BhokochandBhokochand
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Search
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: टेली मेडिसिन सेवाओं से दूरस्थ अंचल के ग्रामवासियों को करें लाभान्वित: कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी अनुभाग स्तर पर आयोजित होंगे पाक्षिक समय-सीमा की बैठक, सभी एसडीएम को कलेक्टर के निर्देश धान खरीदी के लिए उपार्जन केंद्रों में जरूरी व्यवस्थाओं के निर्देश कलेक्टर चतुर्वेदी ने ली समय-सीमा की बैठक रायगढ़
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

टेली मेडिसिन सेवाओं से दूरस्थ अंचल के ग्रामवासियों को करें लाभान्वित: कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी अनुभाग स्तर पर आयोजित होंगे पाक्षिक समय-सीमा की बैठक, सभी एसडीएम को कलेक्टर के निर्देश धान खरीदी के लिए उपार्जन केंद्रों में जरूरी व्यवस्थाओं के निर्देश कलेक्टर चतुर्वेदी ने ली समय-सीमा की बैठक रायगढ़

Basant Ratre
Last updated: September 16, 2025 9:35 am
Basant Ratre 84 Views
Share
4 Min Read
2 27
SHARE

रायगढ़, 15 सितम्बर 2025/ कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा की बैठक लेकर विभागीय काम-काज की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने टेली मेडिसिन का व्यापक प्रचार प्रसार दूरस्थ इलाकों के ग्रामीण क्षेत्रों में करने के निर्देश संबंधित एसडीएम और स्वास्थ्य विभाग को दिए गए। उन्होंने कहा कि इस पहल से लोगों को हर बार जिला मुख्यालय तक आने की जरूरत नहीं होगी। हमारा प्रयास होना चाहिए कि अधिक से अधिक लोगों को इस योजना का लाभ मिले। कलेक्टर श्री चतुर्वेदी ने स्वास्थ्य विभाग से जुड़े निर्माण कार्यों की प्रगति की भी जानकारी ली।

4 20

कलेक्टर श्री चतुर्वेदी ने कहा कि अब तक डेंगू का कोई केस नहीं आया है ये राहत की बात है। इसके लिए स्वास्थ्य और नगर निगम ने फील्ड पर सतर्कता और सक्रियता से काम किया है। यही सतर्कता आगे नवंबर-दिसंबर माह तक बनाए रखना जरूरी है। आयुष्मान कार्ड और वय वंदन योजना निर्माण के बारे में स्वास्थ्य विभाग से जानकारी ली। उन्होंने प्रतिदिन के टारगेट के अनुसार कार्ड निर्माण और अपडेशन के बारे में आंकड़े की समीक्षा की। जहां अपेक्षानुरूप प्रगति नहीं दिखी वहां कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश। कलेक्टर श्री चतुर्वेदी ने भू-अर्जन के पश्चात सभी तहसीलों में भू-अभिलेख रिकॉर्ड दुरुस्ती की जानकारी ली। उन्होंने सभी विभागों से अपडेटेड रिकॉर्ड प्रदान करने के निर्देश दिए, जिससे तहसीलों में रिकॉर्ड सुधार पूर्ण किया जा सके। कलेक्टर श्री चतुर्वेदी ने प्राप्त जानकारी के आधार पर पटवारियों के माध्यम से रिकॉर्ड अपडेट करने के निर्देश सभी एसडीएम को दिए।

