कवर्धा। अमरकंटक से भोरमदेव तक 151 किलोमीटर की कांवड़ पदयात्रा में पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने कांवड़ियों के साथ सात दिनों तक पैदल चलकर श्रद्धा, संकल्प और सेवा का संदेश दिया। यात्रा के दौरान जगह-जगह श्रद्धालुओं और ग्रामीणों ने कांवड़ियों का स्वागत किया।



इसी क्रम में छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन, कबीरधाम द्वारा विधायक भावना बोहरा का पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया गया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष श्याम टंडन, प्रदेश सचिव विकास शुक्ला, उमेश छेदावी, टिकेश्वर साहू, गुरुदीप सिंह एवं तोरण कुमार सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
यूनियन पदाधिकारियों ने पदयात्रा की सराहना करते हुए इसे आस्था, सेवा और सामाजिक एकजुटता का प्रतीक बताया। यात्रा के दौरान हर-हर महादेव के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा।
अमरकंटक से शुरू हुई पदयात्रा का समापन भोरमदेव पहुंचकर भगवान भोरमदेव को जल अर्पित करने के साथ हुआ। विधायक भावना बोहरा ने स्वागत के लिए जर्नलिस्ट यूनियन का आभार जताते हुए कहा कि कांवड़ियों के साथ पैदल चलना उनके लिए श्रद्धा और सेवा का अवसर है।

