BhokochandBhokochand
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Search
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: दंतेवाड़ा : 36वें राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का हुआ समापन
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

दंतेवाड़ा : 36वें राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का हुआ समापन

Basant Ratre
Last updated: January 31, 2026 5:59 pm
Basant Ratre
Share
3 Min Read
SHARE

सुरक्षित सड़कें, सशक्त समाज की नींव है-विधायक श्री अटामीयातायात नियमों का पालन जीवन की सुरक्षा की गारंटी-पुलिस अधीक्षक श्री राय

दंतेवाड़ा, 31 जनवरी 2026

जिले के सिटी कोतवाली परिसर में 36वें राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का समापन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक श्री चैतराम अटामी उपस्थित रहे।

उनके साथ नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री कैलाश मिश्रा, जनपद पंचायत सदस्य श्री रामूराम नेताम, पुलिस अधीक्षक श्री गौरव राय, उप पुलिस अधीक्षक (यातायात) श्री नसर उल्लाह सिद्दीकी, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री राहुल उइके, श्री गोविंद दीवान, श्री कमलजीत पाटले सहित मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में विधायक श्री चैतराम अटामी ने अपने उद्बोधन में कहा कि पुलिस विभाग द्वारा लगातार चलाए जा रहे सड़क सुरक्षा एवं जागरूकता अभियानों का सकारात्मक प्रभाव देखने को मिल रहा है, जिससे सड़क दुर्घटनाओं में कमी आई है। उन्होंने कहा कि अधिकांश सड़क दुर्घटनाएं वाहन चालकों की लापरवाही, तेज गति, शराब पीकर वाहन चलाने एवं यातायात नियमों की अनदेखी के कारण होती हैं।

उन्होंने आम नागरिकों से अपील की कि वे स्वयं भी जिम्मेदार नागरिक बनें और अपने परिवार व समाज की सुरक्षा के लिए यातायात नियमों का पालन करें।

साथ ही युवाओं को विशेष रूप से सावधानी बरतने की सलाह दी।इस मौके पर पुलिस अधीक्षक श्री गौरव राय ने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल पुलिस की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हर नागरिक की साझा जिम्मेदारी है।

उन्होंने बताया कि हेलमेट, सीट बेल्ट, निर्धारित गति सीमा और यातायात संकेतों का पालन न करने से गंभीर दुर्घटनाएं होती हैं, जिनमें कई बार जान तक चली जाती है।

उन्होंने दुपहिया वाहन चालकों से अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनने, चार पहिया चालकों से सीट बेल्ट लगाने और नशे की हालत में वाहन न चलाने की अपील की।

साथ ही अभिभावकों से कहा कि वे नाबालिग बच्चों को वाहन चलाने से रोकें।इस अवसर पर उप पुलिस अधीक्षक (यातायात) श्री नसर उल्लाह सिद्दीकी ने 01 जनवरी 2026 से 31 जनवरी 2026 तक आयोजित राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत जिले में किए गए विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों, रैली, स्कूल-कॉलेजों में संवाद, पोस्टर प्रदर्शनी एवं यातायात नियमों के प्रचार-प्रसार की जानकारी दी।

कार्यक्रम में जवाहर नवोदय विद्यालय बारसूर के छात्र-छात्राओं द्वारा सड़क सुरक्षा पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं, जिन्हें उपस्थित जनों ने सराहा। अंत में मुख्य अतिथि द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने वालों को प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार प्रदान कर 36वें राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का विधिवत समापन किया गया। इस दौरान यातायात अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X

Like this:

Like Loading…

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article अंबिकापुर : POSH अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए संभाग स्तरीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजित
Next Article दंतेवाड़ा : ब्लॉकचेन आधारित भूमि अभिलेख डिजिटलीकरण से अब सीएससी केंद्रों पर मिलेगी त्वरित सेवा
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

श्याम बिहारी जायसवाल के जन्मदिन पर NEET UG काउंसलिंग में कथित घोटाले के खिलाफ छात्रों का हल्लाबोल, विकास जैन मित्तल के नेतृत्व में कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
रायपुर राजधानी October 1, 2026
अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
घरघोडा़ October 1, 2026
IMG 20260404 WA00511
हितग्राहीमूलक योजनाओं के लिए राशि जारी करे सरकार: बसपा
छत्तीसगढ़ October 1, 2026
एसएलआरएम सेंटर से सुलभ शौचालय तक बन रही सीसी सड़क का मामला, सीएमओ ने ठेकेदार को काम रोकने और गुणवत्ता सुधारने के दिए निर्देश
कबीरधाम September 30, 2026

Categories

  • Blog
  • कबीरधाम
  • कवर्धा
  • खेल
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • जांजगीर-चांपा
  • डभरा
  • तमनार
  • पंडरिया
  • पामगढ़
  • भटगांव
  • राजधानी
  • रायगढ़
  • रायपुर
  • लैलूंगा
  • शक्ति
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?
%d