BhokochandBhokochand
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Search
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: बलरामपुर : जिले में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण हेतु जिला स्तरीय समीक्षा बैठक सम्पन्न
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

बलरामपुर : जिले में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण हेतु जिला स्तरीय समीक्षा बैठक सम्पन्न

Basant Ratre
Last updated: February 6, 2026 6:24 pm
Basant Ratre 54 Views
Share
4 Min Read
SHARE
1770380961 e1ffa1e063fe743efbb4

जिले में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण हेतु जिला स्तरीय समीक्षा बैठक सम्पन्न

बलरामपुर, 06 फरवरी 2026/ जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा करने के लिए संयुक्त संचालक, स्वास्थ्य सेवाएं डॉ. अनिल शुक्ला की उपस्थिति में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सभाकक्ष में जिला स्तरीय समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. विजय कुमार सिंह, सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ. शशांक गुप्ता, जिला कार्यक्रम प्रबंधक सुश्री स्मृति एक्का सहित समस्त राष्ट्रीय कार्यक्रमों के नोडल पदाधिकारी, कंसल्टेंट, खंड चिकित्सा अधिकारी, खंड कार्यक्रम प्रबंधक, मेडिकल ऑफिसर, बीडीएम एवं अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

बैठक में संयुक्त संचालक डॉ. अनिल शुक्ला ने स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत आधार आधारित उपस्थिति प्रणाली, नेक्स्ट जेन पोर्टल, गैर संचारी रोग (एनसीडी) कार्यक्रम तथा वित्तीय वर्ष के दौरान किए गए मदवार व्यय की विस्तारपूर्वक समीक्षा की। एनसीडी कार्यक्रम की समीक्षा के दौरान उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि पंजीकृत सभी मरीजों का नियमित, प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण फॉलो-अप अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करें।

अपेक्षित प्रगति नहीं पाए जाने पर संयुक्त संचालक ने विकासखंड रामानुजगंज एवं राजपुर को राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक (एनक्यूएएस) की प्रगति के संबंध में कारण बताओ नोटिस तथा उच्च जोखिम गर्भावस्था (एचआरपी) प्रबंधन में प्रगति असंतोषजनक पाए जाने पर विकासखंड शंकरगढ़ तथा एएनसी जांच की संख्या कम पाए जाने पर विकासखंड कुसमी को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिये।

साथ ही उन्होंने उप स्वास्थ्य केंद्र स्तर पर होने वाली समस्त प्रविष्टियां संबंधित स्वास्थ्य केंद्र के आर.एच.ओ. तथा सी.एच.ओ. के द्वारा करने के निर्देश भी दिए।बैठक में संयुक्त संचालक ने मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य से संबंधित कार्यक्रमों अंतर्गत उच्च जोखिम गर्भावस्था की पहचान, निगरानी एवं समय पर रेफरल, संस्थागत प्रसव को बढ़ावा, पीसीपीएनडीटी अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन तथा बाल टीकाकरण कार्यक्रम की प्रगति की समीक्षा की एवं निर्धारित लक्ष्यों की शत-प्रतिशत प्राप्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

साथ ही क्षय रोग (टीबी) उन्मूलन, कुष्ठ रोग (लेप्रोसी) उन्मूलन, मलेरिया एवं फाइलेरिया नियंत्रण कार्यक्रमों की भी समीक्षा की। बैठक में टीबी एवं कुष्ठ रोग उन्मूलन हेतु पृथक एवं लक्ष्य आधारित कार्य योजना तैयार कर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।

आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत आयुष्मान कार्ड निर्माण की प्रगति की समीक्षा करते हुए पात्र लाभार्थियों का शत-प्रतिशत आयुष्मान कार्ड निर्माण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

साथ ही प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्रों की स्थापना एवं संचालन की समीक्षा करते हुए जिले में आवश्यकतानुसार नए जन औषधि केंद्र खोलने के निर्देश दिए, जिससे आम नागरिकों को सस्ती एवं गुणवत्तापूर्ण दवाइयां उपलब्ध कराई जा सकें।बैठक में डॉ. शुक्ला ने सभी अधिकारियों को दिए गए निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा।

संयुक्त संचालक ने समस्त आयुष्मान आरोग्य मंदिरों को सुचारू रखने, आवश्यक औषधियों, उपकरणों एवं मानव संसाधन की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा प्रदत्त सेवाओं की गुणवत्ता में सतत सुधार लाने के निर्देश भी दिये। डॉ. शुक्ला ने सभी स्वास्थ्य योजनाओं का समयबद्ध, पारदर्शी एवं प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करते हुए जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ करने के निर्देश दिये, जिससे आम नागरिकों को सुलभ एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article सक्ती : जिला स्तरीय समिति की त्रैमासिक समीक्षा बैठक आयोजित, 10 फरवरी को
Next Article रायगढ़ : रायगढ़ में नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए विकास कार्य तेजी से जारी
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

IMG 20260813 WA0030
रंगगोलियों में सजा राष्ट्रप्रेम, रायकेरा स्कूल में ‘हर घर तिरंगा’ और ‘वंदे मातरम’ की गूंज
घरघोडा़ रायगढ़ August 13, 2026
IMG 20260813 WA0037
डिजिटल अरेस्ट से फर्जी KYC तक: CISF जवानों को साइबर ठगी के नए हथकंडों से किया जागरूक
घरघोडा़ रायगढ़ August 13, 2026
भोले की भक्ति में विधायक भावना बोहरा संग दौड़े कांवड़िये, 151 किमी की यात्रा के चौथे दिन गौरकांपा से मोहतरा पहुँची कांवड़ यात्रा, क्षेत्र में हुआ भव्य स्वागत*
कवर्धा August 13, 2026
25 2
घरघोड़ा में बच्चों की स्वास्थ्य जांच में चौंकाने वाले आंकड़े, 6 में मिला सिकल सेल रोग 50 से अधिक बच्चों की हुई स्क्रीनिंग, 11 सिकल सेल वाहक भी मिले; स्वास्थ्य विभाग ने किया रेफर
घरघोडा़ रायगढ़ August 13, 2026

Categories

  • Blog
  • कवर्धा
  • खेल
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • डभरा
  • तमनार
  • पंडरिया
  • भटगांव
  • राजधानी
  • रायगढ़
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?