BhokochandBhokochand
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Search
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: धमतरी : धमतरी जिले में कक्षा पांचवीं और आठवीं के परीक्षा परिणाम घोषित
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

धमतरी : धमतरी जिले में कक्षा पांचवीं और आठवीं के परीक्षा परिणाम घोषित

Basant Ratre
Last updated: April 30, 2025 8:29 pm
Basant Ratre 100 Views
Share
3 Min Read
SHARE

दोनों परीक्षाओं में नगरी विकासखण्ड अव्वलधमतरी 30 अप्रैल 2025धमतरी जिले में कक्षा पांचवीं तथा आठवीं के परीक्षा परिणाम आज घोषित कर दिए गए हैं। शिक्षा सत्र 2024-25 के लिए घोषित परीक्षा परिणामों में पांचवीं कक्षा में जिले में 99.58 प्रतिशत विद्यार्थी सफल हुए हैं। वहीं आठवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम 98.06 प्रतिशत रहा है। कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने सभी सफल विद्यार्थियों को अपनी बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने सभी विद्यार्थियों से आगे भी मन लगाकर मेहनत से पढ़ाई करने और जीवन में सफल होने की आशा की है। जिला शिक्षा अधिकारी श्री जगदल्ले ने भी सभी सफल विद्यार्थियों को अपनी शुभकामनाएं दी है। शिक्षा सत्र 2024-25 के दौरान जिले में पांचवीं कक्षा की परीक्षा में 11 हजार 321 विद्यार्थी शामिल हुए थे, जिनमें से 11 हजार 274 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। 47 विद्यार्थी पूरक श्रेणी में हैं। कक्षा पांचवीं में नगरी विकासखण्ड का रिजल्ट जिले में सबसे अच्छा रहा है। नगरी विकासखण्ड में पांचवीं की परीक्षा में शामिल दो हजार 831 में से दो हजार 825 विद्यार्थी पास हुए हैं। नगरी विकासखण्ड का पांचवीं कक्षा का रिजल्ट 99.78 प्रतिशत रहा है। दूसरे स्थान पर मगरलोड विकासखण्ड का रिजल्द 99.67 प्रतिशत रहा। मगरलोड में एक हजार 844 विद्यार्थी पांचवीं की परीक्षा में बैठे थे, जिनमें से एक हजार 838 विद्यार्थी उत्तीर्ण घोषित किए गए हैं। कुरूद विकासखण्ड का कक्षा पांचवीं का रिजल्ट 99.50 प्रतिशत रहा। यहां परीक्षा में शामिल तीन हजार 257 विद्यार्थियों में से तीन हजार 241 विद्यार्थी पास हुए हैं। धमतरी विकासखण्ड में तीन हजार 389 विद्यार्थियों में से तीन हजार 370 विद्यार्थी पास हुए हैं। कक्षा पांचवीं में धमतरी विकासखण्ड का रिजल्ट 99.43 प्रतिशत रहा। इसी तरह कक्षा आठवीं के रिजल्ट में भी नगरी विकासखण्ड जिले में अव्वल रहा है, जहां 99.14 प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। कक्षा आठवीं की परीक्षा में नगरी विकासखण्ड में कुल दो हजार 686़ विद्यार्थी शामिल हुए थे, जिसमें से दो हजार 663 विद्यार्थी उत्तीर्ण घोषित किए गए हैं। 23 विद्यार्थी पूरक श्रेणी में आए हैं। दूसरे स्थान पर 98.05 प्रतिशत सफलता के साथ कुरूद विकासखण्ड रहा है। कुरूद विकासखण्ड में तीन हजार 498 विद्यार्थी आठवीं की परीक्षा में शामिल हुए थे, जिसमें से तीन हजार 430 विद्यार्थी उत्तीर्ण घोषित किए गए हैं। 68 विद्यार्थी पूरक श्रेणी में हैं। मगरलोड विकासखण्ड का कक्षा आठवीं का रिजल्ट 97.80 प्रतिशत रहा है। मरगलोड में कक्षा आठवीं की परीक्षा में शामिल दो हजार 44 विद्यार्थियों में से एक हजार 999 विद्यार्थी उत्तीर्ण और 45 विद्यार्थी पूरक श्रेणी में आए हैं। धमतरी विकासखण्ड में कक्षा आठवीं में विद्यार्थियों के उत्तीर्ण होने का प्रतिशत 97.46 रहा है। धमतरी विकासखण्ड में तीन हजार 821 विद्यार्थियों में से तीन हजार 724 विद्यार्थी आठवीं की परीक्षा में पास हुए हैं, 97 विद्यार्थियों की पूरक श्रेणी आई है।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article अम्बिकापुर : कलेक्टर और जिला पंचायत सीईओ ने किया दूरस्थ गांवों का दौरा, आवेदकों से लिया फीडबैक एवं निराकृत हितग्राहियों को सौंपे स्वीकृति प्रमाण पत्र
Next Article धमतरी : अब गांव से बाहर नहीं, बल्कि बसाहट के पास बनेंगे आंगनबाड़ी भवन
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

IMG 20260811 WA0015
महाजेंको कोल ब्लॉक: 7 गांवों का प्रस्तावित विस्थापन, प्रभावित परिवारों को चाहिए स्पष्ट पुनर्वास नीति
घरघोडा़ तमनार रायगढ़ August 11, 2026
IMG 20260811 065105
 शंखदेव मिश्रा को मिला ‘विश्वास-चेतना सम्मान  लेखन, समाजसेवा और जनजागरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए बलांगीर में हुए सम्मानित
घरघोडा़ रायगढ़ August 11, 2026
भारतीय ज्ञान परंपरा और संस्कृति से ही पत्रकारिता को मिलेगी सही दिशा
राजधानी August 10, 2026
तीन बहनों ने एक साथ पास की नीट परीक्षा, उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने घर पहुंचकर दी बधाई
कवर्धा August 10, 2026

Categories

  • Blog
  • कवर्धा
  • खेल
  • घरघोडा़
  • डभरा
  • तमनार
  • पंडरिया
  • भटगांव
  • राजधानी
  • रायगढ़
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?