BhokochandBhokochand
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Search
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़, सुव्यवस्थित और हर ग्राम पंचायत को सशक्त बनाने भाजपा सरकार प्रतिबद्ध : भावना बोहरा
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़, सुव्यवस्थित और हर ग्राम पंचायत को सशक्त बनाने भाजपा सरकार प्रतिबद्ध : भावना बोहरा

Basant Ratre
Last updated: February 1, 2026 11:11 am
Basant Ratre
Share
3 Min Read
IMG 20260201 WA0002
SHARE

पंडरिया विधानसभा के ग्रामीण, आदिवासी एवं वनांचल क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार हेतु हम प्रतिबद्ध हैं : भावना बोहरा

पंडरिया। ग्रामीण व वनांचल क्षेत्रों में निवासरत परिवारों के बेहतर स्वास्थ्य व स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार एवं मितानिन माताओं-बहनों के योगदान हेतु ग्राम स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण समिति के तत्वावधान में सामुदायिक भवन पंडरिया, वीर सावरकर भवन कवर्धा और मंगल भवन सहसपुर लोहरा में आयोजित विकासखंड स्तरीय स्वस्थ पंचायत एवं जन संवाद सम्मेलन में पंडरिया विधायक भावना बोहरा शामिल हुईं और जनता से संवाद कर उनकी समस्याओं का निराकरण किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीण स्वास्थ्य सुविधाओं को जन-जन तक पहुँचाने में सार्थक भूमिका निभाने वाली मितानिन माताओं-बहनों को सम्मानित कर उनका अभिनंदन किया।

इस अवसर पर विधायक भावना बोहरा ने कहा कि पंडरिया विधानसभा के ग्रामीण एवं आदिवासी वनांचल क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण को लेकर छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार द्वारा निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। क्षेत्र में स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए इसे जनसेवा का मूल आधार बनाया गया है। ग्रामीण अंचलों में आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत पात्र परिवारों को ₹5 लाख तक का निःशुल्क उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे गरीब और आदिवासी परिवारों को बड़ी राहत मिली है। वहीं राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के माध्यम से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, उप-स्वास्थ्य केंद्रों एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को आवश्यक संसाधनों से सुसज्जित किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए जननी सुरक्षा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान जैसे कार्यक्रमों का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है। इसके अंतर्गत गर्भवती महिलाओं की नियमित जाँच, सुरक्षित प्रसव और पोषण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।छत्तीसगढ़ की विशिष्ट पहचान बनी मितानिन दीदियाँ, आशा कार्यकर्ता एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ग्रामीण व वनांचल क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की महत्वपूर्ण कड़ी बनी हुई हैं। इनके माध्यम से टीकाकरण, पोषण जागरूकता और प्राथमिक उपचार की सेवाएँ घर-घर तक पहुँच रही हैं।

भावना बोहरा ने आगे कहा कि स्वस्थ पंचायत एवं जन संवाद सम्मेलन कार्यक्रम इन अभियानों को और गति देने के साथ ही जनता से रूबरू होकर उनकी समस्यों को सुनकर उसका निराकरण करने और सुविधाओं व स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। इसके साथ ही स्वच्छ भारत मिशन, जल जीवन मिशन और पोषण अभियान जैसी योजनाओं को स्वास्थ्य से जोड़कर लागू किया जा रहा है। वनांचल क्षेत्रों की भौगोलिक चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए मोबाइल मेडिकल यूनिट, एम्बुलेंस सेवा और दूरस्थ बस्तियों में स्वास्थ्य शिविरों का विस्तार किया जा रहा है, ताकि इलाज की सुविधा हर व्यक्ति तक पहुँच सके। पंडरिया विधानसभा में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर हम पूरी तरह संकल्पित है और आने वाले समय में ग्रामीण व आदिवासी अंचलों में स्वास्थ्य ढांचे को और मजबूत किया जाएगा।

कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि, मितानिन माताएं-बहनें एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X

Like this:

Like Loading…

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article 1769869758898 scaled मनमोहन सिंह राजपूत तीसरी बार बने छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिलाध्यक्ष पत्रकार हितों की आवाज़ को मिलेगा और बल, संगठन में खुशी की लहर
Next Article सारंगढ़ के ‘जन-कलेक्टर’ संजय कन्नौजे..
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

आनंद बुद्ध विहार भीमनगर में वर्षावास के 65वें दिन सामूहिक वंदना एवं ध्यान साधना
रायपुर October 2, 2026
IMG 20261002 WA3754
डोलनारा के प्रभावितों को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, 28 फरवरी 2025 को कट-ऑफ मानकर फिर तय होगा मुआवजा
घरघोडा़ रायगढ़ October 2, 2026
श्याम बिहारी जायसवाल के जन्मदिन पर NEET UG काउंसलिंग में कथित घोटाले के खिलाफ छात्रों का हल्लाबोल, विकास जैन मित्तल के नेतृत्व में कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
रायपुर राजधानी October 1, 2026
अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
घरघोडा़ October 1, 2026

Categories

  • Blog
  • कबीरधाम
  • कवर्धा
  • खेल
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • जांजगीर-चांपा
  • डभरा
  • तमनार
  • पंडरिया
  • पामगढ़
  • भटगांव
  • राजधानी
  • रायगढ़
  • रायपुर
  • लैलूंगा
  • शक्ति
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?
%d