BhokochandBhokochand
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Search
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की पहल से नियद नेल्लानार योजना से मिल रहा है लाभ.
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की पहल से नियद नेल्लानार योजना से मिल रहा है लाभ.

Basant Ratre
Last updated: January 6, 2025 4:47 pm
Basant Ratre
Share
3 Min Read
1736159970 e3955203b9c7e5f0f5f2
SHARE

डेढ़ किमी पैदल चलकर सुकमा जिले के बोरगुड़ा पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीमघर घर जाकर बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं का किया गया स्वास्थ्य जाँचपहुँचविहीन ग्राम बोरगुड़ा के 127 लोगों का हुआ निःशुल्क उपचाररायपुर 6 जनवरी 2025

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने बस्तर के दूरस्थ ग्रामीण इलाकों के सर्वांगीण विकास के लिए नियद नेल्लानार योजना की शुरूआत की थी। योजना के अंतर्गत स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंचविहीन इलाकों में घर घर जाकर स्वास्थ्य जांच कर रही है। नियद नेल्लानार योजना के अंतर्गत सुकमा जिले के सभी पहुँचविहीन और जनजाति बाहुल्य क्षेत्रों में विशेष स्वास्थ्य शिविर लगाया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की टीम सभी प्रकार के स्वास्थ्य सुविधाओं के साथ दूरस्थ पहुंचविहीन क्षेत्रों में घर-घर दस्तक दे रही है। स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए विशेष स्वास्थ्य शिविरों के माध्यम से गाँवो में अंतिम छोर तक स्वास्थ्य सुविधाओं व कार्यक्रमों को पहुंचाया जा रहा है। इस काम के लिए सुकमा जिले के कलेक्टर श्री देवेश कुमार ध्रुव और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कपिल कश्यप विशेष तौर पर कार्यों की निगरानी कर रहे हैं। नियद नेल्लानार योजनांतर्गत चिन्हांकित ग्राम बोरगुड़ा सुकमा विकासखंड के ग्राम पंचायत पोंगाभेज्जी के अंतर्गत वनांचल ग्राम है। यहां स्वास्थ्य विभाग की टीम पगडंडी के सहारे पैदल चलकर पहुंची। यह गांव जिला मुख्यालय से लगभग 45 किमी की दूरी पर स्थित परिया कैम्प क्षेत्र में आता है। स्वास्थ्य विभाग की टीम के द्वारा पेड़ की छांव में स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। निक्षय निरामया छत्तीसगढ के अंतर्गत 100 दिवसीय पहचान एवं उपचार अभियान के तहत शनिवार को दुर्गम पहुँचविहीन क्षेत्र बोरगुड़ा में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में स्वास्थ्य विभाग की टीम के द्वारा समुदाय के लगभग 45 लोगों का स्वास्थ्य जाँच कर क्षय, मलेरिया, कुष्ठ, मधुमेह और रक्तचाप की स्क्रीनिंग की गई। शिविर के दौरान 10 क्षय रोग के संदिग्ध व्यक्तियों के बलगम का सैंपल लिया गया एवं जाँच के लिए जिला क्षय उन्मूलन केंद्र भेजा गया। इसके साथ ही शिविर में आने वाले लगभग 127 लोगों का स्वास्थ्य जाँच कर निःशुल्क दवा का वितरण किया गया। शिविर में ग्रामीण स्वास्थ्य जांच कराने बड़ी संख्या में पहुंचे।इस अवसर पर ग्रामीणों को टीबी से अपने परिवार और पड़ोसियों को बचाने की शपथ भी दिलाई गई। स्वास्थ्य विभाग के द्वारा ग्रामीणों को साँप-बिच्छू से सावधान रहने, रात में मच्छरदानी लगाकर बिस्तर में सोने, पानी को छानकर पीने तथा अपने आस-पास साफ-सफाई रखने की समझाइश दी गई।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X

Like this:

Like Loading…

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article 1736154061 80fd100bbc8617e6c40e रायपुर : राज्यपाल श्री डेका से विधानसभा सचिव श्री शर्मा ने की सौजन्य भेंट.
Next Article रायपुर : राज्य में 4 लाख 45 हजार 897 नागरिकों का ऑनलाईन प्रकृति परीक्षण किया गया.
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

पंडरिया विधानसभा को विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से मिली ₹10.25 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की सौगात, ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में विकास को मिलेगी नई गति
कबीरधाम September 19, 2026
KTU में नव प्रवेशित विद्यार्थियों का हुआ दीक्षारंभ कार्यक्रम “रेगुलर क्लास और स्किल डेवलपमेंट से ही कॉर्पोरेट हॉस्पिटल्स में खुलेंगे सुनहरे अवसर”
राजधानी September 19, 2026
CEIR पोर्टल की मदद से कबीरधाम पुलिस ने बरामद किए 100 गुम मोबाइल
कबीरधाम September 18, 2026
IMG 20260918 135118 083 scaled
बहुजन समाज पार्टी का जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सम्मेलन मुख्य अतिथि पूर्व विधायक श्री दाऊ राम नाथ रत्नाकर जी एवीएन छत्तीसगढ़ बहुजन समाज पार्टी जोन प्रभारी शामिल हुए
कबीरधाम September 18, 2026

Categories

  • Blog
  • कबीरधाम
  • कवर्धा
  • खेल
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • जांजगीर-चांपा
  • डभरा
  • तमनार
  • पंडरिया
  • पामगढ़
  • भटगांव
  • राजधानी
  • रायगढ़
  • रायपुर
  • लैलूंगा
  • शक्ति
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?
%d