BhokochandBhokochand
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Search
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: दुर्ग: राज्य स्तरीय चयन ट्रायन का आयोजन 21 से 27 अप्रैल तक
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

दुर्ग: राज्य स्तरीय चयन ट्रायन का आयोजन 21 से 27 अप्रैल तक

Basant Ratre
Last updated: April 2, 2025 7:22 pm
Basant Ratre 110 Views
Share
2 Min Read
SHARE

दुर्ग/ रायपुर जिले में संचालित आवासीय खेल अकादमी हॉकी (बालक/बालिका) तीरंदाजी (बालक/बालिका) तथा वित्तीय वर्ष 2025-26 से संचालित की जाने वाली आवासीय खेल के नवीन प्रवेश हेतु खेल अकादमी संचालन नियम 2014 के अनुसार राज्य स्तरीय चयन ट्रायल का आयोजन 21 से 27 अप्रैल तक किया जाएगा। खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सहायक संचालक से मिली जानकारी अनुसार तीरंदाजी खेल में (बालक/बालिका) एवं फुटबॉल (बालिका) के लिए 21 से 23 अप्रैल 2025 को कोटा एवं तीरंदाजी एरिना (बालिका छात्रावास) के सामने रायपुर में चयन ट्रायल का आयोजन किया जाएगा। आवेदन की पंजीयन 21 अप्रैल 2025 को, 22 अप्रैल 2025 को शारीरिक दक्षता का परीक्षण और 23 अप्रैल 2025 को कौशल दक्षता का परीक्षण किया जाएगा। इसी प्रकार हॉकी (बालक/बालिका) और एथलेटिक्स (बालक/बालिका) के लिए 25 से 27 अप्रैल 2025 को कोटा एवं हॉकी स्टेडियम पिच-2 (बालिका छात्रावास) के सामने रायपुर में ट्रायल चयन का आयोजन किया जाएगा। आवेदन पंजीयन की तिथि 25 अप्रैल 2025 को, शारीरिक दक्षता परीक्षण 26 अप्रैल 2025 और 27 अप्रैल 2025 को कौशल दक्षता का परीक्षण किया जाएगा। उक्त चयन ट्रायल में जिले से 13-17 आयु वर्ग के संबंधित खेल में उपलब्धि धारक 05 बालक एवं 05 बालिका अधिकतम 10 खिलाड़ी भाग ले सकते हैं। चयन ट्रायल में जिलों से सहभागिता करने वाले खिलाड़ियों हेतु आवास एवं भोजन की व्यवस्था आयोजन स्थल में किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए जिला खेल एवं युवा कल्याण विभाग के रविशंकर स्टेडियम दुर्ग स्थित कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article कोंडागांव : पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए आवेदन 15 अप्रैल तक
Next Article दुर्ग: मृतक के परिजन को मिली आर्थिक सहायता
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

IMG 20260812 WA0019
अरुण कुमार सक्सेना ने संभाला एनएमएल तलईपल्ली के नए परियोजना प्रमुख का कार्यभार
घरघोडा़ रायगढ़ August 12, 2026
file 00000000795c81f78c7e21fc24f3a816
जमीन अपनी, लेकिन हुकूमत की अनुमति के बिना एक कदम भी नहीं! रजिस्ट्री में पैसा आपका, जमीन आपकी… मगर इस्तेमाल करने से पहले पूछिए—“हुजूर, अब आगे क्या करना है?”
रायगढ़ घरघोडा़ छत्तीसगढ़ तमनार राजधानी August 12, 2026
IMG 20260811 WA0038
घरघोड़ा में 98 किसानों के खातों में पहुंची ₹1.11 करोड़ से अधिक की क्षतिपूर्ति राशि
घरघोडा़ रायगढ़ August 11, 2026
IMG 20260811 202033
AKASA Finance का ‘प्रगति 2.0’: रायपुर में जुटे छत्तीसगढ़भर के ई-रिक्शा डीलर्स, विस्तार की बनी नई रणनीति
राजधानी August 11, 2026

Categories

  • Blog
  • कवर्धा
  • खेल
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • डभरा
  • तमनार
  • पंडरिया
  • भटगांव
  • राजधानी
  • रायगढ़
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?