BhokochandBhokochand
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: बलरामपुर : कलेक्टर और एसपी ने ली निर्माण एजेंसी एवं ठेकेदारों की बैठक.
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

बलरामपुर : कलेक्टर और एसपी ने ली निर्माण एजेंसी एवं ठेकेदारों की बैठक.

Basant Ratre
Last updated: January 3, 2025 7:30 pm
Basant Ratre 152 Views
Share
2 Min Read
SHARE

कलेक्टर और एसपी ने ली निर्माण एजेंसी एवं ठेकेदारों की बैठकतकनीकी मापदण्डों के अनुरूप गुणवत्तायुक्त सड़क निर्माण करने दिए निर्देशबलरामपुर 03 जनवरी 2025/कलेक्टर श्री राजेन्द्र कटारा एवं पुलिस अधीक्षक श्री बैंकर वैभव रमनलाल ने संयुक्त जिला कार्यालय भवन के सभाकक्ष में जिले में चल रहे विकास व निर्माण कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने लोक निर्माण विभाग तथा प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजनांतर्गत निर्माण एजेंसीयों एवं ठेकेदारों द्वारा किये जा रहे निर्माण कार्यों की गहन समीक्षा की। बैठक में स्वीकृत, प्रगतिरत व अप्रारंभ कार्यों को विस्तार से समीक्षा करते हुए संबंधित निर्माण एजेंसियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने कहा कि जो कार्य प्रारम्भ हो गए हैं, उसे समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ पूर्ण करे। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जो ठेकेदार स्वीकृति पश्चात् कार्य में रूचि नहीं ले रहे हैं उन पर आवश्यक कार्यवाही करें। कलेक्टर ने निर्माण कार्यों की विस्तृत समीक्षा करते हुए कहा कि निर्माण तकनीकी मापदण्डों के अनुरूप गुणवत्तायुक्त होनी चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने सड़क निर्माण कार्यों में तेजी लाते हुए बरसात से पहले पूर्ण करने के निर्देश भी दिए।कलेक्टर श्री कटारा ने कहा कि पीएम जनमन अंतर्गत निर्माण कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए गुणवत्तापूर्ण व समय-सीमा में पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों को पूरा करने में धरातल स्तर पर आने वाली समस्याओं को उच्च अधिकारियों के संज्ञान में अवश्य लाएं। पुलिस अधीक्षक श्री बैंकर वैभव रमनलाल ने सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में चर्चा करते हुए कहा कि ऐसे क्षेत्र जहां निर्माण कार्यों में पुलिस सुरक्षा की आवश्यकता है वहां जरूरत के अनुरूप सुरक्षा बल उपलब्ध कराये जाऐंगे।बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विश्व दीपक त्रिपाठी, कार्यपालन अभियंता पीएमजीएसवाई श्री सच्चिदानंद कांत, कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग श्री मोहन राम भगत उपस्थित रहे।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article राजनांदगांव : डोंगरगढ़ विकासखंड के सभी ग्रामों में 4 एवं 5 जनवरी को वय वंदना कार्ड बनाने शिविर का आयोजन.
Next Article IMG 20250104 WA0000 जेल कॉम्प्लेक्स में महिला की हत्या का पर्दाफाश, 24 घंटे में आरोपी ‘चितकबरा बाबा’ गिरफ्तार.
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

file 00000000254c8207908300e83348e770
रायगढ़ में अब किरायेदारों का पुलिस सत्यापन अनिवार्य बिना वेरिफिकेशन मकान किराये पर दिया तो होगी कार्रवाई, कलेक्टर के सख्त आदेश से मकान मालिकों में हलचल
Blog July 25, 2026
IMG 20260725 WA0003
NEET विवाद के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा,
Blog July 25, 2026
IMG 20260725 WA0022
कोरेक्स के सहारे ‘नशे का कारोबार’, लेकिन सरिया पुलिस ने बिगाड़ दिया पूरा हिसाब!103 बोतल कोरेक्स, कार-बाइक और मोबाइल जब्त, तीन तस्कर पहुंचे सलाखों के पीछे
Blog July 25, 2026
IMG 20260724 WA0020
46 बेटियों को मिली उड़ान: रायकेरा के स्वामी आत्मानंद विद्यालय में साइकिल वितरण, खुशी से खिले छात्राओं के चेहरे
Blog July 24, 2026

Categories

  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?