BhokochandBhokochand
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Search
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: धमतरी : कुकरेल के पंजाब नेशनल बैंक पहुंचे कलेक्टर, महिलाओं से की बात
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

धमतरी : कुकरेल के पंजाब नेशनल बैंक पहुंचे कलेक्टर, महिलाओं से की बात

Basant Ratre
Last updated: May 22, 2025 7:20 pm
Basant Ratre 112 Views
Share
3 Min Read
SHARE

महतारी वंदन और किसान क्रेडिट कार्ड के बारे में पूछा

धमतरी, 22 मई 2025

कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा आज सुबह कुकरेल तहसील के पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में अचानक पहुंचे। यहां उन्होंने बैंक में आए लोगों और महिलाओं से बात की। कलेक्टर ने बैंक में उपलब्ध सुविधाओं और ग्राहकों को दी जाने वाली सेवाओं की जानकारी ली। उन्होंने शासन की योजनाओं के भुगतान आदि कामों में बैंक की भूमिका और कार्रवाई का भी फीडबैक लिया। कलेक्टर ने बैंक में मौजूद महिलाओं से महतारी वंदन योजना की राशि खाते में आने, राशि भुगतान के लिए बैंक द्वारा त्वरित कार्रवाई करने आदि के बारे में भी पूछा।

उन्होंने अपने खातों से राशि निकालने के लिए बैंक द्वारा किसी प्रकार की आना-कानी करने या देरी करने के बारे में भी उपस्थित महिलाओं से पूछा। महिलाओं ने कलेक्टर को बताया कि उनके खातों में समय पर महतारी वंदन योजना की राशि लगातार हर महीने जमा हो रही है।

आवश्यकता पड़ने पर बैंक द्वारा आसानी से भुगतान भी दे दिया जाता है। लोगों से दूसरी समस्याआें के बारे में पूछने पर बताया गया कि ज्यादा भीड़ होने के कारण बैंक में काम कराने में देरी होती है, जिससे समय ज्यादा लगता है और कभी-कभी परेशानी भी होती है।कलेक्टर ने बैंक अधिकारियों से शासन की योजनाओं में पूरा सहयोग करने को कहा।

उन्होंने बैंक के क्षेत्र अधिकार में किसानों के अधिक से अधिक क्रिसान क्रेडिट कार्ड बनाने के लिए भी बैंक अधिकारियों को निर्देश्ति किया। श्री मिश्रा ने बैंक से जुड़ी सभी सेवाएं आसानी से समय पर लोगों को उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए। कुकरेल प्रवास के दौरान कलेक्टर ने खेल मैदान बनाने के लिए चयनित स्थल का भी निरीक्षण किया और जनपद पंचायत के सीईओ को इसका काम जल्दी शुरू करने को कहा।

उन्होंने कुकरेल में विद्यार्थियों के लिए तैयार की जा रही लायब्रेरी का भी निरीक्षण किया। कलेक्टर ने लायब्रेरी का काम भी जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए, ताकि शैक्षणिक सत्र शुरू होने के साथ ही विद्यार्थियों को लायब्रेरी की सुविधा भी मिलने लगे। उन्होंने नये तहसील कार्यालय माकरदोना के निरीक्षण के दौरान भवन के सामने की भूमि का शीघ्र समतलीकरण कराने के निर्देश दिए।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article रायपुर : अनवीनीकृत श्रमिकों का सत्यापन कर नवीनीकरण किया जाएगा
Next Article नारायणपुर : जवाहर नवोदय विद्यालय में विभिन्न भण्डार सामग्री की आपूर्ति हेतु 28 मई तक निविदा आमंत्रित
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

कवर्धा में 81 टोलियों के साथ सजेगा भव्य गोविंदा उत्सव
कवर्धा September 2, 2026
डिजिटल दौर में विकास की प्राथमिकताओं पर उठे सवाल, शिक्षा, कृषि और प्रशासन को आधुनिक बनाने की जरूरत
कवर्धा September 2, 2026
अंतरराज्यीय गांजा तस्कर गिरफ्तार, जब्त गांजे की कीमत ₹2.23 करोड़ से अधिक; वाहन व मोबाइल समेत ₹2.50 करोड़ का मशरूका जब्त
कवर्धा September 2, 2026
file 00000000be008208aa40a6117998ce4c
 रायगढ़ में आसमान से राहत या आफत? मौसम ने बदली करवट, भारी बारिश का अलर्ट काले बादलों ने डाला डेरा, गरज-चमक के साथ बरस सकते हैं मेघ; निचले इलाकों और नदी-नालों के आसपास रहने वालों को सतर्क रहने की जरूरत
रायगढ़ घरघोडा़ छत्तीसगढ़ September 2, 2026

Categories

  • Blog
  • कवर्धा
  • खेल
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • डभरा
  • तमनार
  • पंडरिया
  • पामगढ़
  • भटगांव
  • राजधानी
  • रायगढ़
  • लैलूंगा
  • शक्ति
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?