BhokochandBhokochand
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: जगदलपुर : चित्रकोट महोत्सव 2026 का गुरुवार को होगा समापन समारोह
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

जगदलपुर : चित्रकोट महोत्सव 2026 का गुरुवार को होगा समापन समारोह

Basant Ratre
Last updated: February 18, 2026 4:57 pm
Basant Ratre 11 Views
Share
2 Min Read
SHARE

जगदलपुर, 18 फरवरी 2026

विश्व प्रसिद्ध और एशिया के नियाग्रा के रूप में विख्यात चित्रकोट जलप्रपात के पावन तट पर आयोजित हो रहे दो दिवसीय चित्रकोट महोत्सव-2026 का भव्य समापन गुरुवार 19 फरवरी को होने जा रहा है।

छत्तीसगढ़ शासन और छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के तत्वावधान में आयोजित इस रजत जयंती वर्ष के महोत्सव का समापन समारोह शाम 05 बजे से प्रारंभ होगा।

इस गरिमामयी संध्या में मुख्य अतिथि सांसद बस्तर श्री महेश कश्यप होंगे, जबकि अध्यक्षता चित्रकोट के विधायक श्री विनायक गोयल करेंगे।

समारोह में अति विशिष्ट अतिथि के रूप में जगदलपुर के विधायक श्री किरण सिंह देव अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे। उनके साथ ही बस्तर विधायक श्री लखेश्वर बघेल, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती वेदवती कश्यप और जगदलपुर महापौर श्री संजय पाण्डे, छत्तीसगढ़ बेवरेजेस कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष श्री श्रीनिवास राव मद्दी,

अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष श्री रूपसिंह मंडावी, जिला केंद्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष श्री दिनेश कश्यप, जिला पंचायत के उपाध्यक्ष श्री बलदेव मंडावी, जगदलपुर नगर निगम सभापति श्री खेमसिंह देवांगन, जनपद पंचायत लोहण्डीगुड़ा की अध्यक्ष श्रीमती पदमा लच्छूराम कश्यप, जिला पंचायत सदस्य श्री चंद्रभान कश्यप, श्री योगेश बैज और स्थानीय सरपंच श्री भंवर मौर्य सहित कई क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों की सहभागिता विशिष्ट अतिथि के रूप में रहेगी।

आयोजन समिति ने इस ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महाकुंभ के समापन अवसर पर आम जनता को सादर आमंत्रित किया है ताकि वे बस्तर की इस अनूठी परंपरा और प्राकृतिक सुंदरता के साक्षी बन सकें।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article एमसीबी : भूमि अधिग्रहण को लेकर मेंड्राडोल, परसगढ़ी और चैनपुर में ग्रामसभा आयोजन
Next Article बलरामपुर : ग्रामीण क्षेत्रों में पशु चिकित्सा सेवाओं का विस्तार
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

IMG 20260221 WA0014
प्रशासन, एनटीपीसी तलईपल्ली प्रबंधन एवं प्रभावित ग्रामवासियों की त्रिपक्षीय बैठक संपन्न
Blog February 21, 2026
IMG 20260221 WA0001
“जनसेवा का सशक्त उदाहरण: South Eastern Coalfields Limited–एवं NTPC तलईपल्ली की सौगात से घरघोड़ा अस्पताल की बदलेगी तस्वीर
Blog February 21, 2026
रायपुर : मगरमच्छ का सुरक्षित रेस्क्यू, जंगल सफारी में मिला नया आश्रय
Blog February 21, 2026
रायपुर : उप मुख्यमंत्री ने छत्रपति शिवाजी के प्रतिमा का किया लोकार्पण
Blog February 21, 2026

Categories

  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?