BhokochandBhokochand
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: बलरामपुर : समय-सीमा की बैठक सम्पन्न.
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

बलरामपुर : समय-सीमा की बैठक सम्पन्न.

Basant Ratre
Last updated: February 18, 2025 5:27 pm
Basant Ratre 86 Views
Share
3 Min Read
1739878526 aa4db45aa147bba01166
SHARE

समय-सीमा की बैठक सम्पन्नअवैध खनन एवं परिवहन पर कड़ी कार्यवाही करने के दिये निर्देशबाल विवाह की रोकथाम के लिए आमजनों करें जागरूकः-कलेक्टर श्री कटाराबलरामपुर 18 फरवरी 2025/संयुक्त जिला कार्यालय भवन के सभाकक्ष में कलेक्टर श्री राजेंद्र कटारा की अध्यक्षता में समय-सीमा बैठक आयोजित की गई। बैठक में उन्होंने विकास कार्यों की प्रगति, पंचायत चुनाव की तैयारियों, बाल विवाह रोकथाम, कुपोषण उन्मूलन और अवैध खनन व परिवहन की समीक्षा की। कलेक्टर ने सभी संबंधित विभागों को निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने और प्रशासनिक कार्यों को सुचारू रूप से संचालित करने के निर्देश दिए।कलेक्टर ने प्रथम चरण के पंचायत चुनावों की समीक्षा करते हुए दूसरे और तीसरे चरण में होने वाले पंचायत चुनाव की तैयारियों की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने मतदान सामग्री के वितरण, मतदान केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था और आवश्यक प्रपत्रों को लेकर दिशा-निर्देश दिए।कलेक्टर श्री कटारा ने जिले में बाल विवाह रोकने के लिए किए जा रहे प्रयासों और कार्रवाइयों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि यदि किसी भी क्षेत्र में बाल विवाह होने की सूचना मिले तो तत्काल कानूनी कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि ग्राम स्तर पर जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को बाल विवाह के दुष्प्रभावों के बारे में बताया जाए। कलेक्टर ने कहा कि बाल विवाह केवल एक सामाजिक बुराई नहीं, बल्कि कानूनी अपराध भी है और इसके आयोजन में शामिल परिजनों पर भी कार्रवाई हो सकती है।कलेक्टर ने पोषण पुनर्वास केंद्रों (एनआरसी) के संचालन की जानकारी ली और अधिकारियों को निर्देश दिए कि कुपोषित बच्चों की पहचान कर उनकी भर्ती सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि बच्चों के परिजनों को पोषण के प्रति जागरूक करें और कुपोषित बच्चों को पोषण पुनर्वास केन्द्र भेजने के लिए समझाइश दें ताकि उन्हें सामान्य रूप से आवश्यक पोषक देकर सुपोषित किया जा सके। कलेक्टर ने जिले में संचालित आश्रम-छात्रावासों, स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों का नियमित निरीक्षण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इन संस्थानों में बच्चों को गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं मिलनी चाहिए। साथ ही उन्होंने अधिकारियों को निर्धारित मीनू के अनुरूप पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने को कहा।बैठक में कलेक्टर ने खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण पर की गई कार्रवाई की समीक्षा करते हुए खनिज अधिकारी को निर्देश दिए कि वे क्षेत्र का नियमित निरीक्षण करें और सतत निगरानी रखते हुए अवैध उत्खनन और परिवहन पर कड़ी कार्रवाई करें। बैठक के दौरान कलेक्टर ने विभिन्न विभागों में लंबित शिकायतों और प्रकरणों के शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर जनसमस्याओं के समाधान करने को कहा।बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्रीमती नयनतारा सिंह तोमर, अपर कलेक्टर श्री आर.एस.लाल, संयुक्त कलेक्टर श्री आर.एन. पाण्डेय, श्री प्रमोद गुप्ता, सर्व अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर उन्हें किया नमन.
Next Article बलरामपुर : पहले चरण में 86.39 प्रतिशत हुआ मतदान.
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

IMG 20260413 WA0012 scaled
जानकीवन धाम शिव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में पर्यटन मंत्री श्री राजेश अग्रवाल जी और पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने पूजा कर छत्तीसगढ़ की समृद्धि की कामना की
Blog April 13, 2026
IMG 20260413 WA0027 scaled
मल्टीपल सिलेक्शन से अधूरी भर्ती: 2000 पद खाली, अभ्यर्थियों में आक्रोश
Blog April 13, 2026
01f19dca75ea411a9aec2240ab647292
भव्य शोभा यात्रा के साथ मनाई जाएगी अंबेडकर जयंती, शांति समिति की बैठक संपन्न
Blog April 13, 2026
IMG20260412072640 scaled
💥👉“लाल होती सड़कें, सोता प्रशासन!” — घरघोड़ा-रायगढ़ रोड पर मौत का खुला खेल
Blog April 13, 2026

Categories

  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?