कलेक्टर श्री चतुर्वेदी ने रायगढ़ जिले के छात्रावास में अन्य जिलों से पढ़ रहे छात्रों के जाति प्रमाण पत्र बनाने के लिए उक्त जिले में पत्राचार कर जानकारी भेज कर प्रमाण पत्र बनवाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री चतुर्वेदी ने आदि कर्मयोगी योजना के क्रियान्वयन के लिए सभी स्तरों पर प्रशिक्षण के पश्चात योजनानुसार कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को इसमें अपनी योजनाओं से संबंधित तैयारी पूरी रखने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत श्री जितेन्द्र यादव, सहायक कलेक्टर श्री अक्षय डोसी, डीएफओ रायगढ़ श्री अरविंद पीएम, अपर कलेक्टर श्री अपूर्व प्रियेश टोप्पो, अपर कलेक्टर श्री रवि राही, अपर कलेक्टर डॉ.प्रियंका वर्मा सहित समस्त विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।अनुभाग स्तर पर हर 15 दिन में लें समय-सीमा की बैठककलेक्टर श्री चतुर्वेदी ने कहा कि जिला स्तर पर योजनाओं की प्रगति की समीक्षा के साथ ब्लॉक और तहसील में चल रहे कार्यों की मॉनिटरिंग स्थानीय स्तर पर भी आवश्यक है। उन्होंने सभी एसडीएम को हर 15 दिन में अनुभाग स्तर की समय-सीमा की बैठक लेकर विभागीय योजनाओं के प्रगति की समीक्षा करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर श्री चतुर्वेदी ने धान खरीदी की तैयारियों के लिए उपार्जन केंद्रों में सभी जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए कहा गया। उन्होंने बारदाना संग्रहण बढ़ाने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री चतुर्वेदी ने खम्हार पाकुट में चल रहे कार्य की जानकारी ली। ईई पीएचई ने बताया कि प्लिंथ लेवल काम हो गया है। फैब्रिकेटेड स्ट्रक्चर आने वाला है, जिसे इंस्टॉल कर आगे का कार्य पूरा किया जाएगा।स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान की तैयारी के निर्देशस्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान 17 सितंबर से शुरू होने जा रहा है। इस अभियान में महिलाएं और किशोरी बालिकाओं को इस अभियान में जोड़ा जाएगा। स्वास्थ्य परीक्षण के साथ स्वस्थ जीवनशैली जागरूकता इस अभियान का प्रमुख हिस्सा है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा जरूरी तैयारी करने के निर्देश कलेक्टर श्री चतुर्वेदी ने देते अन्य सम्बंधित विभागों को भी अभियान में भागीदारी के लिए कहा।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article IMG 20250915 WA0026 आदि कर्मयोगी अभियान पर घरघोड़ा जनपद में कार्यशाला: विकास के नए युग की शुरुआत, 2 अक्टूबर तक चलेंगे ट्रांजिट वाक
Next Article IMG20250916111139 scaled रायगढ़ कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने घरघोड़ा में पटवारी–आरआई की बैठक ली, दिए जरूरी निर्देश
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

IMG 20260824 WA0005
थाने के बगल में चोरों का ‘ऑपरेशन छत’: दो दुकानों में लाखों की सेंध, पुलिस को खुली चुनौती!
घरघोडा़ रायगढ़ August 24, 2026
spiral null 1787498055240
घरघोड़ा में ‘परी फैंसी जनरल मार्ट’ का भव्य शुभारंभ, नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र चौधरी ने काटा फीता
घरघोडा़ रायगढ़ August 23, 2026
IMG 20260823 WA0030
NTPC तिलईपल्ली में ड्राइवर की मौत के बाद धरना समाप्त, प्रशासन की पहल पर गतिरोध हुआ समाप्त
घरघोडा़ रायगढ़ August 23, 2026
IMG 20260823 WA0016
बरौद खदान विवाद में नया मोड़: आरोपों की जगह कथित वसूली पर प्रशासन की नजर महेंद्र चौधरी पर लगाए गए आरोपों पर SECL अधिकारी ने उठाए सवाल, 18 अगस्त की घटना से किया इनकार — संघ के नाम पर टोकन व कथित वसूली को लेकर प्रशासन ने दी सख्त चेतावनी
घरघोडा़ रायगढ़ August 23, 2026

Categories

  • Blog
  • कवर्धा
  • खेल
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • डभरा
  • तमनार
  • पंडरिया
  • भटगांव
  • राजधानी
  • रायगढ़
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?