BhokochandBhokochand
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Search
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: बलरामपुर : पीएम स्वनिधि योजना से छोटे व्यवसायियों को मिल रहा आर्थिक सहायता.
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

बलरामपुर : पीएम स्वनिधि योजना से छोटे व्यवसायियों को मिल रहा आर्थिक सहायता.

Basant Ratre
Last updated: January 11, 2025 6:00 pm
Basant Ratre 131 Views
Share
4 Min Read
1736599041 cf4f6c3fb7372da5785a
SHARE

पीएम स्वनिधि योजना से छोटे व्यवसायियों को मिल रहा आर्थिक सहायताबलरामपुर 11 जनवरी 2025/केन्द्र शासन द्वारा छोटे व्यवसायियों को सहायता प्रदान करने हेतु स्वनिधि से समृद्धि योजना का संचालन किया जा रहा है। योजना के अंतर्गत रेहडी-पटरी वाले, ठेले वाले, शहरी पथ विक्रेताओं एवं छोटे व्यवसायियों का आर्थिक रूपरेखा का का कार्य किया जा रहा है। इसके अंतर्गत भारत सरकार के 08 कल्याणकारी योजनाएं पीएम सुरक्षा बीमा योजना, पीएम जनधन योजना, पीएम जीवन ज्योति बीमा योजना, बीओसीडब्लयू के तहत पंजीकरण, पीमए श्रम योगी मानधन योजना, वन नेशन वन राशनकार्ड योजना, जननी सुरक्षा योजना तथा पीएम मातृवंदन योजना का लाभ मिलेगा। बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में भी अब तक इस योजना के तहत बलरामपुर नगरीय निकाय में अब तक 108 व्यवसायियों का आर्थिक प्रोफाइलिंग किया जा चुका है। इसी कड़ी में विकासखण्ड बलरामपुर के ग्राम जतरो के निवासी श्री सुधीर मंडल स्ट्रीट वेंडर नगर पालिका परिषद् बलरामपुर के सब्जी बाजार में सब्जी बेचने का कार्य करते हैं। कोविड-19 के समय जब लॉक-डाउन हुआ तो इनका कार्य बंद हो गया तथा सारा पूंजी परिवारिक खर्च में समाप्त हो गया। अब व्यापार करने के लिये इनके पास पर्याप्त राशि नहीं था, जिस कारण से इन्हें वित्तीय संकट का सामना करना पड़ा और अपने कार्य को बंद करना पड़ा। जब प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना प्रारंभ हुआ तो काफी दिनों से इन्हें इस योजना के बारे में पता नहीं था। जब अपने ग्राम से नगर पालिका क्षेत्र में भ्रमण हेतु आए तब इन्हें इस योजना के बारे में पता चला और अपना पीएम स्वनिधि योजना अंतर्गत 10,000 रूपये ऋण हेतु ऑनलाईन फॉर्म भरवाया गया और फॉर्म को छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक बलरामपुर में प्रेषित किया गया। बैंक के शाखा प्रबंधक द्वारा जून 2022 को ऋण स्वीकृत किया गया। ऋण राशि मिलने के उपरान्त नई उमंग के साथ इन्हांेने अपना पुराना कार्य सब्जी बेचना प्रारंभ किया गया। अपने कार्य को प्रतिदिन नियमित रूप से करते रहे और ऋण राशि का किस्त भरते रहे। जब प्रथम ऋण समाप्त हुआ तब द्वितीय ऋण राशि 20,000 रूपये इस योजना अंतर्गत ऑनलाईन आवेदन कराया गया। द्वितीय ऋण राशि स्वीकृत हुआ। बैंक से लेन-देन अच्छा होने के कारण शाखा प्रबंधक द्वारा 50,000 रूपये का सी.सी.लोन प्रदान किया गया एवं वर्तमान समय में सी.सी.लोन की सीमा बढ़ाकर 1,00,000 रूपये कर दिया गया है। श्री सुधीर के द्वारा मंडी से सब्जी उठाकर बलरामपुर के सब्जी विक्रेताओं को थोक में सब्जी विक्रय किया जाता है व खुद भी विक्रय करते हैं। प्रतिदिन की आय 3000 रूपये से 5000 रूपये तक लाभ हो रहा है। आज की स्थिति में अपने परिवार का भरण-पोषण अच्छे से कर पा रहे हैं। नगर पालिका परिषद् बलरामपुर अंतर्गत अब तक 332 लोन फॉर्म आवेदन किये जा चुके हैं तथा अब तक 223 स्ट्रीट वेंडर्स को लोन का लाभ मिल चुका है, जिस मे से प्रथम ऋण राशि रूपये 10,000 रूपये के 170 स्ट्रीट वेंडर्स को कुल राशि 17 लाख रूपये, द्वितीय ऋण राशि 20,000 रूपये के 49 स्ट्रीट वेंडर्स को कुल राशि 9.80 लाख रूपये व तृतीय ऋण राशि 50,000 रूपये के 4 स्ट्रीट वेंडर्स को कुल राशि 02 लाख रूपये प्राप्त हो चुके हैं।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article बलरामपुर : तातापानी महोत्सव में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा आकर्षण का केन्द्र.
Next Article बलरामपुर : तातापानी महोत्सव में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा आकर्षण का केन्द्र.
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

IMG 20260814 WA0019
बटवारा 1947’ और ‘आवारापन 2’ से सजेगा घरघोड़ा का AK Cinemas, 14 से 20 अगस्त तक खास शो
घरघोडा़ रायगढ़ August 14, 2026
1786682080998
स्वतंत्रता दिवस पर छत्तीसगढ़ पुलिस का गौरव बढ़ेगा, 11 पुलिसकर्मियों को राष्ट्रपति पदक से किया जाएगा सम्मानित
घरघोडा़ रायगढ़ August 14, 2026
IMG 20260813 WA0030
रंगगोलियों में सजा राष्ट्रप्रेम, रायकेरा स्कूल में ‘हर घर तिरंगा’ और ‘वंदे मातरम’ की गूंज
घरघोडा़ रायगढ़ August 13, 2026
IMG 20260813 WA0037
डिजिटल अरेस्ट से फर्जी KYC तक: CISF जवानों को साइबर ठगी के नए हथकंडों से किया जागरूक
घरघोडा़ रायगढ़ August 13, 2026

Categories

  • Blog
  • कवर्धा
  • खेल
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • डभरा
  • तमनार
  • पंडरिया
  • भटगांव
  • राजधानी
  • रायगढ़
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?