BhokochandBhokochand
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Search
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: बेमेतरा : ‘मेरा भारत, मेरा वोट’ थीम पर राष्ट्रीय मतदाता दिवस का जिला स्तरीय भव्य आयोजन
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

बेमेतरा : ‘मेरा भारत, मेरा वोट’ थीम पर राष्ट्रीय मतदाता दिवस का जिला स्तरीय भव्य आयोजन

Basant Ratre
Last updated: January 25, 2026 6:21 pm
Basant Ratre 52 Views
Share
4 Min Read
SHARE

बेमेतरा, 25 जनवरी 2026

भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप 16वाँ राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर आज जिला पंचायत सभाकक्ष, बेमेतरा में “मेरा भारत, मेरा वोट” थीम पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।

श्रीमती सरोजनंद दास, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, बेमेतरा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।कार्यक्रम की अध्यक्षता कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री प्रतिष्ठा ममगाईं ने की।कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रामकृष्ण साहू, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री प्रेमलता पदमाकर, श्रीमती अनीता कोशिमा रावटे सचिव जिला विधिकसेवा प्राधिकरण बेमेतरातथा अपर कलेक्टर श्री प्रकाश कुमार भारद्वाज विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, बूथ लेवल अधिकारी, नव मतदाता एवं आम नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।प्रातः 11.30 बजे मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

इसके पश्चात कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा मुख्य अतिथि का स्वागत किया गया। मंचीय कार्यक्रम के दौरान भारत निर्वाचन आयोग के आयुक्त का संदेश वाचन किया गया, जिसमें मतदाता सूची की शुद्धता, पारदर्शिता एवं नागरिक सहभागिता के महत्व पर प्रकाश डाला गया।कार्यक्रम के दौरान विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) से संबंधित 1-1 मिनट की जागरूकता शॉर्ट फिल्मों का प्रदर्शन किया गया।

इन फिल्मों के माध्यम से मतदाता सूची अद्यतन प्रक्रिया, गणना प्रपत्रों के वितरण-संग्रहण तथा डिजिटाइजेशन की महत्ता को सरल एवं प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया।

इसके साथ ही राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर उपस्थित सभी अधिकारियों, कर्मचारियों एवं नागरिकों को मतदाता शपथ दिलाई गई, जिसमें निष्पक्ष, निर्भीक एवं जिम्मेदारीपूर्वक मतदान करने का संकल्प लिया गया।

इस अवसर पर विशेष गहन पुनरीक्षण 2025-26 अंतर्गत दिनांक 28 नवंबर 2025 तक गणना प्रपत्रों के वितरण, संग्रहण एवं डिजिटाइजेशन का 100 प्रतिशत कार्य पूर्ण करने वाले 37 बूथ लेवल अधिकारियों (BLO) को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त उत्कृष्ट कार्य करने वाले 10 बीएलओ को प्रशस्ति पत्र के साथ ₹5000 की प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई।विधानसभा क्षेत्रवार जिन बूथ लेवल अधिकारियों को ₹5000 की नगद राशि से पुरस्कृत किया गया, उनमें सनत कुमार सिन्हा, विनोद ठाकुर, ज्योति प्रकाश साहू, नीलम, ऊषा बाई, प्रदीप साहू, सेलराम पाल, संतराम ध्रुव एवं एक कुमार बंजारे शामिल हैं।

कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि द्वारा नव पंजीकृत मतदाताओं को ईपीआईसी कार्ड एवं बैज प्रदान किए गए। जिन नव मतदाताओं को ईपीआईसी कार्ड प्रदान किए गए, उनमें तुषार वर्मा, केशराज वर्मा, प्रीतम वर्मा, शैलेश वर्मा एवं बलराम यादव शामिल हैं। साथ ही 100 प्रतिशत कार्य पूर्ण करने वाले 35 बूथ लेवल अधिकारियों, जिनमें रमेश कुमार, प्रतिमा ठाकुर, संतोषी वर्मा सहित अन्य शामिल हैं, को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रामकृष्ण साहू ने कहा कि स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराना पुलिस प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि वे किसी भी दबाव या प्रलोभन से दूर रहकर निर्भय होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करें।कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री प्रतिष्ठा ममगाईं ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती मतदाता की जागरूकता और सक्रिय सहभागिता पर निर्भर करती है।

विशेष गहन पुनरीक्षण के अंतर्गत जिले द्वारा निर्धारित समय-सीमा में 100 प्रतिशत कार्य पूर्ण किया जाना प्रशासनिक दक्षता और बीएलओ की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।कार्यक्रम के अंत में उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. दीप्ति वर्मा द्वारा उपस्थित मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथियों, अधिकारियों, कर्मचारियों, बूथ लेवल अधिकारियों एवं नागरिकों के प्रति आभार प्रदर्शन किया गया।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article बेमेतरा : राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नवागढ़ में एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया
Next Article राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर कोतरा स्कूल के विद्यार्थियों ने रचा इतिहास, जिले में द्वितीय स्थान प्राप्त
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

IMG 20260819 094623
पुसल्दा स्कूल में पॉलीथिन का ‘सहारा’, फिर भी छत नहीं रोक पा रही बारिश; बच्चों की सुरक्षा भगवान भरोसे!
घरघोडा़ रायगढ़ August 19, 2026
file 00000000b3388211b9c4be06f2748358
संगीत जगत से जुड़े जगदीश दुबे का निधन, रायपुर में शोक की लहर
छत्तीसगढ़ राजधानी August 18, 2026
IMG 20260817 WA0018
सलोनीकला के सबरिया डेरा में पुलिस की छापेमारी, 47 लीटर महुआ शराब के साथ शराब कोचिया गिरफ्तार भटगांव पुलिस की कार्रवाई, आरोपी को न्यायालय ने भेजा न्यायिक रिमांड पर
भटगांव August 17, 2026
spiral null 1786960814424
बरौद की नई बस्ती में 700 की आबादी, फिर भी मूलभूत सुविधाएं नदारद; 21 बार पत्राचार के बाद भी नहीं बनी बात
घरघोडा़ रायगढ़ August 17, 2026

Categories

  • Blog
  • कवर्धा
  • खेल
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • डभरा
  • तमनार
  • पंडरिया
  • भटगांव
  • राजधानी
  • रायगढ़
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?