BhokochandBhokochand
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Search
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: दुर्ग: प्रतियोगी परीक्षाओं में वरदान साबित हो रही है छत्तीसगढ़ सरकार की योजना संबंधी पुस्तकें.
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

दुर्ग: प्रतियोगी परीक्षाओं में वरदान साबित हो रही है छत्तीसगढ़ सरकार की योजना संबंधी पुस्तकें.

Basant Ratre
Last updated: January 3, 2025 6:58 pm
Basant Ratre
Share
3 Min Read
1735906664 35bfbeb7a009e779808d
SHARE

विद्यार्थियों के लिए एक मार्गदर्शक और विश्वसनीय स्रोतदुर्ग, 3 जनवरी 2025/लइका मन पढ़ही त छत्तीसगढ़ हा आगे बढ़ही। जीवन में सफलता दिलाने के लिए पुस्तक एक मार्गदर्शक का काम करती है। मार्गदर्शक का नाम लेते ही छत्तीसगढ़ सरकार की योजना से संबंधित पुस्तकों का ख्याल जहन में आता है। छत्तीसगढ़ सरकार की जनमन पत्रिका एवं अन्य योजनाओं पर आधारित पुस्तकेे विद्यार्थियों के लिए सफलता की कुंजी है। पुस्तकों में प्रदेश की महत्वपूर्ण उपलब्धियों का संकलन है।राज्य सरकार की सभी पुस्तके उपलब्धियों और जनहितकारी फैसलों पर केन्द्रित है। इस पुस्तक में छत्तीसगढ़ सरकार की फ्लैगशिप योजना के साथ अन्य जन-कल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की जानकारी शामिल है। यह पुस्तक जनसंपर्क कार्यालय में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध है।संघ, राज्य लोक सेवा आयोग और व्यापम जैसी विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं का नाम आते ही विद्यार्थियों के मन मे एक डर और चिंता की भावना घर कर जाती है। परीक्षा नाम से ही सहम जाते हैं। जनसंपर्क विभाग की शासन की योजनाओं पर आधारित कल्याणकारी पुस्तके विद्यार्थियों का भविष्य लिख रही है। इन पुस्तकों में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई है, जिससे परीक्षार्थी उक्त पुस्तक का अध्ययन कर सफलता की सीढ़ी पार कर रहे हैं।यह पुस्तक प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों के लिए बहुत उपयोगी साबित हो रही है। जिले में संचालित विभिन्न एकेडमियों द्वारा जनमन पत्रिका, एक साल की महत्वपूर्ण उपलब्धियां, सुशासन के नवीन आयाम, उदित छत्तीसगढ़ जैसी पुस्तके सीजीपीएससी, व्यापाम, शिक्षक एवं पुलिस भर्ती परीक्षा की तैयारी में लगे विद्यार्थियों को निःशुल्क उपलब्ध कराई जा रही हैं। दुर्ग के न्यू आदर्श नगर में संचालित सृजन एकेडमी में सीजीपीएससी परीक्षा की तैयारी कर रही कुमारी अंजली महिलांगे ने बताया कि पुस्तक में सरकार की विभिन्न प्रकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं की जानकारी आकड़ों सहित बहुत ही अच्छे तरीके से दर्शायी गयी है। यह पुस्तक हमारे लिए बहुत उपयोगी साबित हो रही है। एक अच्छी पुस्तक के अभाव में हम परीक्षा में सफल नहीं हो पाते हैं। मार्केट में बहुत सारी पुस्तके उपलब्ध होते हुए भी एक विश्वसनीय और पारदर्शी पुस्तक का चुनाव कर पाना मुश्किल होता है, परंतु योजनाओं पर आधारित राज्य सरकार की पुस्तक हमारे लिए एक विश्वसनीय स्रोत के रूप में कार्य कर रही है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले हर अभ्यर्थी को यह पुस्तक जरूर पढ़नी चाहिए।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X

Like this:

Like Loading…

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article 1735910101 f64938764dfc026ebdb2 रायपुर : आशियाना बेगम को बच्चे के जतन के लिए सहारा बनी मिनीमाता महतारी जतन योजना.
Next Article बलरामपुर : जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण की बैठक 07 जनवरी को.
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

कबीरधाम पुलिस ने अवैध शराब, सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन और नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है।
कबीरधाम September 21, 2026
file 00000000ff7c82118adde60790be7f40
बीएस स्पंज की जनसुनवाई 28 सितंबर को ग्राम चारमार में: हजारों युवाओं के रोजगार की उम्मीद, सामाजिक सरोकारों से भी जुड़ा संस्थान
घरघोडा़ रायगढ़ September 20, 2026
IMG 20260920 WA0010
गुजराती स्कूल प्रबंधन के खिलाफ FIR दर्ज कराने हुसैनी सेना ने देवेंद्र नगर थाने का किया घेराव…
रायपुर छत्तीसगढ़ September 20, 2026
पंडरिया विधानसभा को विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से मिली ₹10.25 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की सौगात, ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में विकास को मिलेगी नई गति
कबीरधाम September 19, 2026

Categories

  • Blog
  • कबीरधाम
  • कवर्धा
  • खेल
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • जांजगीर-चांपा
  • डभरा
  • तमनार
  • पंडरिया
  • पामगढ़
  • भटगांव
  • राजधानी
  • रायगढ़
  • रायपुर
  • लैलूंगा
  • शक्ति
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?
%d