रायगढ़, 4 मई 2025 — छत्तीसगढ़ अनुसूचित जाति, जनजाति अधिकारी एवं कर्मचारी संघ (अजाक्स) की रायगढ़ जिला इकाई को नया नेतृत्व मिल गया है। डॉ. लक्ष्मण कुमार भारती, प्रांतीय अध्यक्ष अजाक्स रायपुर द्वारा जारी आदेश के अनुसार, श्री दिनेश कुमार घृतलहरे को रायगढ़ जिले का अजाक्स जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

श्री घृतलहरे वर्तमान में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बरगढ़ विकास खंड खरसिया में व्याख्याता के पद पर कार्यरत हैं और शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों में भी सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। संगठन ने उनके अनुभव और सक्रियता को देखते हुए यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।इस नियुक्ति पर संगठन के सदस्यों में हर्ष की लहर है। सभी ने श्री घृतलहरे को शुभकामनाएँ देते हुए विश्वास जताया है कि वे संगठन को और अधिक सशक्त व प्रभावशाली बनाएंगे।प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. भारती ने आदेश में स्पष्ट किया है कि यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू मानी जाएगी और संबंधित विभागों को इसकी जानकारी दे दी गई है।