BhokochandBhokochand
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: घरघोड़ा अनुविभाग में मुआवज़ा घोटाले का फिर हों सकता है धमाका! एसडीएम पर करोड़ों के घोटाले का आरोप, जांच की मांग तेज
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

घरघोड़ा अनुविभाग में मुआवज़ा घोटाले का फिर हों सकता है धमाका! एसडीएम पर करोड़ों के घोटाले का आरोप, जांच की मांग तेज

Basant Ratre
Last updated: August 6, 2025 10:45 am
Basant Ratre 117 Views
Share
2 Min Read
collage 3 3 1754456287600
SHARE

घरघोड़ा। घरघोड़ा में जमीन अधिग्रहण और मुआवज़ा वितरण के नाम पर एक और बड़े घोटाले के उजागर होने की आहट तेज हो गई है। छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार कल्याण संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष श्याम भोजवानी ने मुख्यमंत्री और राजस्व मंत्री को पत्र लिखकर मांग की है कि हाल ही में ट्रांसफर हुए तत्कालीन एसडीएम मोर के पूरे कार्यकाल की उच्चस्तरीय जांच कराई जाए।

आरोप है कि एसडीएम मोर ने घरघोड़ा से पहले ट्रांसफर होने के बावजूद लंबे समय तक पद पर बने रहकर मुआवज़ा वितरण और सर्वे कार्य में गंभीर अनियमितताएं कीं।

कोयला खदान विस्तार के लिए अधिग्रहित की गई जमीनों पर निर्माण रोक के बावजूद अवैध निर्माण धड़ल्ले से हुए। बताया जा रहा है कि गलत सर्वे, फर्जी दस्तावेज़ और खास लोगों को फायदा पहुंचाने की योजनाबद्ध साज़िश के तहत करोड़ों की मुआवज़ा राशि का खेल खेला गया। सूत्रों का कहना है कि यह घोटाला उजागर हुआ तो ‘बजरमुड़ा कांड’ से भी बड़ा साबित हो सकता है।

गांव-गांव में मुआवज़ा माफिया सक्रिय
स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, एसडीएम मोर के कार्यकाल में राजस्व मामलों में पक्षपात और भ्रष्टाचार चरम पर रहा।

असली हकदार किसानों और मजदूरों को उनके अधिकार से वंचित कर राजनीतिक रसूखदारों और नजदीकी लोगों को मनमाने ढंग से मुआवज़ा राशि दी गई।

कई गांवों में रातों-रात भूमि अभिलेख बदले गए और करोड़ों रुपये जारी किए गए। ग्रामीणों का आरोप है कि प्रशासन ने निर्माण रोक आदेश की अनदेखी करते हुए आलीशान इमारतें खड़ी करने वालों पर कोई कार्रवाई नहीं की।

सरकार की अगली चाल पर सबकी निगाहें
प्रदेश उपाध्यक्ष श्याम भोजवानी की चिट्ठी ने सियासी और प्रशासनिक गलियारों में हलचल मचा दी है।

अब सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि क्या सरकार तुरंत निष्पक्ष जांच बिठाकर आरोपियों पर कार्रवाई करेगी या मामला फाइलों में दबकर रह जाएगा।

जानकारों का मानना है कि अगर जांच ईमानदारी से हुई, तो घरघोड़ा का यह ‘करोड़ों का खेल’ कई बड़े नामों को बेनकाब कर सकता है।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article छत्तीसगढ़ : हादसों, राजनीतिक हलचल और मौसम के बीच दिनभर की बड़ी घटनाएं
Next Article IMG 20250807 WA0004 महाजेनको की कोल परियोजना शुरू करवाने, रोजगार और मुआवज़े की मांग को लेकर प्रभावित ग्रामीण पहुंचे रायगढ़; कलेक्टर और एसपी को सौंपा ज्ञापन
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

file 00000000c5e47208a577f46b7fce2661
💥👉 24 अप्रैल को लगेगा रोजगार का बड़ा मेला – सैकड़ों युवाओं को मिलेगा मौका!
Blog April 23, 2026
IMG 20260423 172633
💥👉जांजगीर-चांपा में शिक्षकों की भर्ती का सुनहरा मौका, 9 मई तक करें आवेदन
Blog April 23, 2026
IMG 20260423 WA0021
💥👉बड़ी खबर: छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा यू-टर्न, सरकारी कर्मचारियों पर राजनीतिक गतिविधियों को लेकर आदेश स्थगित
Blog April 23, 2026
spiral null 1776942615691
💥👉बड़ी खबर: पोरडी में सड़क हादसा, एक युवक की मौके पर मौत, दूसरा गंभीर घायल
Blog April 23, 2026

Categories

  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?