BhokochandBhokochand
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Search
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: दुर्ग: पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना: ऊर्जा आत्मनिर्भरता और पर्यावरण संरक्षण की नवोन्मेषी पहल
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

दुर्ग: पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना: ऊर्जा आत्मनिर्भरता और पर्यावरण संरक्षण की नवोन्मेषी पहल

Basant Ratre
Last updated: June 30, 2025 6:54 pm
Basant Ratre 115 Views
Share
3 Min Read
SHARE
1751288738 4dc40bc9c56d52cfc785

सौर उर्जा से रौशन हुआ जयपाल का घरदुर्ग/ आज के दौर में जब जलवायु परिवर्तन और प्राकृतिक संसाधनों की कमी एक वैश्विक चिंता बन चुकी है, सतत् ऊर्जा का महत्व तेजी से बढ़ा है। ऐसे में सरकार के साथ-साथ आम नागरिकों को भी इसके प्रति जागरूक होना आवश्यक है।

दुर्ग जिले के ग्राम धनोरा के निवासी ए. जयपाल ऐसे ही एक जागरूक नागरिक हैं, जिन्होंने प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के माध्यम से इस दिशा में एक अनुकरणीय पहल की है। ए. जयपाल, उन दूरदर्शी नागरिकों में से एक हैं जो न सिर्फ अपने घर के खर्चों पर लगाम लगाना चाहते हैं, बल्कि देश के भविष्य के लिए भी सोचते हैं।

जयपाल जी बताते हैं कि देश में प्राकृतिक संसाधनों पर दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है, ऐसे में सौर ऊर्जा जैसे नवीकरणीय ऊर्जा का उपयोग समय की मांग है। इसी सोच के साथ उन्होंने ’’प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना’’ के तहत अपने घर की छत पर 3 किलोवाट का रूफ टॉप सोलर पैनल लगवाने का फैसला किया और अपने घर को सौर ऊर्जा से रोशन करने की ओर कदम बढ़ाया। उनका मानना है कि यह सिर्फ बिजली के बिल कम करने का जरिया नहीं, बल्कि सतत विकास और पर्यावरण संरक्षण में योगदान देने का एक महत्वपूर्ण तरीका है।

जयपाल जी कहते है मुझे बताते हुए बेहद खुशी होती है कि सोलर पैनल लगने के बाद से काफी फायदा मिल रहा है, बारिश का मौसम होने के बावजूद बिजली की बचत में पर्याप्त लाभ मिल रहा है। मुझे पूरी उम्मीद है कि मौसम साफ होने पर बिजली उत्पादन में वृद्धि होगी, जिससे बिजली का बिल और भी कम होगा या शायद पूरी तरह से खत्म हो जाएगा। जयपाल जी ने केंद्र और राज्य शासन का ’’प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना’’ जैसी नवोन्मेषी पहल के लिए दिल से आभार जताया। वह कहते है कि यह योजना नागरिकों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के साथ-साथ देश को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने और स्वच्छ ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा देने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article अम्बिकापुर : साप्ताहिक समय-सीमा बैठक आयोजित
Next Article सारंगढ़ बिलाईगढ़ : सरिया में किया गया दिव्यांग परीक्षण शिविर
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

पंडरिया विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से ग्राम पंचायत दामापुर में लिंक कोर्ट (नवीन अप तहसील) की स्थापना की मिली सौगात
कवर्धा August 20, 2026
गांव छरटांगार में 21 अगस्त को होगा स्वामित्व योजना का अधिकार अभिलेख वितरण कार्यक्रम
घरघोडा़ रायगढ़ August 20, 2026
IMG 20260820 WA0007
रायगढ़ और घरघोड़ा में धूमधाम से मनाया गया भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश बेहरा का जन्मदिन वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी व भाजपा जिलाध्यक्ष अरुणधर दीवान समेत वरिष्ठ नेताओं ने दी शुभकामनाएं
घरघोडा़ रायगढ़ August 20, 2026
IMG 20260819 094623
पुसल्दा स्कूल में पॉलीथिन का ‘सहारा’, फिर भी छत नहीं रोक पा रही बारिश; बच्चों की सुरक्षा भगवान भरोसे!
घरघोडा़ रायगढ़ August 19, 2026

Categories

  • Blog
  • कवर्धा
  • खेल
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • डभरा
  • तमनार
  • पंडरिया
  • भटगांव
  • राजधानी
  • रायगढ़
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?