BhokochandBhokochand
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Search
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: भारत रत्न डॉ.भीमराव अंबेडकर जयंती पर भव्य शोभायात्रा, झांकियों व नारों से गूंजा घरघोड़ा नगर
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

भारत रत्न डॉ.भीमराव अंबेडकर जयंती पर भव्य शोभायात्रा, झांकियों व नारों से गूंजा घरघोड़ा नगर

Basant Ratre
Last updated: April 16, 2025 5:12 pm
Basant Ratre
Share
4 Min Read
IMG 20250416 WA0044
SHARE

घरघोड़ा भारत रत्न डॉ.भीमराव अंबेडकर जयंती पर भव्य शोभायात्रा, झांकियों व नारों से गूंजा घरघोड़ा नगर घरघोड़ा नगर में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाई गई।

इस अवसर पर डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती आयोजन समिति एवं समस्त क्षेत्रवासी घरघोड़ा व भीम आर्मी इकाई घरघोड़ा के संयुक्त तत्वाधान के नेतृत्व में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस शोभायात्रा में स्थानीय सांसद एवं विधायक सहित बड़ी संख्या में युवाओं, समाजसेवियों एवं स्थानीय नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

शोभायात्रा हाईस्कूल मैदान से प्रारंभ होकर कारगिल चौक, अंबेडकर चौक, जयस्तंभ चौक होते हुए अंबेडकर चौक में सम्पन्न हुई। इस दौरान नगर का माहौल पूरी तरह भीममय हो गया था।शोभायात्रा में विविध झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं, जिनमें तथागत गौतम बुद्ध, संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर, भगवान बिरसा मुंडा, जोड़ा जैतखांभ सहित कई महापुरुषों की जीवंत झलक दिखाई दी।

IMG 20250416 WA0045

कार्यक्रम में पारंपरिक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों जैसे कर्मा, सुवा नृत्य, पंथी नृत्य ने लोगों का मन मोह लिया। वहीं डीजे पावर ज़ोन पर बजते भीम गीतों, आदिवासी गीतों और सुवा-पंथी गीतों पर लोगों ने जमकर नृत्य किया।संपूर्ण नगर भीमराव अंबेडकर जी के विचारों और आदर्शों से ओतप्रोत नजर आया। यह आयोजन सामाजिक समरसता और बाबा साहेब के विचारों के प्रति सम्मान का प्रतीक बन गया।

अंबेडकर जयंती आयोजन समिति (युवा संगठन) अध्यक्ष जनेश्वर कुर्रे ने कहा कि, बाबा साहब“डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचार आज के युवाओं के लिए मार्गदर्शक हैं। हमें उनके दिखाए रास्ते पर चलकर समानता और शिक्षा के प्रसार के लिए कार्य करना चाहिए।”हमने यह कार्यक्रम में सर्व समाज को जोड़ने का प्रयास किया गया, ताकि सभी वर्गों के लोग एक साथ आकर सामाजिक एकता का संदेश दे सकें।

विभिन्न वर्गों एवं समुदायों की सहभागिता सुनिश्चित कर, एक समावेशी वातावरण तैयार करने का प्रयास किया।शोभायात्रा के शांतिपूर्ण संचालन के लिए प्रशासन द्वारा सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए थे।

कार्यक्रम के अंत में अंबेडकर चौक पर विचार गोष्ठी का आयोजन भी किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि सांसद माननीय राधेश्याम राठिया, विधायक माननीय लालजीत सिंह राठिया, नगर पंचायत अध्यक्ष माननीय सुरेंद्र चौधरी, नगर पंचायत उपाध्यक्ष माननीय अमित त्रिपाठी विशिष्ट अतिथि स्थानीय पार्षद श्रीमती विमला जोल्हे, पार्षद संजय डोंडे, श्री उमेश लहरे (सतनामी समाज अध्यक्ष), गंगाधर लहरे (वकील) गोविंद जोल्हे (गुरुजी), डा.जगदीश तिर्की (ईसाई समाज अध्यक्ष घरघोड़ा),अल्वेनुष एक्का (ईसाई समाज फादर घरघोड़ा), अनिल लकड़ा (पार्षद) संजय थवाईत, बोधी बंसे ने बाबा साहब डॉ. अंबेडकर के विचारों पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अंबेडकर जयंती आयोजन समिति अध्यक्ष जनेश्वर कुर्रे,भरत खंडेल(भीम आर्मी अध्यक्ष),उपाध्यक्ष संजय भारद्वाज,संयोजक अमृत खांडे सहित अथर्व निराला,संपत कुर्रे, पप्पू लहरें, राजू डोंडे,शेखर निराला,शैलेश लहरे,सूरज लहरें, मेगी लहरे,आकाश लहरे,पिंटू बंसे,विभाष बर्मन, प्रीतम बंसे,साहिल बर्मन,अनुज लहरे,कुलदीप लहरे,प्रताप जोल्हे,यशवंत अजगल्ले,गोलू बंसे,अंशु लहरे,विजय खटकर,प्रकाश कुर्रे,अमरदीप लहरे,दिवाकर लहरे,जय किशन लहरे,राजा खुटे,सुमित खुटे,अंकित लहरे,स्थानीय लोगों, सामाजिक संगठनों एवं युवाओं ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X

Like this:

Like Loading…

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article IMG 20250415 WA0002 1 एयरटेल ने ब्लिंकिट के साथ की साझेदारी, ग्राहकों को सिर्फ 10 मिनट में घर पर मिल सकेंगे सिम कार्ड.
Next Article IMG 20250416 WA0046 बरौद विस्थापित परिवारों को मिलेगा विस्थापन लाभ बढ़ोतरी का आश्वासन, अनिश्चितकालीन हड़ताल स्थगित
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

पत्रकारिता की विश्वसनीयता बचाए रखना नई पीढ़ी की सबसे बड़ी जिम्मेदारी: प्रो. मनोज दयाल
राजधानी September 23, 2026
विधायक भावना बोहरा ने ₹4.12 करोड़ के बहुप्रतीक्षित दामापुर से करपी तक सड़क एवं नवीन विश्राम गृह निर्माण कार्य का किया भूमिपूजन
कबीरधाम September 22, 2026
IMG 20260922 WA0033
कानून की जटिलताओं को सरल भाषा में समझाएगी ‘विधिक प्रतिबिम्ब’, पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने किया विमोचन
घरघोडा़ छत्तीसगढ़ रायगढ़ September 22, 2026
file 00000000fdb0820895e54f841a860814
जगन्नाथ पुरी दर्शन के दौरान लापता हुए फिरूराम बेहरा, तलाश जारी मालीडीह निवासी फिरूराम का अब तक नहीं मिला सुराग, जानकारी देने वाले को ₹5,000 का इनाम
घरघोडा़ रायगढ़ September 22, 2026

Categories

  • Blog
  • कबीरधाम
  • कवर्धा
  • खेल
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • जांजगीर-चांपा
  • डभरा
  • तमनार
  • पंडरिया
  • पामगढ़
  • भटगांव
  • राजधानी
  • रायगढ़
  • रायपुर
  • लैलूंगा
  • शक्ति
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?
%d