BhokochandBhokochand
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: पिछले साल से कम धान खरीदो, वरना निपटा दूंगा”: सारंगढ़ में अफसरशाही का ‘तुगलकी फरमान’, भड़कीं विधायक उत्तरी जांगड़े ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी!
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

पिछले साल से कम धान खरीदो, वरना निपटा दूंगा”: सारंगढ़ में अफसरशाही का ‘तुगलकी फरमान’, भड़कीं विधायक उत्तरी जांगड़े ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी!

Basant Ratre
Last updated: January 24, 2026 12:30 pm
Basant Ratre 60 Views
Share
4 Min Read
SHARE
IMG 20260124 WA0002

सारंगढ़/बिलाईगढ़। छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव सरकार जहाँ “किसानों का एक-एक दाना धान” खरीदने का दम भर रही है, वहीं सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में प्रशासन की पोल खोलता एक मामला सामने आया है।

यहाँ नियम-कायदों को ताक पर रखकर ‘दादागिरी’ का खेल चल रहा है। जिले के सहायक आयुक्त (सहकारिता) व्यास नारायण साहू (DR) पर आरोप है कि वे प्रबंधकों को धमका रहे हैं कि किसानों का टोकन काटा तो ‘नौकरी खा जाऊंगा’।

अधिकारी का ‘वायरल’ फरमान: “निपटा दूंगा...” मामले ने तब तूल पकड़ा जब एक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की बात सामने आई।

आरोपों के मुताबिक, 19 जनवरी को ली गई मीटिंग में DR व्यास नारायण साहू ने सभी प्रबंधकों को खुलेआम धमकी दी। उनका आदेश साफ़ था – “पिछले साल से कम धान खरीदी होनी चाहिए। अगर खरीदी का आंकड़ा कम नहीं हुआ, तो तुम सबको निपटा दूंगा, तुम्हारा पद खा जाऊंगा।”एक तरफ किसान अपनी उपज बेचने के लिए सोसाइटियों के चक्कर काट रहे हैं, वहीं जिम्मेदार कुर्सी पर बैठे अधिकारी का यह रवैया शासन की मंशा पर गंभीर सवाल खड़े करता है।

विधायक उत्तरी जांगड़े के तीखे तेवर: “ये DR होता कौन है? –

वायरल वीडियो और किसानों की बदहाली पर सारंगढ़ विधायक उत्तरी गणपत जांगड़े का गुस्सा फूट पड़ा है। उन्होंने अधिकारी की कार्यशैली को तानाशाही करार देते हुए सीधा हमला बोला है।> विधायक ने कड़े शब्दों में कहा : “ये व्यास नारायण साहू (DR) होता कौन है किसानों का धान रोकने वाला? यह तो अधिकारी है, इसे नियम से काम करना चाहिए। यह भाजपा की सरकार जब से आई है, किसान त्रस्त है।

हमारे (कांग्रेस) 5 साल के शासन में किसान कभी ऐसे नहीं भटका। आज छोटे किसान, जिनका 100-150 क्विंटल धान है, वो धूप में भूखे-प्यासे बैठे हैं। उन्हें आज-कल बोलकर घुमाया जा रहा है, लेकिन टोकन नहीं काटा जा रहा।”

“भाजपा राज में पटवारी कर रहे परेशान”

: विधायक ने आरोप लगाया कि सोसाइटियों में भाजपा के लोग बैठकर निर्देश दे रहे हैं कि “ऊपर का आदेश है, टोकन मत काटो।” पटवारियों द्वारा घर-घर जाकर निरीक्षण के नाम पर किसानों को डराया जा रहा है।

अगर कोठार में धान नहीं है और दूसरे कमरे में है, तो उसे रिजेक्ट किया जा रहा है। यह किसानों का मानसिक शोषण है।

अल्टीमेटम : सुधर जाओ, वरना होगा बड़ा ‘हल्ला बोल‘ विधायक उत्तरी जांगड़े ने प्रशासन को खुली चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि उक्त अधिकारी (DR) पर तत्काल कड़ी कार्यवाही होनी चाहिए और किसानों का टोकन बिना शर्त कटना चाहिए।> “अगर एक-दो दिन के भीतर किसानों की समस्या का समाधान नहीं हुआ और टोकन नहीं कटे, तो हम सारंगढ़ में एक बड़ा और उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे, जिसकी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।”

सवाल जिन्दा है :

क्या सरकार के “21 क्विंटल धान खरीदी” के वादे की हवा निकालने का काम उनके ही अधिकारी कर रहे हैं?

आखिर किसानों को धमकाने वाले ऐसे अफसर पर अब तक कार्रवाई क्यों नहीं हुई?

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article प्रेस विज्ञप्ति
Next Article file 000000008e4c71faaba6cc35c0f52dcc रायगढ़ रेंज में भालू का शिकार कर मांस खाने का मामला उजागर, तीन आरोपी गिरफ्तार
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

IMG 20260521 WA0003
विधायक भावना बोहरा ने न.पं. इन्दौरी में मिनी स्टेडियम सहित 2 करोड़ 84 लाख से अधिक के विकास व अधोसंरचना निर्माण कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन, सुशासन तिहार में किया जनसमस्याओं का निराकरण
Blog May 21, 2026
IMG 20260520 WA0012 1 scaled
विद्यार्थियों की सफलता पर गौरवान्वित हुआ पंडरिया विधानसभा, विधायक भावना बोहरा ने किया 62 मेधावी छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित
Blog May 20, 2026
IMG 20260520 105227
💥👉“गौ रक्षा” के नाम पर गुंडागर्दी? बसपा ने गोल्डी शर्मा की गिरफ्तारी की उठाई मांग
Blog May 20, 2026
IMG 20260517 WA00101
💥👉नंदेली PHC ने रचा गुणवत्ता का नया इतिहास: राष्ट्रीय टीम ने परखी व्यवस्था, रायगढ़ स्वास्थ्य मॉडल की गूंज अब दिल्ली तक
Blog May 19, 2026

Categories

  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?