BhokochandBhokochand
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Search
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: “जनसेवा का सशक्त उदाहरण: South Eastern Coalfields Limited–एवं NTPC तलईपल्ली की सौगात से घरघोड़ा अस्पताल की बदलेगी तस्वीर
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

“जनसेवा का सशक्त उदाहरण: South Eastern Coalfields Limited–एवं NTPC तलईपल्ली की सौगात से घरघोड़ा अस्पताल की बदलेगी तस्वीर

Basant Ratre
Last updated: February 21, 2026 8:08 am
Basant Ratre
Share
3 Min Read
IMG 20260221 WA0001
SHARE


घरघोड़ा। क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ और व्यवस्थित बनाने की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL) रायगढ़ क्षेत्र एवं एनटीपीसी तलईपल्ली कोयला खनन परियोजना ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) घरघोड़ा को आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए हैं। इस संयुक्त सहयोग से अस्पताल की स्वच्छता व्यवस्था, संक्रमण नियंत्रण प्रणाली तथा सेवा गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार की उम्मीद जताई जा रही है।

1002170575


तलईपल्ली कोयला खनन परियोजना द्वारा अपनी सामुदायिक विकास गतिविधियों के अंतर्गत सीएचसी घरघोड़ा को 350 निर्धारित रंगों की बेडशीट प्रदान की गई हैं। यह सहयोग राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक (NQAS) प्रोटोकॉल के अनुरूप साप्ताहिक बेडशीट परिवर्तन व्यवस्था को व्यवस्थित और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से किया गया है।

50-बेड क्षमता वाले इस अस्पताल में विभिन्न वार्डों और श्रेणियों के लिए अलग-अलग रंगों की बेडशीट की आवश्यकता लंबे समय से महसूस की जा रही थी, जिसकी पूर्ति अब सुनिश्चित हो सकेगी। इससे मरीजों को स्वच्छ वातावरण मिलेगा और संक्रमण की संभावनाओं में कमी आएगी।

1002170574


बेडशीट का औपचारिक हस्तांतरण खंड चिकित्सा अधिकारी सेतराम पैकरा को किया गया। इस अवसर पर एसडीएम दुर्गा प्रसाद अधिकारी (आईएएस), तहसीलदार मनोज कुमार गुप्ता, नायब तहसीलदार सहोदर राम पैकरा तथा अच्युतानंद साहू, अपर महाप्रबंधक (LA/R&R/CD-CSR), तलईपल्ली कोयला खनन परियोजना सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।


इसी कड़ी में SECL रायगढ़ क्षेत्र ने अपनी कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) पहल के तहत घरघोड़ा स्थित शासकीय अस्पताल को 12 किलोग्राम क्षमता एवं 5-स्टार रेटिंग वाली दो पूर्णतः स्वचालित वॉशिंग मशीनें भी प्रदान कीं। इन मशीनों की सहायता से अस्पताल में उपयोग होने वाली चादरें, परदे, यूनिफॉर्म तथा अन्य कपड़ों की नियमित और प्रभावी धुलाई संभव हो सकेगी। इससे अस्पताल की स्वच्छता व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी तथा संक्रमण नियंत्रण मानकों को बेहतर ढंग से लागू किया जा सकेगा।


SECL और NTPC तलईपल्ली परियोजना के अधिकारियों ने कहा कि कंपनियां क्षेत्रीय समुदाय के स्वास्थ्य, शिक्षा और आधारभूत सुविधाओं के विकास के प्रति प्रतिबद्ध हैं। भविष्य में भी जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देते हुए स्थानीय स्तर पर सहयोग जारी रखा जाएगा।


अस्पताल प्रबंधन ने दोनों संस्थानों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उपलब्ध कराए गए संसाधनों से अस्पताल की कार्यक्षमता में वृद्धि होगी और मरीजों को बेहतर, सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकेंगी।


उल्लेखनीय है कि SECL रायगढ़ क्षेत्र एवं एनटीपीसी तलईपल्ली कोयला खनन परियोजना द्वारा शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, स्वच्छता और अन्य बुनियादी सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण हेतु निरंतर सामुदायिक विकास कार्य किए जा रहे हैं, जिससे क्षेत्र के आम नागरिकों को प्रत्यक्ष लाभ मिल रहा है।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X

Like this:

Like Loading…

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article रायपुर : मगरमच्छ का सुरक्षित रेस्क्यू, जंगल सफारी में मिला नया आश्रय
Next Article IMG 20260221 WA0014 प्रशासन, एनटीपीसी तलईपल्ली प्रबंधन एवं प्रभावित ग्रामवासियों की त्रिपक्षीय बैठक संपन्न
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

विधायक भावना बोहरा की पहल से वनांचल की बेटियों को मिलेगी नई उड़ान, कुई-कुकदुर महाविद्यालय हेतु 12 अक्टूबर से शुरू होगी निःशुल्क बस सेवा
कबीरधाम October 6, 2026
IMG 20261006 144450
बिजली कर्मचारियों का हल्लाबोल! रायपुर में प्रदर्शन, 18 नवंबर को सामूहिक अवकाश का ऐलान! .
छत्तीसगढ़ रायपुर October 6, 2026
spiral null 1791190173407
NTPC तलाईपाली के गेट पर प्रभावितों का धरना, दस मांगों पर अड़े ग्रामीण आज प्रशासन–NTPC–ग्रामीणों के बीच त्रिपक्षीय वार्ता, मीडिया कवरेज को लेकर भी उठे सवाल PRO ने कहा मिडिया इज नाट अलाउटेड
घरघोडा़ रायगढ़ October 5, 2026
file 0000000032e48207aaa39810b0a832f6
 छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी का बड़ा मौका, 1710 पदों पर भर्ती परीक्षा की घोषणा
घरघोडा़ रायगढ़ October 5, 2026

Categories

  • Blog
  • कबीरधाम
  • कवर्धा
  • खेल
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • जांजगीर-चांपा
  • डभरा
  • तमनार
  • पंडरिया
  • पामगढ़
  • भटगांव
  • राजधानी
  • रायगढ़
  • रायपुर
  • लैलूंगा
  • शक्ति
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?
%d