BhokochandBhokochand
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Search
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: मोहला : सुशासन तिहार के अंतर्गत जनसरोकारों से संबंधित आवेदनों को सर्वोच्च प्राथमिकता से निराकरण करें-कलेक्टर
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

मोहला : सुशासन तिहार के अंतर्गत जनसरोकारों से संबंधित आवेदनों को सर्वोच्च प्राथमिकता से निराकरण करें-कलेक्टर

Basant Ratre
Last updated: April 16, 2025 7:39 pm
Basant Ratre 92 Views
Share
3 Min Read
SHARE

जिलाधिकारी आवेदनों का परीक्षण कर वास्तविक और गुणवत्तायुक्त निराकरण करेंअपात्रता की स्थिति में वास्तविक कारणों का उल्लेख करते हुए संबंधित आवेदक को अवगत कराये मोहला 16 अप्रैल 2025कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति ने जिला कार्यालय के सभाकक्ष में अधिकारियों की बैठक लेकर सुशासन तिहार के अंतर्गत विभागों को प्राप्त आवेदनों के अद्यतन स्थिति की गहन समीक्षा की। कलेक्टर ने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी अधिकारी जनसरोकारों से संबंधित आवेदनों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए निराकरण करना सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने निर्देशित करते हुए कहा कि पेंशन भुगतान, राशन कार्ड, नल जल कनेक्शन, प्रधानमंत्री आवास योजना जैसे आवेदनों को परीक्षण कर पात्रता पाए जाने पर अनिवार्य रूप से योजनाओं से लाभान्वित करने के सख्त निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि अपने-अपने विभागों में प्राप्त आवेदनों को अपने निगरानी में परीक्षण करें। उन्होंने कहा कि अधीनस्थ कर्मचारी की भरोसे ना रहे। विभागों को प्राप्त ऐसे आवेदन जो विभाग से संबंधित नहीं है, ऐसे आवेदनों को अन्य विभाग में स्थानांतरित करने के पूर्व सतर्कता के साथ परीक्षण उपरांत ही वास्तविक विभाग में स्थानांतरित करने के निर्देश दिए हैं।कलेक्टर ने बैठक में अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सुशासन तिहार के अंतर्गत शिकायतों से संबंधित आवेदनों को को बेहद गंभीरता से लेवें। निराकरण में संवेदनशीलता का परिचय देवें। कलेक्टर ने कहा कि प्रतिदिन आवेदनों के अद्यतन स्थिति से अपडेट रहें। शिविर के पूर्व विभागों को प्राप्त सभी आवेदनों का परीक्षण कर निराकरण कर लेने के निर्देश दिए गए हैं। बैठक में यह भी कहा कि विभागों को मिले सभी आवेदनों के निराकरण में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखें। किसी भी आवेदन को बिना परीक्षण किए बगैर अस्वीकृत नहीं करने के निर्देश दिए गए हैं। कलेक्टर अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि ऐसे आवेदक जिसका निराकरण किया जाना संभव न हो अथवा अपात्रता की श्रेणी में हो, ऐसे आवेदनों को अस्वीकृत करने संबंधी प्रमुख कारणों का उल्लेख करते हुए संबंधित आवेदन को अवगत कराया जाए। कलेक्टर ने बैठक में एक-एक कर विभागों को प्राप्त मांगो और शिकायतों से संबंधित आवेदनों के अद्यतन स्थिति की समीक्षा की। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि यह ध्यान रखें की कोई भी आवेदन एक से अधिक बार अन्य विभाग को स्थानांतरित नहीं होनी चाहिए, इसका कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए हैं। बैठक में अपर कलेक्टर श्री विजेन्द्र सिंह पाटले, जिला पंचायत सीईओ सुश्री भारती चन्द्राकर, सहित सभी विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article दंतेवाड़ा : क्षीर सागर मिल्क प्लांट से संबंधित उपकरण लगाये जाने के संबंध में निविदाएं आमंत्रित
Next Article कोरिया : अपर कलेक्टर ने हरी झंडी दिखाकर पोषण रथ को किया रवाना
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

spiral null 1787308483144
हाथ में अधिकार, चेहरे पर खुशी: छर्राटांगर में 190 ग्रामीणों को मिला स्वामित्व पट्टा, सांसद राधेश्याम राठिया ने बांटे अधिकार अभिलेख
घरघोडा़ रायगढ़ August 21, 2026
पंडरिया विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से ग्राम पंचायत दामापुर में लिंक कोर्ट (नवीन अप तहसील) की स्थापना की मिली सौगात
कवर्धा August 20, 2026
गांव छरटांगार में 21 अगस्त को होगा स्वामित्व योजना का अधिकार अभिलेख वितरण कार्यक्रम
घरघोडा़ रायगढ़ August 20, 2026
IMG 20260820 WA0007
रायगढ़ और घरघोड़ा में धूमधाम से मनाया गया भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश बेहरा का जन्मदिन वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी व भाजपा जिलाध्यक्ष अरुणधर दीवान समेत वरिष्ठ नेताओं ने दी शुभकामनाएं
घरघोडा़ रायगढ़ August 20, 2026

Categories

  • Blog
  • कवर्धा
  • खेल
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • डभरा
  • तमनार
  • पंडरिया
  • भटगांव
  • राजधानी
  • रायगढ़
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?