BhokochandBhokochand
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: नारायणपुर : राष्ट्रीय युवा दिवस कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव और वन मंत्री श्री केदार कश्यप हुए शामिल.
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

नारायणपुर : राष्ट्रीय युवा दिवस कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव और वन मंत्री श्री केदार कश्यप हुए शामिल.

Basant Ratre
Last updated: January 12, 2025 2:11 pm
Basant Ratre 101 Views
Share
5 Min Read
SHARE

विवेकानंद आश्रम में पढ़ने वाले युवा उर्जा साहस और आत्मविश्वास के साथ समाज के विकास में योगदान दें – उप मुख्यमंत्रीनारायणपुर, 12 जनवरी 2025राज्य के उप मुख्यमंत्री एवं लोक निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, विधि और विधायी कार्य एवं नगरीय प्रशासन मंत्री श्री अरूण साव और संसदीय कार्य, वन एवं जलवायु परिवर्तन, जल संसाधन, कौशल विकास एवं सहकारिता मंत्री श्री केदार कश्यप आज रामकृष्ण मिशन आश्रम में आयोजित राष्ट्रीय युवा दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए। उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए हर संभव मदद कर रही है। युवाओं को अच्छी शिक्षा प्रदान करने के लिए जिले के अंदरूणी क्षेत्रों में स्वामी विवेकानंद रामकृष्ण मिशन आश्रम संचालित की जा रही है, जिसमें नारायणपुर जिले के युवाओं को शिक्षा के साथ साथ सांस्कृति, सामाजिक उत्थान के लिए कार्य किये जा रहे है। उन्होेंने कहा कि स्वामी विवेकानंद का जन्म 12 जनवरी 1863 में हुआ था। स्वामी विवेकानंद ने कुशाग्रबुद्धि के साथ समाज को अच्छी सभ्यता का विकास करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने भारत की सांस्कृति, मान सम्मान के लिए भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए 09 सितम्बर 1893 में शिकागो के धर्म सभा में जो उपदेश दिये वह अस्मरणीय है। स्वामी विवेकानंद के आश्रमों में विभिन्न प्रकार के गतिविधियां करते हुए समाज के उत्थान के लिए कार्य किये जा रहे हैं जो प्रासांगिक एवं ऐतिहासिक है। बच्चों को शिक्षा के साथ आत्मनिर्भर और कलात्मक दृष्टि से प्रशिक्षण दिये जा रहे है, जिससे उनके जीवन में समृद्धि आयेगी। उन्होेंने कहा कि जो बच्चें थोड़ी सी असफलता के कारण निराश होकर दूसरे रास्ते में चले जाते हैं वे हमेशा असफल होते हैं। मनुष्य को कभी निराश होने की आवश्कता नहीं है, उन्हें उर्जावान, साहस और आत्म विश्वास और भयमुक्त होकर आगे बढ़ना चाहिए, जिससें जीवन में सुखमय एवं समृद्धि प्राप्त होगी।संसदीय कार्य, वन एवं जलवायु परिवर्तन, जल संसाधन, कौशल विकास एवं सहकारिता मंत्री श्री केदार कश्यप ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि युवा स्वामी विवेकानंद जी के जीवन को अनुसरण कर अपने जीवन को विकसित और सफल बनाएं। उन्होंने राष्ट्रीय युवा दिवस कार्यक्रम में उपस्थित युवाओं को आग्रह करते हुए कहा कि परिश्रम ही अच्छे जीवन को प्राप्त करने के लिए एक साथन है। स्वामी विवेकानंद जी के जीवन परिचय के बारे में जानने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि स्वामी जी के द्वारा जीवन में दिये गये उपदेशों को अनुसरण कर जीवन में सफलता प्राप्त करें। उन्होंने कहा कि मनुष्य कुम्हार के चाक के अनुसार होते हैं। बचपन में बच्चों को जैसे आकृति देंगे उसी प्रकार उसी रास्ते में आगे बढ़ने का प्रयास करते हैं। उन्होंने भगवान बिरसा मुण्डा और स्वतंत्रता सेनानियों का भी जिक्र करते हुए उनके बताए हुए मार्गों में चलकर समाज को आगे बढ़ाने के लिए आग्रह किया। मनुष्य को देश और मातृभूमि के प्रति अपने दिल में एक सम्मान की भावना जागृत होनी चाहिए।राष्ट्रीय युवा दिवस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रामकृष्ण मिषन आश्रम के सचिव स्वामी व्याप्तानंद जी महाराज ने कहा कि आज पूरा देश युवाओं के साथ खड़ा है। आप सभी को मालूम है कि जिले में वर्ष 1984 में रामकृष्ण मिशन आश्रम की स्थापना हुई है। अबूझमाड़ के लोगों को बेहरत स्वास्थ्य एवं शिक्षा के लिए इस आश्रम की स्थापना हुई थी। यहां के बच्चे आश्रम में पढ़ाई कर एक अच्छा इंसान बनकर समाज में अमूल्य योगदान दे रहे हैं।कार्यक्रम में स्वामी अनुभवानंद, संध्या पवार, रूपसाय सलाम, गौतम गोलछा, बृजमोहन देवांगन, प्रताप मण्डावी, जैकी कश्यप, कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं, पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार, जिला पंचायत सीईओ वासु जैन सहित आश्रम साधुगण, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में छात्र छात्राएं उपस्थित थे।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article 1736606646035 scaled ओ.पी.जिंदल मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता घरघोड़ा 2024-25’ सम्पन्न@डीजे यूनाईटेड ने आरसीए को 03 विकेट से परास्त किया@डीजे यूनाईटेड के राहुल ’मैन ऑफ द मैच’ व ’मैन ऑफ द सिरिज’ घोषित
Next Article रायपुर : खपरी चण्डी जलाशय के कार्यों के लिए 2.36 करोड़ स्वीकृत.
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

IMG 20260502 WA0045
💥👉घरघोड़ा थाना में प्रतिभा का सम्मान: 97.83% लाकर प्रदेश में 8वां स्थान पाने वाले एहसान अली का हुआ अभिनंदन
Blog May 2, 2026
spiral null 1777701674778
घरघोडा़-💥👉टंकी सूखी, नल भी सूखे — नवागढ़ में ‘जल जीवन मिशन’ कागजों में ही लबालब! क्या यही है सुशासन 🔥
Blog May 2, 2026
spiral null 1777692061497
💥👉घरघोड़ा में शिक्षा का सम्मान: टॉपर एहसान अली बने प्रेरणा, शिक्षकों का हुआ भव्य अभिनंदन
Blog May 2, 2026
spiral null 1777628643178
🌟 मेहनत ने लिखी सफलता की नई इबारत: रायगढ़ के होनहारों का जिला प्रशासन ने किया सम्मान 🌟
Blog May 1, 2026

Categories

  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?