BhokochandBhokochand
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: दंतेवाड़ा : 35 वें राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का हुआ शुभारंभ.
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

दंतेवाड़ा : 35 वें राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का हुआ शुभारंभ.

Basant Ratre
Last updated: January 1, 2025 7:18 pm
Basant Ratre 104 Views
Share
4 Min Read
SHARE

विधायक ने हरी झंडी दिखाकर यातायात जागरूकता रथ का किया रवानासड़क पर चलते समय सतर्क रहना अत्यंत महत्वपूर्ण है-विधायक श्री अटामीदंतेवाड़ा, 01 जनवरी 2025जिला मुख्यालय के सिटी कोतवाली थाना परिसर से आज 35 वां राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत क्षेत्र के विधायक श्री चैतराम अटामी ने यातायात जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ज्ञात हो कि यह जागरूकता रथ 01 जनवरी से 31 जनवरी 2025 तक जिले के सभी जगहों व्यापक रूप यातायात नियमों को फोकस करते हुए प्रचार-प्रसार करेगें। इस मौके पर अपने संबोधन में विधायक ने कहा कि सड़क सुरक्षा माह स्वयं के साथ-साथ दूसरे के प्रति जागरूकता बढ़ाने का एक प्रयास है। सड़क पर चलते समय सर्तक रहना अत्यंत महत्वपूर्ण है ताकि दुर्घटनाओं से बचा जा सके। इसके साथ ही सड़क पर दोनों किनारों की ओर ध्यान देवें और जेब्रा क्रॉसिंग का उपयोग करें, मोबाइल फोन का उपयोग करते समय सड़क पार बिल्कुल भी न करें। इसके अलावा यदि वाहन चला रहें है तो गति सीमा का पालन करें और संकेतों का ध्यान रखें। हेलमेट और सीट बेल्ट का उपयोग अनिवार्य रूप से करें। उन्होंने आगे कहा कि विशेषतौर पर ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में सड़क पर मवेशियों की उपस्थिति से दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है। खासकर सुबह के समय जब दुष्यंत कम होती है और लोग जल्दबाजी में होते है। इन सभी समस्याओं का समाधान सामूहिक प्रयासों और प्रशासनिक सहयोग से ही संभव है। इसके साथ ही उन्होंने 35 वें राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के सुचारू संचालन के लिए सभी को बधाई एवं नव वर्ष की शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी ने सर्वप्रथम समस्त यातायात स्टाफ को बधाई देते हुए कहा कि आप सभी चाहे धूप हो,बरसात हो,या ठंडी का मौसम, हर परिस्थिति में अपनी ड्यूटी को पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाते रहे है। यह न केवल हमारे समाज को सुरक्षित बनाने में मदद करता बल्कि आपकी मेहनत और सेवा भावना से अन्य लोग भी प्रेरणा लेते है। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए मीडिया माध्यम सबसे प्रभावी विकल्प है। इसके जरिये से हम अधिक से अधिक लोगों तक अपनी बात पहुंचा सकते है। इसके अलावा सड़क यातायात करते हुए किसी भी नागरिक को सड़क मार्ग पर स्ट्रीट लाइट का आवश्यकता महसूस होती अथवा सड़क मार्ग की वजह से किसी दुर्घटना का अंदेशा हो तो तुरंत यातायात विभाग को सूचित करें।सड़क सुरक्षा माह के दौरान पुलिस अधीक्षक श्री गौरव राय 2024 में सड़क दुर्घटनाओं में कमी को एक उपलब्धि के रूप में प्रस्तुत करते हुए कहा कि 2025 में भी सड़क दुर्घटनाओं को शून्य करने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने हेलमेट के उपयोग को प्रोत्साहित करने के अपने अनूठा प्रयास का उल्लेख करते हुए बताया कि इसके तहत बिना हेलमेट वाले चालकों से जुर्माना वसूल कर उन्ही के लिए हेलमेट खरीदने की पहल के अच्छे परिणाम निकले है। यह न केवल सड़क सुरक्षा बढ़ाने का प्रयास है बल्कि लोगों को जागरूक करने का एक अनूठा तरीका भी है। इस प्रकार की योजनाएं न केवल दुर्घटनाओं को कम करती है बल्कि यातायात नियमों के प्रति नागरिकों में जिम्मेदारी की भावना भी विकसित करती है। इस अवसर पर जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सुनीता भास्कर, जिला पंचायत सदस्य श्री रामूराम भास्कर, नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री धीरेन्द्र प्रताप सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि, जिला पंचायत सीईओ श्री जयंत नाहटा, एडिशनल एसपी श्री स्मृतिक राजनाला, डीएसपी श्री नसर सिद्दीकी, श्री आशीष नेताम, श्री राहुल उइके, श्री कमलजीत पाटले, कल्पना वर्मा, अंजू कुमारी,टीआई श्री धनंजय सिन्हा सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद थे।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article राजनांदगांव : पीएचई के उपखंड डोंगरगढ़ में पदस्थ स्थल सहायक श्री विपिन देशकर को सेवानिवृत्ति पर दी गई भावभीनी विदाई.
Next Article 1735733257 6f8eb08bd97bda1845a3 1 जशपुरनगर : रामलला के निराले दर्शन से विद्यावती का मन हुआ निहाल.
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

file 00000000d79081fba2cba7aab45640ab
सांप ने तो एक बार डसा था, बाबू ने मुआवजे पर भी डस लिया!
Blog July 29, 2026
Collage New Doc 07 28 2026 16.00 2 scaled
छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के न्यायाधिपति श्री सचिन सिंह राजपूत का भव्य स्वागत अधिवक्ता संघ घरघोड़ा का कार्यक्रम
Blog July 28, 2026
Screenshot 20260728 153503
शिवभक्ति और आस्था का संगम: भोरमदेव में UNA Music के प्रथम भक्ति गीत का लोकार्पण
Blog July 28, 2026
IMG 20260727 WA0043
शराब ने छीनी जिंदगी, मुआवजे की रकम बनी मौत की वजह!आत्महत्या का मंच सजाया गया, लेकिन पुलिस ने पटकथा बदल दी…
Blog July 27, 2026

Categories

  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?