BhokochandBhokochand
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: दलित परिवार के आशियाने को उजाड़ने की साजिश, पीड़ित परिवार ने न्याय की लगाई गुहार
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

दलित परिवार के आशियाने को उजाड़ने की साजिश, पीड़ित परिवार ने न्याय की लगाई गुहार

Basant Ratre
Last updated: July 29, 2025 10:21 am
Basant Ratre 99 Views
Share
2 Min Read
IMG 20250728 160704 scaled
SHARE

घरघोड़ा, रायगढ़।
वार्ड क्रमांक 07 निवासी भरत खंडेल, जो एक दलित परिवार से हैं, ने आरोप लगाया है कि उनके पड़ोसी जगन्नाथ ठाकुर द्वारा वर्षों पुराने उनके आशियाने को बार-बार उजाड़ने की साजिश की जा रही है। इस संबंध में भीम आर्मी भारत एकता मिशन के जिला उपाध्यक्ष संपत कुर्रे द्वारा अनुविभागीय अधिकारी घरघोड़ा को ज्ञापन सौंपा गया है।

IMG 20250728 161332

ज्ञापन में बताया गया है कि भरत खंडेल के पिता स्व. प्रहलाद द्वारा लगभग 50 वर्ष पूर्व इस जमीन पर मकान बनाकर परिवार सहित निवास किया जा रहा है। लेकिन बीते दो दशकों से जगन्नाथ ठाकुर एवं उसके परिवार द्वारा भरत खंडेल को डराने-धमकाने, गाली-गलौज करने, नली को मुख्य द्वार से जोड़ने, आंगन में दीवार गिराकर निर्माण कार्य में बाधा डालने जैसी हरकतें की जा रही हैं।

ज्ञापन में यह भी उल्लेख है कि 15 दिसंबर 2022 को व्यवहार न्यायालय घरघोड़ा से त्रुटिवश कब्जा वारंट जारी हुआ और 10 सितंबर 2024 को नगर पंचायत द्वारा मकान खाली करने का नोटिस जारी किया गया, जबकि मामला न्यायालय में लंबित था। इसके बावजूद 14 जुलाई 2025 को पुलिस प्रोटेक्शन और राजस्व अमले के साथ जेसीबी मशीन से घर उजाड़ने की कोशिश की गई।

भरत खंडेल के अनुसार, राजस्व निरीक्षक द्वारा की गई भूमि सीमांकन में स्पष्ट हुआ कि विवादित भूमि (ख.नं. 455/6) पहले से ही जगन्नाथ ठाकुर के कब्जे में है, और पीड़ित दलित परिवार को नाजायज तरीके से परेशान किया जा रहा है।

भीम आर्मी ने चेताया प्रशासन
भीम आर्मी भारत एकता मिशन ने चेतावनी दी है कि यदि इस मामले में दोषियों पर शीघ्र कड़ी कार्रवाई नहीं की गई और पीड़ित परिवार को राहत नहीं मिली, तो संगठन सड़कों पर उतरकर उग्र आंदोलन करने को बाध्य होगा, जिसकी समस्त जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।

यह मामला न केवल न्यायिक दृष्टिकोण से गंभीर है बल्कि सामाजिक असमानता और जातिगत उत्पीड़न की भी ओर इशारा करता है। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर न्याय की मांग की है।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article रायपुर : बस्तर की महिलाएं बदल रही हैं आजीविका की तस्वीर
Next Article नागवंशी कल्याण युवा समाज रायगढ़ के तत्वाधान में ग्राम पंचायत घटगांव में नागपंचमी महोत्सव आज प्रथम दिवस कलश यात्रा एवं कबड्डी प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

IMG 20260424 WA0117
⚡ तेज रफ्तार का कहर: खंभे से टकराई बाइक, एक की मौत – दूसरा जिंदगी से जंग लड़ रहा
Blog April 24, 2026
spiral null 1777037049796
औचक निरीक्षण से हिली स्वास्थ्य व्यवस्था: हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं पर फोकस, लापरवाही पर सख्ती के संकेत
Blog April 24, 2026
file 00000000c5e47208a577f46b7fce2661
💥👉 24 अप्रैल को लगेगा रोजगार का बड़ा मेला – सैकड़ों युवाओं को मिलेगा मौका!
Blog April 23, 2026
IMG 20260423 172633
💥👉जांजगीर-चांपा में शिक्षकों की भर्ती का सुनहरा मौका, 9 मई तक करें आवेदन
Blog April 23, 2026

Categories

  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?