BhokochandBhokochand
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Search
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: एमसीबी : समाधान शिविर हेतु अधिकारियों एवं कर्मचारियों की लगाई गई ड्यूटी
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

एमसीबी : समाधान शिविर हेतु अधिकारियों एवं कर्मचारियों की लगाई गई ड्यूटी

Basant Ratre
Last updated: May 4, 2025 4:43 pm
Basant Ratre 102 Views
Share
4 Min Read
SHARE

एमसीबी/04 मई 2025कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी डी. राहुल वेंकट ने आदेशानुसार सुशासन तिहार में मिले आवेदनों के निराकरण की आम जनता को जानकारी देने के लिए एमसीबी जिले के तीनों विकासखण्ड क्षेत्रों में 8 अप्रैल 2025 से 11 अप्रैल 2025 तक प्राप्त आवेदन पत्रों के समय-सीमा में निराकरण पश्चात तृतीय चरण 05 मई 2025 से 31 मई 2025 तक समाधान शिविरों का आयोजन किया जाना है। इस कार्य को पूर्ण रूप से संचालित कराने हेतु मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की गई है। जिसमें मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती अंकिता सोम को जिला स्तरीय नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। जनपद पंचायत मनेंद्रगढ़ हेतु खंड स्तरीय नोडल अधिकारी लिंगराज सिदार अनुविभागीय अधिकारी एवं सुश्री वैशाली सिंह को सहायक नोडल अधिकारी, जनपद पंचायत खड़गवां हेतु विजयेन्द्र सारथी को खंड स्तरीय नोडल अधिकारी एवं रूपेश बंजारे को सहायक नोडल अधिकारी तथा जनपद पंचायत भरतपुर हेतु प्रितेश राजपूत को खंड स्तरीय नोडल अधिकारी एवं अजय सिंह राठौर को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है ।समाधान शिविरों हेतु निर्धारित तिथि के साथ नोडल अधिकारी भी हुए नियुक्तजनपद पंचायत खड़गवां में 9 मई को शिवपुर, 14 मई को रतनपुर, 19 मई को जरौंधा, 22 मई को दुबछोला, 25 मई को कोड़ा एवं 29 मई को आमाडांड ग्राम पंचायतों में समाधान शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों के लिए सूरज सिंह, विजय पांडेय, शांतनु प्रजापति, नीरज जायसवाल, बलबिंदर सिंह और पुष्पक पटेल नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं एवं शिविर संचालन की जिम्मेदारी क्रमशः श्रीमती तान्या श्रीवास्तव, राहुल दास, विकास कुमार, श्रीमती उर्मिला, कु. रागिनी सिंह एवं रामनरेश को सौंपी गई है।जनपद पंचायत भरतपुर में 6 मई को कोटाडोल, 10 मई को कुंवारपुर, 13 मई को देवगढ़, 15 मई को कंजिया, 18 मई को भगवानपुर, 20 मई को माड़ीसरई, 24 मई को मैनपुर, 26 मई को रामगढ़ एवं 30 मई को सेमरिहा में समाधान शिविर आयोजित किए जाएंगे। संबंधित नोडल अधिकारी जयंत चंदेल, गोपाल कारे, महावीर पैकरा, हेमंत बंजारे, परमानंद, विनोद साहू, शिवप्रसाद ध्रुव, ऋषभ बोरकर और विनीत पांडेय होंगे तथा शिविर प्रभारी क्रमशः अशोक साहू, प्रतीक कुमार, नरेंद्र कंवर, पंकज पटेल, चंद्र भूषण पांडेय, विवेकानंद, प्रदीप सिंह, सुमेर सिंह और प्रदीप कुमार होंगे।जनपद पंचायत मनेंद्रगढ़ में 8 मई को केल्हारी, 12 मई को पाराडोल, 16 मई को नागपुर, 23 मई को कछौड़, 27 मई को कठौतिया और 31 मई को पेन्ड्री ग्राम पंचायतों में समाधान शिविर आयोजित होंगे। इनके नोडल अधिकारी क्रमशः रवि गुप्ता, संजय लकड़ा, धर्मेंद्र कुर्रे, सी पी बंजारे, वीरेन्द्र कुमार पांडेय और भूपेन्द्र राज होंगे तथा शिविर प्रभारी महेन्द्र सिंह, अनुप श्रीवास्तव, मुकुल आनंद, राजेश भगत, शैलेन्द्र पांडेय और दीपक सिंह होंगे ।वहीं विकासखंड स्तरीय नोडल अधिकारी अपने क्षेत्रांतर्गत सभी ग्राम पंचायतों के नोडल अधिकारियों से समन्वय कर आवेदन पत्रों की स्थिति का संकलन करेंगे जिसमें निराकृत आवेदनों, लंबित आवेदनों, गुणवत्तापूर्ण निराकरण एवं हितग्राही को दिए गए लाभ की जानकारी शामिल होगी साथ ही ग्राम पंचायतों की आधारभूत जानकारी भी संकलित की जाएगी शिविर तिथि को सभी शिविरों का संचालन समुचित रूप से कर विभागीय योजनाओं की जानकारी आम जनता तक पहुंचाना सुनिश्चित करेंगे उक्त आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article IMG 20250504 WA0021 दिनेश कुमार घृतलहरे बने अजाक्स संघ के रायगढ़ जिला अध्यक्ष रायगढ़
Next Article 1746356424 b58bd2f02b264a20a3c0 रायपुर : मोर गांव-मोर पानी महाभियान बना सार्थक पहल.
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

IMG 20260825 195532
जश्ने ईद मिलादुन्नबी को लेकर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक, सौहार्दपूर्ण माहौल में जुलूस निकालने पर जोर
रायगढ़ घरघोडा़ August 25, 2026
IMG 20260825 WA0016
नवापारा हाई स्कूल में बच्चों को छाता वितरण, बीएस स्पंज एन पावर प्राइवेट लिमिटेड की सराहनीय पहल
घरघोडा़ रायगढ़ August 25, 2026
spiral null 1787620889090
जिस मोबाइल के मिलने की उम्मीद छोड़ चुके थे, वही फोन लौटाकर रायगढ़ पुलिस ने चेहरे पर लौटा दी मुस्कान
घरघोडा़ रायगढ़ August 25, 2026
जनआशीर्वाद से अभिभूत हुईं पंडरिया विधायक भावना बोहरा, जन्मदिन पर बधाई देने रणवीरपुर में उमड़ा हजारों लोगों का जनसैलाब
कवर्धा August 24, 2026

Categories

  • Blog
  • कवर्धा
  • खेल
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • डभरा
  • तमनार
  • पंडरिया
  • भटगांव
  • राजधानी
  • रायगढ़
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?