BhokochandBhokochand
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की दिशा में कुण्डा को बड़ी सौगात, नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए ₹2.50 करोड़ और 56 नए पदों की मिली प्रशासकीय स्वीकृति
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की दिशा में कुण्डा को बड़ी सौगात, नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए ₹2.50 करोड़ और 56 नए पदों की मिली प्रशासकीय स्वीकृति

Basant Ratre
Last updated: July 31, 2026 8:49 pm
Basant Ratre 4 Views
Share
4 Min Read
SHARE

पंडरिया। पंडरिया विधानसभा के कुण्डा क्षेत्रवासियों की बहुप्रतीक्षित मांग को पूरा करते हुए राज्य शासन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अंतर्गत कुण्डा में नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवन निर्माण के लिए ₹2 करोड़ 50 लाख की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। इसके साथ ही अस्पताल के सुचारु संचालन एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए चिकित्सकों, विशेषज्ञ चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ, लैब टेक्नीशियन सहित कुल 56 नए पदों के सृजन को भी मंजूरी दी गई है, जिससे आसपास के लगभग 50 से अधिक गाँव में निवासरत परिवारों को बेहतर एवं त्वरित स्वास्थ्य लाभ व चिकित्सकीय सुविधा मिलेगी।

क्षेत्रवासियों की जनभावनाओं के अनुरूप पंडरिया विधायक भावना बोहरा की मांग पर माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी ने ग्राम कुण्डा में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की स्थापना करने की घोषणा की थी जिसे पूरा करते हुए आज यह बड़ी सौगात क्षेत्रवासियों को मिली है। इस सौगात के लिए पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने क्षेत्रवासियों को बधाई देते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी एवं लोक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल जी का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने कहा कि कुण्डा क्षेत्रवासियों की बहुप्रतीक्षित मांग आज पूरी हुई है। यह केवल एक भवन निर्माण की स्वीकृति नहीं, बल्कि हजारों परिवारों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं, समय पर उपचार और सुरक्षित जीवन का भरोसा देने वाला जनहितैषी निर्णय है। अब क्षेत्र के लोगों को प्राथमिक एवं विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाओं के लिए अनावश्यक रूप से दूरस्थ स्थानों का रुख नहीं करना पड़ेगा, जिससे समय और आर्थिक दोनों प्रकार की बचत होगी तथा ग्रामीण अंचल के लोगों को अपने क्षेत्र में ही बेहतर उपचार उपलब्ध हो सकेगा। डबल इंजन भाजपा सरकार स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए प्रदेश के अंतिम व्यक्ति तक बेहतर चिकित्सा सेवाएं पहुंचाने के संकल्प के साथ कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश में स्वास्थ्य अधोसंरचना को लगातार सुदृढ़ किया जा रहा है, जिसका लाभ दूरस्थ एवं ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंच रहा है।

उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार केवल अधोसंरचना निर्माण तक सीमित नहीं है, बल्कि पर्याप्त चिकित्सकीय मानव संसाधन उपलब्ध कराना भी उतना ही आवश्यक है। इसी सोच के अनुरूप नवीन स्वास्थ्य केंद्र के लिए 56 विभिन्न आवश्यक पदों के सृजन को स्वीकृति दी गई है, जिससे अस्पताल में नियमित एवं गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाएं सुनिश्चित हो सकेंगी। इस जनहितैषी निर्णय के लिए प्रदेश सरकार का संवेदनशील नेतृत्व जनभावनाओं के अनुरूप निर्णय लेकर विकास और जनकल्याण के नए आयाम स्थापित कर रहा है। हमें विश्वास है कि यह स्वास्थ्य केंद्र कुण्डा क्षेत्र के लोगों के लिए बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का सशक्त केंद्र बनेगा और क्षेत्र के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। जनता को बेहतर और त्वरित स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिले इसके लिए हम निरन्तर प्रयास कर रहें हैं। पंडरिया विधानसभा में आपातकालीन परिस्थिति में त्वरित सहायता के लिए 8 निःशुल्क एम्बुलेंस की सुविधा आज हजारों परिवारों के लिए संजीवनी बनी है। सातों दिन और चौबीसों घंटे उपलब्ध इस निःशुल्क सेवा से कई परिवारों के सदस्यों को त्वरित सहायता मिल रही है। निशुल्क मोबाइल हेल्थ पैथ लैब के माध्यम से पंडरिया विधानसभा के दूरस्थ व वनांचल क्षेत्रों तक पहुंचकर उनका स्वास्थ्य परीक्षण कर रही है, जिससे ग्रामीणों को अपने गाँव में ही गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल रहा है। हमर पंडरिया-स्वस्थ पंडरिया हमारा संकल्प हैं और हर व्यक्ति तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की पहुँच सुनिश्चित करने के लिए हम निरंतर प्रयासरत हैं।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article IMG 20260731 WA0040 इस फ्रेंडशिप डे, एयरटेल के साथ दोस्तों को दें एक डिजिटल फ्रेंडशिप बैंड
Next Article Screenshot 20260731 204534 विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की दिशा में कुण्डा को बड़ी सौगात, नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए ₹2.50 करोड़ और 56 नए पदों की मिली प्रशासकीय स्वीकृति
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

Screenshot 20260731 204534
विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की दिशा में कुण्डा को बड़ी सौगात, नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए ₹2.50 करोड़ और 56 नए पदों की मिली प्रशासकीय स्वीकृति
Blog July 31, 2026
IMG 20260731 WA0040
इस फ्रेंडशिप डे, एयरटेल के साथ दोस्तों को दें एक डिजिटल फ्रेंडशिप बैंड
Blog July 31, 2026
1785504730196 scaled
नगर पंचायत घरघोड़ा में भावुक विदाई: 39 वर्षों की सेवा के बाद सहायक राजस्व निरीक्षक शंभुदयाल पटनायक हुए सेवानिवृत्त
Blog July 31, 2026
IMG 20260731 WA0032 scaled
एनएमएल तलईपल्ली का बड़ा कदम: विक्रेताओं और ग्राहकों के साथ सीधे संवाद से बढ़ेगी पारदर्शिता 50 से अधिक विक्रेताओं ने रखीं अपनी बातें, बिल भुगतान से लेकर कोयला विक्रय तक अहम मुद्दों पर हुई खुली चर्चा
Blog July 31, 2026

Categories

  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?