BhokochandBhokochand
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: उत्तर बस्तर कांकेर : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों को लेकर कलेक्टर ने ली बैठक
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

उत्तर बस्तर कांकेर : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों को लेकर कलेक्टर ने ली बैठक

Basant Ratre
Last updated: June 20, 2025 2:42 pm
Basant Ratre 49 Views
Share
2 Min Read
SHARE

उत्तर बस्तर कांकेर, 20 जून 202511

वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों को लेकर आज कलेक्टर श्री निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने अधिकारियों की बैठक लेकर आवश्यक निर्देश दिए।

कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को सौंपे गए दायित्वों के अनुकूल प्रोटोकॉल के अनुसार निर्वहन करने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि यह अत्यंत महत्वपूर्ण आयोजन है, जिसकी मॉनिटरिंग केन्द्र सरकार द्वारा की जा रही है, इसमें किसी भी प्रकार की कोताही न बरती जाए।

कलेक्टर ने आयुष मंत्रालय के द्वारा जारी किए गए पोर्टल में अधिकाधिक संख्या में पंजीयन कराने के भी निर्देश दिए। साथ ही सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को सुबह 6.30 बजे पीएम श्री नरहरदेव शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिए।अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के नोडल अधिकारी एवं एसडीएम कांकेर श्री अरूण वर्मा ने सभी अधिकारियों को सौंपे गए दायित्वों की जानकारी देते हुए सभी आवश्यक तैयारियां समय से पहले पूर्ण करने के लिए कहा। उन्होंने बताया कि उक्त सामूहिक योगाभ्यास में मुख्य अतिथि के रूप में कांकेर सांसद श्री भोजराज नाग उपस्थित रहेंगे

श्री वर्मा ने प्रोटोकॉल के अनुसार सभी अधिकारियों को अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के लिए कहा। उल्लेखनीय है कि आयुष मंत्रालय भारत सरकार द्वारा इस वर्ष ‘योग संगम’ की थीम पर सामूहिक योगाभ्यास किया जाएगा। इसी तरह विकासखण्ड के नगरीय निकायां, ग्राम पंचायतों में ‘हरित योग’ की थीम पर आधारित सामूहिक योगाभ्यास कराया जाएगा। इसमें गणमान्य नागरिकों, दिव्यांगजन, उभयलिंगी व्यक्ति, वंचित समूह, विशेष रूप से पिछड़ी जनजाति समूह, समस्त आयु वर्ग के महिला, पुरूष, एनजीओ, विभिन्न संस्थाओं एवं छात्र-छात्राओं को सम्मिलित किया जाएगा। सामूहिक योग के आयोजन स्थल तक लाने-ले जाने हेतु परिवहन व्यवस्था की जिम्मेदारी समाज कल्याण विभाग को सौंपी गई है। बैठक में संबंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article उत्तर बस्तर कांकेर : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस : जिला स्तरीय सामूहिक योगाभ्यास में सांसद श्री नाग होंगे शामिल
Next Article महासमुंद : किसानों के लिए दलहन-तिलहन बीज नगद में उठाव हेतु उपलब्ध
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

रायपुर : मुख्यमंत्री निवास में होली के रंगों की बौछार: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अधिकारियों-कर्मचारियों संग खेली होली
Blog March 4, 2026
रंगों की बौछार से सराबोर हुआ हसौद का मिलन चौक, होली की तैयारियां चरम पर
Blog March 3, 2026
राजनांदगांव : 20 लीटर हाथ भट्ठी कच्ची महुआ शराब एवं 120 किलोग्राम महुआ लाहन जप्त
Blog March 3, 2026
राजनांदगांव : आत्मा योजना अंतर्गत छुरिया में कृषि प्रशिक्षण आयोजित
Blog March 3, 2026

Categories

  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?