BhokochandBhokochand
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Search
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: एमसीबी : भूमि अधिग्रहण को लेकर मेंड्राडोल, परसगढ़ी और चैनपुर में ग्रामसभा आयोजन
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

एमसीबी : भूमि अधिग्रहण को लेकर मेंड्राडोल, परसगढ़ी और चैनपुर में ग्रामसभा आयोजन

Basant Ratre
Last updated: February 18, 2026 4:43 pm
Basant Ratre
Share
3 Min Read
SHARE

जनसुनवाई में दस्तावेजों के साथ उपस्थित होने की अपील

एमसीबी/18 फरवरी 2026

न्यायालय अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं सक्षम प्राधिकारी भू-अर्जन मनेंद्रगढ़ द्वारा ग्राम मनेंद्रगढ़ (चैनपुर) से चिरमिरी (साजा पहाड़) तक प्रस्तावित सड़क निर्माण, चौड़ीकरण एवं उन्नयन कार्य के लिए प्रभावित ग्रामों में भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया को लेकर प्रेस विज्ञप्ति जारी की गई है।

यह मार्ग कुल 17.00 किलोमीटर का है, जिसकी वास्तविक लंबाई 17.40 किलोमीटर बताई गई है। इस परियोजना में पुल-पुलियों सहित निर्माण कार्य किया जाना प्रस्तावित है।अनुविभागीय अधिकारी राजस्व द्वारा आदेश में बताया गया है कि इस सड़क परियोजना के अंतर्गत कुल तीन ग्रामों मेंड्राडोल, परसगढ़ी एवं चैनपुर की भूमि अधिग्रहित की जानी है।

भूमि अधिग्रहण अधिनियम की धारा 4 के तहत सामाजिक समाघात निर्धारण दल का गठन कर दिया गया है और अधिग्रहण की कार्यवाही के लिए ग्रामसभा के माध्यम से जनसुनवाई आयोजित की जाएगी। इसके लिए तिथियां एवं समय भी निर्धारित कर दिए गए हैं।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ग्राम मेंड्राडोल में 20 फरवरी 2026 को प्रातः 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक जनसुनवाई आयोजित होगी, जिसमें कुल 14 खसरों की भूमि प्रभावित है। इसी दिन ग्राम परसगढ़ी में दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक जनसुनवाई होगी, जहां 7 खसरों की भूमि प्रस्तावित रूप से अधिग्रहण में शामिल है।

वहीं ग्राम परसगढ़ी में 21 फरवरी 2026 को प्रातः 11 बजे से जनसुनवाई आयोजित की जाएगी, जिसमें 23 खसरों की भूमि प्रभावित बताई गई है। इस प्रकार कुल 44 खसरों की भूमि इस परियोजना से प्रभावित होगी।

प्रशासन ने प्रभावित ग्रामों के समस्त भूमि स्वामियों, सह-स्वामियों एवं कृषकों से अपील की है कि वे जनसुनवाई के दौरान अनिवार्य रूप से उपस्थित होकर अपने-अपने भूमि संबंधी दस्तावेज जैसे खसरा, बी-1, ऋण पुस्तिका, विक्रय पत्र, नामांतरण, डायवर्सन, न्यायालयों में लंबित प्रकरणों की जानकारी एवं अन्य आवश्यक दस्तावेज साथ लेकर आएं और कार्यवाही में सहयोग करें।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यदि कोई भूमि स्वामी सर्वेक्षण या जनसुनवाई के समय अनुपस्थित रहता है अथवा आवश्यक जानकारी उपलब्ध नहीं कराता है, तो भविष्य में किसी प्रकार के वाद-विवाद की स्थिति में उसकी स्वयं की जिम्मेदारी होगी तथा उपलब्ध शासकीय अभिलेखों के आधार पर कार्यवाही की जाएगी।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X

Like this:

Like Loading…

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article गौरेला पेंड्रा मरवाही : ऋण प्रकरणों को लंबित रखने पर बैंकर्स के प्रति कलेक्टर ने जताया कड़ी नाराजगी
Next Article जगदलपुर : चित्रकोट महोत्सव 2026 का गुरुवार को होगा समापन समारोह
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

IMG 20261027 201657
झलप में डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर की प्रतिमा खंडित करने का मामला, बसपा ने की आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग
रायपुर छत्तीसगढ़ October 27, 2026
किसुनगढ़ में खुदाई के दौरान मिला मानव खोपड़ी का पुराना कंकाल, पंडरिया पुलिस की जांच-पड़ताल जारी
कबीरधाम October 25, 2026
IMG 20261025 173521 scaled
 घरघोड़ा में पूनम क्लॉथ का दीपावली एवं छठ धमाका, कपड़ों की खरीदारी पर जीतें शानदार इनाम!
घरघोडा़ रायगढ़ October 25, 2026
file 00000000aa748207977b4eb4677c8f70
रायगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट, कलेक्टर ने जारी किए सख्त निर्देश 27 से 29 अक्टूबर तक अतिभारी वर्षा की आशंका, प्रशासन अलर्ट मोड पर; बाढ़ और जलभराव से निपटने की तैयारी तेज
घरघोडा़ रायगढ़ October 25, 2026

Categories

  • Blog
  • कबीरधाम
  • कवर्धा
  • खेल
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • जांजगीर-चांपा
  • डभरा
  • तमनार
  • पंडरिया
  • पामगढ़
  • बोडला
  • भटगांव
  • राजधानी
  • रायगढ़
  • रायपुर
  • लैलूंगा
  • शक्ति
  • सारंगढ़
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?
%d