स्वराज, सहभागिता और उत्तरदायित्व की भावना से जोड़ती हैं।

उन्होंने इस सफलता को छत्तीसगढ़ की शिक्षा व्यवस्था में लोकतांत्रिक मूल्यों को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। श्री शर्मा ने कहा कि कोसमबुड़ा के विद्यार्थियों ने ग्रामीण समस्याओं की गहन समझ तथा उनके व्यावहारिक समाधान प्रस्तुत कर यह सिद्ध किया है कि राज्य के युवा भविष्य के सक्षम नागरिक बनने की दिशा में अग्रसर हैं।

उल्लेखनीय है कि केंद्रीय पंचायती राज मंत्रालय, जनजातीय कार्य मंत्रालय तथा शिक्षा मंत्रालय के संयुक्त सहयोग से इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था।

प्रतियोगिता के अंतर्गत विद्यार्थियों द्वारा मॉडल ग्राम सभा का आयोजन कर स्थानीय समस्याओं की पहचान एवं उनके समाधान प्रस्तुत किए गए।

एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय, कोसमबुड़ा की टीम ने ग्रामीण विकास एवं निर्णय प्रक्रिया की उत्कृष्ट समझ का प्रदर्शन किया। इस उपलब्धि पर विद्यालय को प्रशस्ति पत्र के साथ एक करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि संस्थान के विकास के लिए प्रदान की गई है।

इस अवसर पर प्रमुख सचिव सुश्री निहारिका बारिक, कलेक्टर श्री बीएस उइके, जिला पंचायत के सीईओ श्री प्रखर चंद्राकर, संचालक पंचायत विभाग सुश्री प्रियंका महोबिया ने विद्यालय के प्राचार्य एवं सभी बच्चों को बधाइयां दीं।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article गरियाबंद : जिले में दिव्यांग विवाह प्रोत्साहन योजना के तहत दम्पत्ति को प्रदान की गई वित्तीय सहायता
Next Article एमसीबी : केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर का दल पहुंचा मनेन्द्रगढ़ फॉसिल्स पार्क
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

IMG 20260613 WA0062
💥👉महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की नई पहल: महाजेनको–अदाणी फाउंडेशन ने शुरू किया नि:शुल्क सिलाई प्रशिक्षण⚡ केंद्र 65 महिलाओं और किशोरियों को मिलेगा हुनर, एप्रन व सिलाई किट का भी हुआ वितरण
Blog June 13, 2026
IMG 20260610 WA0003 1 1536x1156 1
💥👉“सड़क अधूरी, सवाल पूरे: छाल–तिलाईपाली मार्ग पर गुणवत्ता जांच की मांग और तेज”⚡निर्माण के दौरान ही सामने आई खामियों पर ग्रामीण सख्त, विभागीय निगरानी और भुगतान प्रक्रिया पर उठे नए प्रश्न
Blog June 13, 2026
IMG 20260612 WA0005
विधायक भावना बोहरा ने नगर पंचायत पांडातराई में विकास कार्यों की समीक्षा की, गुणवत्तापूर्ण और तय समय पर काम पूरा करने दिए निर्देश
Blog June 12, 2026
Screenshot 20260611 133130
न्यायालय ने आरोपी को फरार माना, जबकि न्यायालय से 400 मीटर दूर सरकारी नौकरी करने का दावा
Blog June 11, 2026

Categories

  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?