BhokochandBhokochand
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Search
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: दर्जनों रोड लाइट बंद होने से सडक में पसरा अंधेरा , आये दिन हो रही दुर्घटनाए , राहगीर अंधेरे में चलने को मजबूर। निगम प्रशासन कुम्भकरण निद्रा में लीन?
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

दर्जनों रोड लाइट बंद होने से सडक में पसरा अंधेरा , आये दिन हो रही दुर्घटनाए , राहगीर अंधेरे में चलने को मजबूर। निगम प्रशासन कुम्भकरण निद्रा में लीन?

Basant Ratre
Last updated: October 17, 2024 5:06 pm
Basant Ratre
Share
4 Min Read
IMG 20241017 WA0116
SHARE

रायगढ़ – शहर को सुंदर, सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाने के लिए कुछ वर्ष पहले नगर निगम ने करोड़ों रुपए खर्च कर पूरे शहर की सड़कों पर लोहे के विद्युत पोल लगाए गए थे तथा विद्युत पोल पर लगी मरकरी लाइट से पूरा शहर दूधिया रोशनी से नहा रहा था लेकिन उचित देखरेख और मेंटेनेंस के अभाव में आज शहर के कई इलाकों में विद्युत पोल की लाइट खराब हो चुकी है और क्षेत्र में गहरा अंधेरा पसारा रहता है। अँधेरे के कारण आये दिन सडक दुर्घटना होती रहती है , निगम प्रशासन की लापरवाही और जनप्रतिनिधियों की उदासीनता का खामियाजा आम लोगों को उठाना पड़ रहा है।बता दे कि कबीर चौक उड़ीसा रोड में पार्क सिटी कॉलोनी से काशीराम चौक तक दर्जनों रोड लाइट पिछले कई महीनों से बंद पड़ी हैं, जिससे स्थानीय लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। शिकायतों और मीडिया में इस समस्या के बार-बार उठाए जाने के बावजूद अभी तक प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। यह क्षेत्र शहर के प्रमुख इलाकों में आता है, जहां शाम और रात के समय यातायात काफी व्यस्त रहता है। रोड लाइटों के बंद होने के कारण लोगों को अंधेरे में सफर करना पड़ता है, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है। इसके अलावा, पैदल चलने वाले लोगों को भी असुरक्षा का अनुभव हो रहा है, खासकर महिलाओं और बुजुर्गों पैदल चलने वालों को। स्थानीय निवासियों ने इस मामले में कई बार नगर निगम से शिकायत की है, लेकिन हर बार उन्हें सिर्फ आश्वासन ही मिला है। उनका कहना है कि काशीराम चौक से लेकर कबीर चौक के बीच करीब एक दर्जन से अधिक रोड लाइटें बंद पड़ी हैं, जिससे पूरा क्षेत्र अंधेरे में डूबा रहता है। रात के समय यहां से गुजरना बेहद खतरनाक हो गया है। हमने नगर निगम को कई बार सूचित किया, लेकिन अभी तक कोई समाधान नहीं निकला। इस रास्ते में शाम ढलने के बाद सब्जी लेने के लिए आसपास के मोहल्ले वासी भी आते हैं तथा पेट्रोल पंप भी मार्ग में होने पर दोपहरिया और चार पहिया गाड़ियों का आना-जाना लगा रहता है। रोशनी की कमी से स्थिति और भी भयावह हो जाती है।इस मार्ग से निगम और जिला प्रशासन के उच्च अधिकारियों का भी आना-जाना लगा रहता है बावजूद इस अंधेरे की सुधि लेने के लिए कोई जिम्मेदार नजर नहीं आ रहे। स्थानीय निवासियों ने नगर निगम से जल्द से जल्द इस मामले को सुलझाने की मांग की है, ताकि उड़ीसा रोड और कबीर चौक के बीच आने-जाने वाले लोगों को सुरक्षित और बेहतर यातायात मिल सके। नगर निगम के अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि रोड लाइटों की मरम्मत का काम जल्द ही शुरू किया जाएगा, लेकिन अभी तक इस दिशा में कोई ठोस कदम उठता नजर नहीं आ रहा। खबर प्रशासन के बाद अब यह देखना लाजमी होगा कि ये अंधेरी सड़क कब रौशन होगा।।बहरहाल निकाय चुनाव नजदीक है और ऐसे में क्षेत्र में अंधेरा होना वार्ड जनप्रतिनिधि के साथ नगर सरकार को भी खामियाजा भुगतना पड़ सकता है। देखना होगा कि स्थानीय प्रशासन व निगम प्रशासन खबर पर कितना कार्यवाही करते हैं।।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X

Like this:

Like Loading…

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article IMG 20241017 WA0010 स्वर्णिम यूनिवर्सिटी के छात्रों ने गांधीनगर में इस नवरात्रि के दौरान दुनिया की सबसे बड़ी पारंपरिक नवरात्रि पोशाक का किया अनावरण
Next Article पार्षद राजकुमार अनंत के अथक प्रयासों से अधोसंरचना मद में लगभग 1 करोड़ का कार्य स्वीकृत
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

IMG 20260921 WA0037
खसरा 740/1 के अर्जन और खनन उपयोग पर उठे सवाल, कलेक्टर से जांच की मांग एसईसीएल बरौद परियोजना में निजी भूमि के उपयोग का मामला, अभिलेखों की जांच और नियमानुसार मुआवजे की मांग
घरघोडा़ रायगढ़ September 21, 2026
IMG20260921155500 scaled
“भर्ती में आरक्षण रोस्टर लागू करने की मांग, सतनामी समाज ने सौंपा ज्ञापन”
घरघोडा़ रायगढ़ September 21, 2026
IMG 20260921 183335
घरघोड़ा में गूंजेगा करमा का रंग, झांपपारा में 22 सितंबर को सजेगा भव्य करमा महोत्सव
घरघोडा़ रायगढ़ September 21, 2026
कबीरधाम पुलिस ने अवैध शराब, सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन और नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है।
कबीरधाम September 21, 2026

Categories

  • Blog
  • कबीरधाम
  • कवर्धा
  • खेल
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • जांजगीर-चांपा
  • डभरा
  • तमनार
  • पंडरिया
  • पामगढ़
  • भटगांव
  • राजधानी
  • रायगढ़
  • रायपुर
  • लैलूंगा
  • शक्ति
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?
%d